OnePlus Nord N200 5G हुआ 90Hz डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 480 प्रोसेसर के साथ लांच, जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

OnePlus Nord N200 5G को US में लांच कर दिया गया है। लांच इवेंट में कंपनी ने इसको OnePlus Nord जैसी ही रणनीति के तहत पेश करने की भी बात कही है। नए Nord N200 5G में आपको स्नैपड्रैगन 480 चिपसेट, 90Hz डिस्प्ले देखने को मिलती है। चलिए नज़र डालते है फोन के फीचरों पर:

OnePlus Nord N200 5G की कीमत

फोन को मार्किट में Blue Quantum कलर आप्शन में पेश किया गया है। फोन को 4GB रैम और 64GB स्टोरेज ऑप्शन को 240 डॉलर की कीमत में पेश किया गया है। फोन की सेल 25 जून से शुरू होगी जबकि प्री-आर्डर शुरू हो चुके है।

OnePlus Nord N200 5G के फीचर

फोन में सामने की तरफ आपको 6.49-इंच की FHD+ LCD डिस्प्ले दी गयी है जो 90Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। फोन का आस्पेक्ट रेश्यो 20:9 रखा गया है।

प्रोसेसर के तौर पर आपको यहाँ लेटेस्ट 5G कनेक्टिविटी वाली स्नैपड्रैगन 480G चिपसेट दी गयी है। चिपसेट से साथ आपको फोन में 4GB रैम और 64GB स्टोरेज का ऑप्शन दिया गया है। OnePlus Nord N200 5G आपको एंड्राइड 11 आधारित Oxygen OS पर रन करती हुई मिलती है।

फोटोग्राफी के लिए यहाँ पर 13MP प्राइमरी सेंसर दिया गया है। इसके अलावा आपको 2MP का मैक्रो सेंसर, और 2MP का मोनो सेंसर भी यहाँ दिए गये है। सामने की तरफ आपको 16MP का ड्यूल सेल्फी कैमरा आता है। बायोमेट्रिक के लिए आपको साइड फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक का विकल्प भी मिलता है।

कनेक्टिविटी के लिए वनप्लस ने काफी सारे विकल्प शामिल किये है जिसमे 5G, ड्यूल 4G VoLTE, WiFi 802.11ac, 2x2MIMO, ब्लूटूथ 5.1, GPS, GLONASS, NFC, USB टाइप C पोर्ट मुख्य है। डिवाइस 5000mAh की बड़ी बैटरी के साथ 18W वार्प चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

लेटेस्ट न्यूज अपडेट,  गैजेट्स रिव्यु, और एक्सक्लूसिव कंटेंट के लिए आप हमको Google NewsFacebookInstagram और Twitter पर फॉलो करें।

Related Articles

ImageWhatsApp स्टोरेज फुल हो गया? बिना एक भी चैट डिलीट किए ऐसे खाली करें स्टोरेज जगह

WhatsApp अब बस मैसेज भेजने का ऐप नहीं रहा है, फैमिली ग्रुप से लेकर ऑफिस के काम और बैंक के OTP तक, ज़रूरी बातचीत यहीं होती है। लेकिन इसी के साथ एक पुरानी दिक्कत भी जुड़ी है और वो ये कि ये फोन की जगह बड़ी तेज़ी से भरता है। असली सवाल दो हैं। पहला …

ImageOnePlus Nord CE 5G हुआ 90Hz AMOLED डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 750G प्रोसेसर के साथ लांच, जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

OnePlus Nord CE 5G को इंडिया में लांच कर दिया गया है। लांच इवेंट में कंपनी ने इसको OnePlus Nord जैसी ही रणनीति के तहत पेश करने की भी बात कही गयी है। नए Nord CE में आपको स्नैपड्रैगन 750 चिपसेट, 90Hz Fluid AMOLED डिस्प्ले देखने को मिलती है। चलिए नज़र डालते है फोन के …

OnePlus Nord हुआ 90Hz AMOLED डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 765G प्रोसेसर के साथ लांच, जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

लगभग पिछले एक महीने तक डिवाइस को टीज़ करने के बाद आज आखिरकार OnePlus ने अपने लेटेस्ट मिड रेंज OnePlus Nord को इंडियन मार्किट में लांच कर दिया है। duniya के पहले AR लांच इवेंट के जरिये डिवाइस को एक नए तरह से काफी आकर्षक फीचर और प्राइस टैग के साथ पेश किया है। तो …

ImageOnePlus Nord CE6 और CE6 Lite लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और कीमत जानें

OnePlus ने आज भारत में अपने नए OnePlus Nord CE6 और Nord CE6 Lite स्मार्टफोन लॉन्च कर दिए हैं। Nord CE6 में पिछले मॉडल के मुकाबले कई अपग्रेड दिए गए हैं, हालांकि चिपसेट के मामले में यह थोड़ा अलग रास्ता अपनाता है। वहीं, Nord CE6 Lite के साथ कंपनी ने Lite सीरीज़ की वापसी कराई …

Imageकर्व्ड 1.5K डिस्प्ले और 6,500mAh बैटरी के साथ Infinix Note Edge 5G भारत में लॉन्च, जानें कीमत

Infinix ने भारत में अपना नया मिड-रेंज स्मार्टफोन Infinix Note Edge 5G लॉन्च कर दिया है। यह फोन कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले, बड़ी बैटरी और कई AI फीचर्स के साथ आता है। डिवाइस Android 16 आधारित XOS 16 पर चलता है और कंपनी 3 साल के OS अपडेट और 5 साल के सिक्योरिटी पैच देने का …

Discuss

Be the first to leave a comment.