OnePlus Nord CE 5G हुआ 90Hz AMOLED डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 750G प्रोसेसर के साथ लांच, जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

OnePlus Nord CE 5G को इंडिया में लांच कर दिया गया है। लांच इवेंट में कंपनी ने इसको OnePlus Nord जैसी ही रणनीति के तहत पेश करने की भी बात कही गयी है। नए Nord CE में आपको स्नैपड्रैगन 750 चिपसेट, 90Hz Fluid AMOLED डिस्प्ले देखने को मिलती है। चलिए नज़र डालते है फोन के फीचरों पर:

OnePlus Nord CE 5G की कीमत

फोन को इंडिया में 6GB रैम और 128GB स्टोरेज ऑप्शन को 22,999 रुपए की कीमत में पेश किया गया है। इसके 8GB रैम मॉडल को 24,999 रुपए तथा 12GB रैम मॉडल को 27,999 रुपए की कीमत में लांच किया गया है। लांच ऑफर के तहत आपको 2000 रुपए का HDFC बैंक डिस्काउंटभी दिया जायेगा। फोन की सेल 16 जून से शुरू होगी जबकि प्री-आर्डर 11 जून से शुरू हो जायेंगे।

OnePlus Nord CE 5G के फीचर

फोन में वैसे तो काफी आकर्षक फीचर दिए गये है तो शुरू करते है डिस्प्ले से। फोन में सामने की तरफ आपको 6.43-इंच की FHD+ Fulid AMOLED डिस्प्ले दी गयी है जो 90Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। फोन का आस्पेक्ट रेश्यो 20:9 रखा गया है।

प्रोसेसर के तौर पर आपको यहाँ लेटेस्ट 5G कनेक्टिविटी वाली स्नैपड्रैगन 750G चिपसेट दी गयी है। दमदार चिपसेट से साथ आपको फोन में 6GB/8GB/12GB रैम और 64GB/128GB/256GB स्टोरेज का ऑप्शन दिया गया है। OnePlus Nord CE आपको एंड्राइड 11 आधारित Oxygen OS पर रन करती हुई मिलती है।

कनेक्टिविटी के लिए वनप्लस ने काफी सारे विकल्प शामिल किये है जिसमे 5G, ड्यूल 4G VoLTE, WiFi 802.11ac, 2x2MIMO, ब्लूटूथ 5.1, GPS, GLONASS, NFC, USB टाइप C पोर्ट मुख्य है। डिवाइस 4500mAh की बड़ी बैटरी के साथ 30T वार्प चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

लेटेस्ट न्यूज अपडेट,  गैजेट्स रिव्यु, और एक्सक्लूसिव कंटेंट के लिए आप हमको Google NewsFacebookInstagram और Twitter पर फॉलो करें।

Related Articles

ImageSamsung Galaxy S26 FE की भारत में Amazon और Flipkart पर माइक्रोसाइट लाइव, इस दिन से शुरू होगी सेल

Samsung Galaxy S26 FE ग्लोबल बाज़ार में लॉन्च हो चुका है, लेकिन उस दिन तक भारत के लॉन्च का कोई इशारा नहीं था। लेकिन आज तीनों जगह, Amazon, Flipkart और Samsung के ऑनलाइन स्टोर पर इस नए स्मार्टफोन की माइक्रोसाइट लाइव हो गई है, और कंपनी ने सेल की तारीख 18 सितंबर तय कर दी …

OnePlus Nord हुआ 90Hz AMOLED डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 765G प्रोसेसर के साथ लांच, जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

लगभग पिछले एक महीने तक डिवाइस को टीज़ करने के बाद आज आखिरकार OnePlus ने अपने लेटेस्ट मिड रेंज OnePlus Nord को इंडियन मार्किट में लांच कर दिया है। duniya के पहले AR लांच इवेंट के जरिये डिवाइस को एक नए तरह से काफी आकर्षक फीचर और प्राइस टैग के साथ पेश किया है। तो …

ImageOnePlus Nord N200 5G हुआ 90Hz डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 480 प्रोसेसर के साथ लांच, जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

OnePlus Nord N200 5G को US में लांच कर दिया गया है। लांच इवेंट में कंपनी ने इसको OnePlus Nord जैसी ही रणनीति के तहत पेश करने की भी बात कही है। नए Nord N200 5G में आपको स्नैपड्रैगन 480 चिपसेट, 90Hz डिस्प्ले देखने को मिलती है। चलिए नज़र डालते है फोन के फीचरों पर: …

ImageiQOO Z11 vs OnePlus Nord CE 6: लगभग एक जैसी कीमत, फिर कौन सा फोन ज़्यादा सही?

OnePlus Nord CE 6 इस साल मई में ₹29,999 पर लॉन्च हुआ था, और आज इसका 8GB+128GB मॉडल ₹32,921 में मिल रहा है। वहीँ iQOO Z11 आज लॉन्च हुआ है, और लॉन्च ऑफर के बाद इसका वही 8GB+128GB मॉडल ₹35,999 का है। इन दोनों फोनों में 1.5K AMOLED स्क्रीन, 144Hz रिफ्रेश रेट, और 32MP सेल्फी …

ImageiQOO Z11 भारत में 7,050mAh बैटरी और IP69 रेटिंग के साथ लॉन्च, जानें कीमत

एक नज़र में: iQOO ने भारत में iQOO Buds के साथ iQOO Z11 लॉन्च कर दिया है। MediaTek के Dimensity 7500 Turbo चिपसेट पर चलने वाला ये देश का पहला फोन है, और इसमें आपको कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले भी मिलेगा। आप इसे 25 अगस्त से खरीद सकते हैं। आइए इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन विस्तार से …

Discuss

Be the first to leave a comment.