Google Pixel 8 Vs Pixel 8 Pro: देखें एक दूसरे से कितने अलग हैं ये फ़ोन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Google की तरफ से आधिकारिक घोषणा हो चुकी है और 4 अक्टूबर को विश्व स्तर के साथ साथ भारत में भी Pixel 8 और Pixel 8 Pro लॉन्च होने वाले हैं। कंपनी के आज इनका एक टीज़र वीडियो भी शेयर किया है। ये वीडियो आप नीचे देख सकते हैं, जो काफी दिलचस्प है। इस वीडियो में इन दोनों स्मार्टफोनों के डिज़ाइन को हर तरफ से दिखाया है और ये काफी प्रीमियम है। एक ही वीडियो में इन दोनों को एक साथ देखकर, इसकी भी जानकारी मिलती है कि ये दोनों एक दूसरे से कितने अलग होंगे (Google Pixel 8 Vs Pixel 8 Pro)।

इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि Pixel 8 थोड़ा छोटा और सुन्दर फ़ोन है, जिसे गुलाबी रंग के वैरिएंट में दिखाया गया है। वहीँ Pixel 8 Pro बड़ा और काफी प्रीमियम स्मार्टफोन है जिसे इस वीडियो में आप सफ़ेद रंग में देख सकते हैं।

ये पढ़ें: Realme Narzo 60x Hands-on रिव्यु: बजट स्मार्टफोन बाज़ार में एक ताकतवर दावेदार

Pixel 8 और 8 Pro पर कैमरा मॉड्यूल इनके प्रीडिसेस्सर Pixel 7 सीरीज़ जैसा ही है। Pixel 8 में ये कैमरा स्ट्रिप गुलाबी रंग में ही मैट फिनिश में नज़र आ रही है, जिस पर ड्यूल रियर सेंसर हैं। वहीँ Pixel 8 Pro की कैमरा स्ट्रिप मेटल जैसा लुक दे रही है और इसमें तीन कैमरा और एक एलईडी फ़्लैश लाइट मौजूद हैं। इनमें दायीं साइड पर पावर बटन और वॉल्यूम रॉकर हैं और बायीं साइड पर सिम ट्रे स्लॉट नज़र आ रही है।

वीडियो में Pixel 8 Pro के साइड फ्रेम को भी आप देख सकते हैं, जो थोड़े कर्व्ड या राउंड हैं और यहां डिस्प्ले कर्व्ड हो, ऐसा कोई इशारा नहीं नज़र आ रहा है। इससे ये भी साफ़ है कि इन दोनों फोनों में डिस्प्ले फ्लैट मिलेगी।

Google Pixel 8 Vs Pixel 8 Pro वीडियो

हालांकि इसके अलावा वीडियो में इनके डिस्प्ले और स्पेसिफिकेशन के बारे में कोई जानकारी नहीं है। हालांकि Google Store के नए मैगज़ीन पेज के अनुसार, इन दोनों स्मार्टफोनों में अब तक के सबसे एडवांस Pixel कैमरा होंगे। इसके साथ ही Google AI सपोर्ट भी पहले से बेहतर होगा। इसमें Magic Eraser और Photo Unblur जैसे बेहतरीन फीचरों को थोड़ा और बेहतर किया गया है।

ये पढ़ें: Telegram Account डिलीट या डीएक्टिवेट कैसे करें ?

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageXiaomi भारत में लाया Mijia सब-ब्रांड, अब घर के बड़े अप्लायंस पर होगा फोकस

एक नज़र में: Xiaomi को भारत में काम करते हुए 12 साल हो गए हैं, और कंपनी ने इसी मौके पर अपना चौथा ब्रांड उतारा है। Mijia उसका ग्लोबल होम और लाइफस्टाइल ब्रांड है, यानी अब यहाँ फोन के अलावा घर के प्रोडक्ट एक अलग नाम से बिकेंगे। इन बारह सालों में कंपनी ने यहाँ …

ImageGoogle Pixel 6 Pro की हैंड्स-ऑन वीडियो लीक; फ़ोन का प्रीमियम डिज़ाइन लॉन्च से पहले सामने आया

Google की Pixel सीरीज़ के स्मार्टफोन का इंतज़ार हर साल होता है। इस साल Pixel 6 सीरीज़ का लॉन्च है, जिसके नज़दीक आते-आते कई लीक और अफवाहें सामने आ रही हैं। पिछली कुछ लीक में Google Pixel 6 Pro की तस्वीर भी सामने आयी है। लेकिन आज ट्विटर पर एक वीडियो में Google Pixel 6 …

ImageGoogle Pixel 7a Vs Pixel 6a: Google का नया मिड-रेंज फ़ोन हुआ कितना बेहतर

Google का Pixel 6a भारत में कितना सफल रहा है, ये तो हम सभी देख चुके हैं। इस मिड-रेंज फ़ोन की लोकप्रियता के बाद कंपनी ने Google I/O इवेंट 2023 में इसके सक्सेसर यानि Google Pixel 7a को भी लॉन्च कर दिया है। भारत में भी इसका आगमन हो चुका है। Pixel 7a को आप …

ImagePixel 11 सीरीज़ लॉन्च से पहले पूरी लीक: दाम बढ़ेंगे और Pro में कटौती भी, वजह Google ने खुद बता दी

Google की Pixel 11 सीरीज़ के लॉन्च में नौ दिन बचे हैं, और इवेंट से पहले लीक होने के लिए शायद ही कुछ बाकी रह गया है। Pixel 11, Pixel 11 Pro, Pixel 11 Pro XL और Pixel 11 Pro Fold, चारों की स्पेसिफिकेशन शीट और कीमतें बाहर आ चुकी हैं। शुरुआत भी खुद Google …

ImageTecno Pova 8 vs Vivo T5 Pro: एक जैसी कीमत, फिर ₹30,000 में कौन सा फोन ज़्यादा सही?

Tecno Pova 8 vs Vivo T5 Pro: ₹30,000 के आसपास बजट हो और हाथ में दो दमदार दिखने वाले फोन हों, ये आज बहुत से खरीदारों के सामने वाली असली उलझन है। एक तरफ है बिल्कुल नया Tecno Pova 8, जो 8000mAh की बड़ी बैटरी और बैक पैनल पर मौजूद Alive Matrix LED लाइट की …

Discuss

Be the first to leave a comment.