OnePlus Nord CE 3 के भी सभी स्पेसिफिकेशन हुए लीक, मार्च में ही आने के आसार

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

OnePlus Nord CE 3 Lite को अभी हाल ही में कंपनी वेबसाइट पर स्पॉट किया गया और आज OnePlus Nord CE 3 के भी सभी स्पेसिफिकेशन लीक हो चुके हैं। हालांकि पहले भी इसके फीचरों को लेकर ख़बर आयी थी, जिसके अनुसार ये फ़ोन Snapdragon 695 चिपसेट के साथ लॉन्च होने वाला था, लेकिन इस स्मार्टफोन के नए लीक सामने आये हैं, जिनके अनुसार ये फ़ोन Snapdragon 782 5G चिपसेट के साथ आएगा। वहीँ ये भी साफ़ किया गया है कि Snapdragon 695 चिपसेट के साथ आने वाला फ़ोन Nord CE 3 Lite होगा, जिसकी ख़बर हम आपको कल दे चुके हैं।

ये पढ़ें: MWC 2023: OnePlus 11 Concept फ़ोन, नयी टेक्नोलॉजी Active CryoFlux के साथ लॉन्च हुआ

OnePlus Nord CE 3 स्पेसिफिकेशन (अनुमानित)

OnePlus Nord CE 3
OnePlus Nord CE 3 Lite render

इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन की ख़बर प्रचलित टिपस्टर OnLeaks द्वारा उनके ट्विटर अकाउंट पर शेयर की गयी है। इस रिपोर्ट के अनुसार Nord CE 3 में 6.72-इंच की फुल एचडी+ 120Hz AMOLED डिस्प्ले होगी और ये फ़ोन Snapdragon 782G चिपसेट द्वारा संचालित होगा, जो कि Nord CE 2 के Snapdragon 695 चिपसेट के मुकाबले काफी बेहतर होगा।

ये पढ़ें: OnePlus 11R 5G Vs iQOO Neo 7 Comparison : 40,000 के बजट में कौन सा आपके लिए बेहतर है ?

इस रिपोर्ट के अनुसार इस स्मार्टफोन में आपको काफी अच्छा कैमरा सेटअप भी है। यहां 50MP का Sony IMX890 सेंसर और साथ में 8MP का अल्ट्रा वाइड लेंस व 2MP का मैक्रो लेंस आने की खबरें हैं। इसके अलावा इसमें 16MP फ्रंट सेंसर, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, Android 13 आधारित Oxygen OS 13, ड्यूल सिम स्लॉट, टाइप-सी पोर्ट जैसे फ़ीचर भी शामिल हो सकते हैं।

Nord CE 3 में भी 5000mAh बैटरी आने के कयास लगाए जा रहे हैं और यहां आपको 80W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकती है। यानि फ़ोन में चिपसेट और कैमरा के साथ फ़ास्ट चार्जिंग स्पीड भी अच्छी है।

ये पढ़ें: OnePlus 11R के अलावा इन 5 विकल्पों को भी आप चुन सकते है, लिस्ट देखिये यहाँ

कंपनी ने अभी भारत में OnePlus 11 और Oneplus 11R को लॉन्च किया है। अब OnePlus Nord CE 3 Lite और Nord CE 3 पर भी काम जारी है। इसके अलावा हाल ही में चीन में लॉन्च हुआ OnePlus Ace 2V भी Nord 3 के नाम से जल्दी ही ग्लोबल मार्किट में लॉन्च होगा। तो आपको इन सब OnePlus फोनों में कौन-सा पसंद आया ?

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImagePUC कब खत्म हो रहा है? गाड़ी नंबर डालकर 1 मिनट में चेक करें, नए नियम में आपकी गाड़ी को कितना समय मिलेगा

एक नज़र में : सड़क परिवहन मंत्रालय के PUCC पोर्टल पर गाड़ी का नंबर और चेसिस नंबर के आखिरी 5 अक्षर डालते ही आपके PUC की एक्सपायरी तारीख सामने आ जाती है। इसी पोर्टल के डैशबोर्ड पर ‘PUCC Defaulter’ वाला आंकड़ा 14 करोड़ के पार दिख रहा है। ये तारीख अब पहले से ज़्यादा मायने …

ImageOnePlus इस साल लेकर आ रहा है 6 नए फ़ोन- देखें इन धमाकेदार फोनों की पूरी लिस्ट

OnePlus ने साल के शुरुआत में ही OnePlus 10 Pro को चीन में लॉन्च कर दिया था, हालांकि भारत में ये फ़ोन अब 31 मार्च को आ रहा है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये कंपनी इस साल 1 या 2 नहीं, बल्कि 6 नए स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है। दरअसल, OnePlus का …

ImageOnePlus Nord CE 2 Lite के स्पेसिफिकेशन BIS सर्टिफिकेशन के दौरान सामने आये; किफ़ायती रेंज में होगा OnePlus का पहला फ़ोन

OnePlus 10 Pro के बाद, अब है OnePlus Nord CE 2 Lite की बारी। कंपनी के हाल ही में प्रीमियम फ़ोन OnePlus 10 Pro को भारत में लॉन्च किया है। अब OnePlus भारत में अपना अगला स्मार्टफोन Nord CE 2 Lite भी जल्दी ही लॉन्च कर सकती है। ये Nord स्मार्टफोन भारत में इसी महीने आ …

ImageOnePlus 17 नए अवतार में लेगा एंट्री! मिलेगी फोल्ड फोन जैसी चौड़ी स्क्रीन, 240Hz की भी चर्चा

एक नज़र में : OnePlus का अगला फ्लैगशिप OnePlus 17 नए अवतार में आ सकता है, जिसमें लंबी स्क्रीन की जगह फोल्ड फोन जैसी चौड़ी स्क्रीन मिल सकती है। लीक के अनुसार ये अगले साल आने वाले उन हाई-परफॉरमेंस फोनों में शामिल हो सकता है, जिनकी चौड़ी स्क्रीन गेम में ज़्यादा चौड़ा व्यू देगी। दरअसल …

ImageOnePlus की फ्लैगशिप वाली स्मूदनेस अब बाकी फोन्स में भी – Nord 7 और 16R में 185Hz डिस्प्ले की तैयारी

OnePlus अपने सबसे स्मूद डिस्प्ले को अब सिर्फ़ महँगे फ्लैगशिप तक सीमित नहीं रखना चाहता। एक नई लीक के अनुसार कंपनी अपने अपकमिंग OnePlus 16R और OnePlus Nord 7 में भी 185Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले दे सकती है। यही वो पैनल है, जो इसके अगले फ्लैगशिप OnePlus 16 में आने की चर्चा है। ये …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products