OnePlus Nord CE 3 Vs iQOO Z7 Pro 5G: 25,000 के बजट में किसे चुनेंगे आप ?

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

iQOO ने हाल ही में भारत में अपना नया स्मार्टफोन iQOO Z7 Pro 5G (रिव्यु) लॉन्च किया है, जिसकी कीमत 23,999 रुपए से शुरू होती है। फ़ोन मिड-रेंज है, लेकिन परफॉरमेंस काफी अच्छी है। AnTuTu पर इसका स्कोर 728000 पॉइंट्स और Geekbench पर 1182 (सिंगल कोर) और 2676 (मल्टी-कोर) है। लेकिन इसी बजट में OnePlus Nord के नए फ़ोन OnePlus Nord CE 3 (रिव्यु) ने इसे कड़ी टक्कर दी है, जिसकी कीमत भारतीय बाज़ार में 26,999 रुपए है। आइये आपको बताते हैं कि लगभग एक ही बजट में उपलब्ध इन दोनों स्मार्टफोनों में क्या अंतर (OnePlus Nord CE 3 Vs iQOO Z7 Pro 5G) है।  

ये पढ़ें: Google Pixel 8 Vs Pixel 8 Pro: देखें एक दूसरे से कितने अलग हैं ये फ़ोन


OnePlus Nord CE 3 Vs iQOO Z7 Pro 5G: डिज़ाइन

iQOO Z7 Pro 5G ड्यूल टोन फिनिश के साथ आया है। आप देख सकते हैं कि इसका नीले रंग का वैरिएंट नीचे से आसमानी और ऊपर से सफ़ेद है, वहीँ OnePlus Nord CE 3 पूरा एक रंग के शेड में है। दोनों ही स्मार्टफोन दो कलर वैरिएंट में उपलब्ध हैं। iQOO Z7 Pro में एक बड़ा कैमरा मॉड्यूल है, जिस पर दो कैमरा और एक रिंग एलईडी लाइट है। इसका वज़न 175 ग्राम है और ये मात्र 7.4mm का है।  

OnePlus Nord CE 3 को नीले और ग्रे रंगों में आप खरीद सकते हैं। इसमें कैमरा मॉड्यूल नहीं है, बल्कि रियर पैनल पर ट्रिपल कैमरा सेटअप जो, जिसके लिए दो कटआउट है, जिनमें से एक कटआउट में दो कैमरे एक साथ हैं और तीसरे छोटे कटआउट में फ़्लैश लाइट मौजूद है। लेकिन ये फ़ोन iQOO के फ़ोन के मुकाबले थोड़ा मोटा (8.2mm) का है और इसका वज़न भी 184 ग्राम है।

इसके अलावा दोनों फोनों में दायीं साइड पर वॉल्यूम बटन और पावर बटन हैं और नीचे की एज पर चार्जिंग पोर्ट, स्पीकर, माइक्रोफोन और सिम कार्ड स्लॉट हैं।

ये पढ़ें: Samsung Galaxy S23 FE की संभावित कीमत आई सामने, अक्टूबर में लॉन्च की उम्मीद

OnePlus Nord CE 3 Vs iQOO Z7 Pro 5G: डिस्प्ले

iQOO Z7 Pro 5G में 6.78-इंच की फुल एचडी+ कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले है। इसमें HDR10+ सपोर्ट और 120Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट मिलता है। iQOO Z7 Pro 5G में 1300 निट्स की ब्राइटनेस है और दिन में बाहर इस्तेमाल करने के दौरान ये काफी है। स्क्रीन पर Schott Xensation UP Glass लगा है और फ़ोन प्रोटेक्टेड फिल्म के साथ आता है, जो स्क्रीन पर पहले से लगी है। स्क्रीन पर रंग अच्छे नज़र आते हैं।  

