108MP कैमरा के साथ आएगा OnePlus Nord CE 3 स्मार्टफोन, स्पेसिफिकेशन हुए लीक

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

OnePlus अपनी Nord सीरीज़ के नए स्मार्टफोन OnePlus Nord CE 3 5G को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। इस महीने की शुरुआत में OnePlus Nord CE 3 5G स्मार्टफोन की लाइव तस्वीरें सामने आई थी, जिसमें इस बात का खुलासा हुआ था कि, फोन के सामने की तरफ सिंगल पंच होल के साथ एक फ्लैट एलसीडी स्क्रीन और पीछे एक ट्रिपल कैमरा सेटअप है। यह फोन 2023 की पहली या दूसरी तिमाही में लॉन्च हो सकता है। फिलहाल, फोन की लॉन्च डेट के बारे में कंपनी की तरफ से अभी तक कोई जानकारी नहीं दी गई है।

अब लॉन्च से पहले ही Nord CE 3 5G की स्पेसिफिकेशन हमारे सामने आई है। लीक खबर के अनुसार फोन में कंपनी 108MP का मेन कैमरा है। साथ ही खबर मिली है कि फोन Snapdragon 695 प्रोसेसर से लेस होगा। बताया जा रहा है कि OnePlus Nord CE 3 स्मार्टफोन OnePlus Nord CE 2 का सक्सेसर होगा।

यह भी पढ़े :-अब मोबाइल कैमरा की तस्वीरें होंगी और भी शानदार: Samsung का 200MP ISOCELL HP2 सेंसर लॉन्च हुआ

OnePlus Nord CE 3 5G स्पेसिफिकेशन (अनुमानित)

लीक खबर के अनुसार कंपनी, OnePlus Nord CE 3 5G फोन में 6.7-इंच की फुल एचडी+ डिस्प्ले ऑफर करने वाली है। यह डिस्प्ले 120Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। फोन को बजट फ्रेंडली बनाने के लिए कंपनी इसमें IPS LCD पैनल दे सकती है। OnePlus Nord CE 3 5G स्मार्टफोन को दो रैम वेरिएंट, 8GB +128GB और 12GB रैम+256GB में पेश किया जा सकता है। Nord CE 3 5G फोन में Snapdragon 695 चिपसेट होने की सम्भावना है।

फोटोग्राफी के लिए स्मार्टफोन में 108MP प्राइमरी सेंसर, 2MP डेप्थ-सेंसिंग लेंस और 2MP मैक्रो कैमरा के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप हो सकता है। वहीं, सेल्फी के लिए इस फोन में 16MP का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। फोन में 5,000mAh की बड़ी बैटरी मिल सकती है, जो 67W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। सिक्योरिटी के लिए डिवाइस में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और AI फेस अनलॉक फीचर मिलेगा।

यह भी पढ़े :-इन शहरों में भी पहुँचा Jio 5G नेटवर्क, 61 रूपए में मिलेगा 5G डेटा का अनुभव

Related Articles

ImageiQOO Z11 vs OnePlus Nord CE 6: लगभग एक जैसी कीमत, फिर कौन सा फोन ज़्यादा सही?

OnePlus Nord CE 6 इस साल मई में ₹29,999 पर लॉन्च हुआ था, और आज इसका 8GB+128GB मॉडल ₹32,921 में मिल रहा है। वहीँ iQOO Z11 आज लॉन्च हुआ है, और लॉन्च ऑफर के बाद इसका वही 8GB+128GB मॉडल ₹35,999 का है। इन दोनों फोनों में 1.5K AMOLED स्क्रीन, 144Hz रिफ्रेश रेट, और 32MP सेल्फी …

ImageOnePlus Nord 2T और OnePlus Nord CE 2 की डिटेल हुईं लीक

OnePlus भी इस साल में काफी तेज़ी से काम कर रहा है। लीक रिपोर्टों के अनुसार, OnePlus 10 Pro के बाद, अब कंपनी अपने नए मिड-रेंज स्मार्टफोनों पर काम शुरू कर चुकी है। इंटरनेट पर आज नए फ़ोन, जिसका नाम OnePlus Nord 2T है, के लीक नज़र आये है। साथ ही OnePlus Nord CE 2 …

ImageOnePlus Nord CE 3 5G की पहली झलक सामने आयी, किफायती दामों पर जल्दी ही होगा लॉन्च

OnePlus ने जहां एक तरफ Snapdragon 8 Gen 2 चिपसेट के साथ अपने फ्लैगशिप फ़ोन की घोषणा की है, वहीँ कंपनी अपने नए मिड-रेंज स्मार्टफोन OnePlus Nord CE 3 5G को भी लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इसके बारे में अब तक कई रिपोर्ट सामने आयीं हैं, लेकिन अब @OnLeaks द्वारा इसकी तस्वीरें …

ImageOnePlus Nord CE 6 Vs Vivo T5 Pro: दोनों की कीमत बराबर, लेकिन कौन देता है बेहतर फायदा?

₹30,000 के आसपास नया फोन खरीदना इस समय थोड़ा उलझन वाला काम हो गया है। हाल ही में इस बजट में दो पॉपुलर फोन लॉन्च हुए हैं। एक तरफ OnePlus Nord CE 6 है, जो बड़ी बैटरी, साफ सॉफ्टवेयर अनुभव और मज़बूत बॉडी के साथ आता है। दूसरी तरफ Vivo T5 Pro है, जो और …

ImageOnePlus 16 को लेकर बड़ा लीक, डिस्प्ले और कैमरा में आएगा बड़ा अपग्रेड?

OnePlus के अगले फ्लैगशिप फोन OnePlus 16 को लेकर नई जानकारियां सामने आई हैं। पिछले कुछ महीनों से कंपनी को लेकर कई तरह की चर्चा चल रही है, लेकिन इसके बावजूद OnePlus 16 के लीक लगातार आ रहे हैं। ताज़ा जानकारी के अनुसार, कंपनी इस फोन में डिस्प्ले, कैमरा और AI फीचर्स पर बड़ा दांव …

Discuss

Be the first to leave a comment.