वहीँ OnePlus Nord CE 3 में भी 6.7-इंच की AMOLED डिस्प्ले है, लेकिन ये कर्व्ड नहीं है। इसमें भी 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट मौजूद है, लेकिन इसमें HDR सपोर्ट नहीं मिलेगा। लेकिन इसमें Widevine L1 सर्टिफिकेशन है, जिसके साथ Netflix पर HD रेज़ॉल्यूशन में कंटेंट देखा जा सकता है।

ये पढ़ें: सितम्बर 2023 में लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन – Upcoming smartphones in September 2023

OnePlus Nord CE 3 Vs iQOO Z7 Pro 5G: परफॉरमेंस

iQOO Z7 Pro 5G ओक्टा कोर Dimensity 7200 चिपसेट के साथ आता है। इसमें 8GB रैम के साथ 128GB और 256GB की स्टोरेज दी गयी है। फ़ोन की रोज़मर्रा की परफॉरमेंस अच्छी है और गेमिंग में भी ये काफी हद तक आपका साथ देता है। वहीँ OnePlus Nord CE 3 में Qualcomm का प्रोसेसर है। ये फ़ोन ओक्टा कोर Snapdragon 782G के साथ आता है, जो कि पुराने लेकिन भरोसेमंद चिपसेट Snapdragon 778G का सक्सेसर है। इसमें 12GB तक की रैम के साथ 256GB तक की स्टोरेज है।

बेंचमार्किंग स्कोर में भी OnePlus Nord CE 3 का AnTuTu स्कोर 406,506 है और गीकबेंच स्कोर 923(सिंगल कोर), 2785 (मल्टी स्कोर) है। वहीँ iQOO Z7 Pro का AnTuTu स्कोर 728000 पॉइंट्स और Geekbench पर 1182 (सिंगल कोर) और 2676 (मल्टी-कोर) है।

iQOO के फ़ोन में Funtouch OS 13 है और OnePlus के इस स्मार्टफोन में आपको OxygenOS OS 13.1 मिलता है। दोनों ही Android 13 OS पर आधारित हैं।  

OnePlus Nord CE 3 Vs iQOO Z7 Pro 5G: कैमरा

दोनों ही स्मार्टफोनों में रियर कैमरों के लिए दो बड़े कटआउट हैं, लेकिन iQOO Z7 Pro 5G में इनमें दो कैमरे हैं और एक रिंग एलईडी फ़्लैश है। वहीँ OnePlus Nord CE 3 में एक कटआउट में एक कैमरा और दूसरे कटआउट में दो कैमरे मौजूद हैं और फ़्लैश लाइट एक अलग छोटे कटआउट में है।

iQOO Z7 Pro में 64MP प्राइमरी कैमरा के साथ 2MP का डेप्थ सेंसर है। लेकिन अल्ट्रा वाइड कैमरा की कमी इसमें आपको महसूस होगी, जो Nord CE 3 में है। वहीँ सेल्फी के लिए इसमें 16MP का कैमरा दिया गया है। इसके कैमरा सैंपल आप नीचे देख सकते हैं।

OnePlus Nord CE 3 के ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में 50MP प्राइमरी कैमरा, 8MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 2MP का डेप्थ सेंसर शामिल है। सेल्फी के लिए इसमें भी 16MP का कैमरा ही है। इसके सैंपल भी आप नीचे देख सकते हैं।

iQOO Z7 Pro 5G vs OnePlus Nord CE 3: बैटरी

iQOO Z7 Pro 5G में 4600mAh की बैटरी है और ये 67W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ मिलती है। वहीँ OnePlus Nord CE 3 में इससे थोड़ी बड़ी 5000mAh की बैटरी है और इसमें फ़ास्ट चार्जिंग बेहतर है। फ़ोन के साथ आपको 80W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।

निष्कर्ष: 

दोनों ही स्मार्टफोन मिड-रेंज में अच्छे हैं, हालांकि दोनों में थोड़ा अंतर ज़रूर है। iQOO Z7 Pro में MediaTek का नया चिपसेट है और OnePlus Nord CE 3 MediaTek के लेटेस्ट मिड-रेंज चिपसेट के साथ आया है, जिसके बेंचमार्क टेस्ट के नतीजे OnePlus के मुकाबले अच्छे हैं, यानि बेहतर परफॉरमेंस। वहीँ OnePlus का ये फ़ोन आपको ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ मिलता है, जिसमें अल्ट्रा वाइड लेंस है, जो iQOO के इस नए फ़ोन में नहीं दिया गया। दोनों ही डिस्प्ले भी लगभग एक जैसी हैं, लेकिन iQOO Z7 Pro HDR सपोर्ट के साथ डिस्प्ले के मामले में आगे है, जो कि Nord CE 3 में नहीं है, लेकिन इसमें 80W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ बड़ी बैटरी है, जबकि Z7 Pro में केवल 67W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट है, और बैटरी भी थोड़ी छोटी है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageRedmi 17 सीरीज़ सितंबर में भारत में होगी लॉन्च, Xiaomi का दिसंबर तक का पूरा लॉन्च शेड्यूल लीक

एक नज़र में: Redmi Note 17 को भारत में आए पाँच ही दिन हुए हैं और इसकी पहली सेल 12 अगस्त से शुरू होनी है। ठीक इसी बीच टिपस्टर अभिषेक यादव ने X पर Xiaomi और Redmi का अगला भारतीय शेड्यूल पोस्ट कर दिया है, जिसमें सितंबर से दिसंबर के बीच तीन अलग-अलग लॉन्च दर्ज …

ImageVivo T2 5G Vs OnePlus Nord CE 3 Lite 5G : 20,000 के बजट में बेहतर कौन ?

OnePlus ने पिछले सप्ताह अपना इस साल का पहला बजट स्मार्टफोन OnePlus Nord CE 3 Lite 5G लॉन्च किया है और ठीक एक हफ्ते बाद Vivo भी इसी बजट में Vivo T2 5G को भारतीय बाज़ार में उतार रहा है। दोनों स्मार्टफोनों की कीमत 20,000 रूपए के बजट में है और दोनों में Qualcomm का …

ImageOnePlus Nord 3 Vs iQOO Neo 7 Pro: रेस में कौन है आगे ?

भारत में इस हफ्ते iQOO Neo 7 Pro 5G और OnePlus Nord 3 दोनों ही लॉन्च हुए हैं। OnePlus की Nord सीरीज़ में जहां ये तीसरा फ़ोन है, वहीँ iQOO Neo सीरीज़ में Pro वैरिएंट पहली बार नज़र आया है। दोनों ही 35,000 रुपए के बजट में बाज़ार में उपलब्ध होंगे और दोनों में पावरफुल प्रोसेसर …

ImagePOCO M8 Power vs Samsung Galaxy F70 Pro: तीन दिन की बैटरी या छह साल के अपडेट? ₹25,000 में कौन सा फोन ज़्यादा टिकेगा?

POCO M8 Power vs Samsung Galaxy F70 Pro: सवाल तीन दिन चलने वाली बैटरी और छह साल तक अपडेट पाने वाले फोन के बीच है। POCO M8 Power 8,000mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी के साथ आया है, और Samsung Galaxy F70 Pro छह Android अपग्रेड के वादे के साथ। कीमत दोनों की ₹25,000 के आसपास ही …

ImageOnePlus Nord CE 6 Vs Vivo T5 Pro: दोनों की कीमत बराबर, लेकिन कौन देता है बेहतर फायदा?

₹30,000 के आसपास नया फोन खरीदना इस समय थोड़ा उलझन वाला काम हो गया है। हाल ही में इस बजट में दो पॉपुलर फोन लॉन्च हुए हैं। एक तरफ OnePlus Nord CE 6 है, जो बड़ी बैटरी, साफ सॉफ्टवेयर अनुभव और मज़बूत बॉडी के साथ आता है। दूसरी तरफ Vivo T5 Pro है, जो और …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products