OnePlus Nord 5 और Nord CE 5 भारत में लॉन्च: जानें कीमत, फीचर्स और दमदार AI टूल्स

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

OnePlus ने भारत में अपनी नई Nord सीरीज़ के दो स्मार्टफोन – OnePlus Nord 5 और Nord CE 5 लॉन्च कर दिए हैं। ये दोनों फोन Android 15, दमदार प्रोसेसर और लेटेस्ट AI फीचरओं से लैस हैं। Nord 5 को जहां प्रीमियम मिड-रेंज सेगमेंट में Snapdragon 8s Gen 3 के साथ उतरा गया है, वहीं Nord CE 5 एक बजट फ्रेंडली विकल्प है, जिसमें MediaTek Dimensity 8350 Apex चिप मिलेगा। आइये इनके बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: Vivo ला रहा है धमाकेदार फोल्डेबल – कीमत देख लोगे सिर पकड़ लेंगे

OnePlus Nord 5 और Nord CE 5 की कीमतें और उपलब्धता

OnePlus Nord 5 price की शुरुआत ₹29,999 से होती है, जिसमें आप इसके 8GB रैम और 256GB स्टोरेज को खरीद सकते हैं। इसके 12GB + 256GB और 12GB + 512GB वेरिएंट्स की कीमतें ₹32,999 और ₹35,999 हैं। ये फोन Marble Sands, Phantom Grey और Dry Ice रंगों में मिलेगा। इन्हें आप 9 जुलाई से OnePlus स्टोर, Amazon और रिटेल चैनलों पर खरीद सकेंगे।

वहीँ OnePlus Nord CE 5 की शुरुआती कीमत ₹22,999 (8GB+128GB स्टोरेज) है। वहीँ इसके 8GB+256GB और 12+256GB वेरिएंट को आप ₹24,999 और ₹26,999 में 12 जुलाई से खरीद पाएंगे। ये फोन Black Infinity, Nexus Blue और Marble Mist रंगों में मिलेगा।

इस दोनों फोनों पर ₹2,000 का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट और नो-कॉस्ट EMI ऑफर भी उपलब्ध होंगे।

ये पढ़ें: Best Value for Money Phones 2025 कौन से हैं? यहां जानिए पूरी लिस्ट

OnePlus Nord 5 स्पेसिफिकेशन

OnePlus Nord CE 5 में 6.83 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले है, जिसमें 144Hz रिफ्रेश रेट और 1800 निट्स ब्राइटनेस मिलेगी। इस स्क्रीन पर Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन और IP65 रेटिंग इसे और मज़बूत और टिकाऊ बनाते हैं। फोन में Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर, 12GB तक की LPDDR5X रैम और 512GB UFS 3.1 स्टोरेज है।

कैमरा सेटअप में 50MP Sony LYT-700 प्राइमरी सेंसर (OIS के साथ) और 8MP अल्ट्रा-वाइड लेंस है। फ्रंट में भी इस बार 50MP का हाई-क्वॉलिटी सेल्फी कैमरा है। इसमें 6,800mAh बैटरी, 80W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग और 5W रिवर्स चार्जिंग के साथ आपको मिलेगी, जो कि एक दिन से ज़्यादा चलेगी।

OnePlus Nord 5 में कई OnePlus AI features दिए गए हैं, जैसे AI Plus Mind, AI Search, AI Call Assistant, AI Creativity टूल्स (AI Unblur, AI Eraser आदि), और Google Gemini के साथ Circle to Search जैसी खासियतें। इन फीचरों के चलते ये फोन काफी स्मार्ट है।

OnePlus Nord 5 and Nord CE 5

ये पढ़ें: जुलाई में आने वाले स्मार्टफोन – Upcoming phones in July 2025

OnePlus Nord CE 5 स्पेसिफिकेशन

Nord CE 5 specs की बात करें तो, इसमें 6.77-इंच की HDR10+ डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1430 निट्स ब्राइटनेस के साथ इसमें दी गयी है। हालांकि ये फोन एक किफायती चिप – MediaTek Dimensity 8350 Apex पर काम करता है, जो 12GB तक की रैम और 256GB स्टोरेज के साथ यहां मौजूद है।

कैमरा डिपार्टमेंट की बात करें तो, यहां 50MP Sony सेंसर (OIS के साथ) और 8MP अल्ट्रा-वाइड लेंस के साथ ड्यूल रियर कैमरा सेटअप है। फ्रंट कैमरा 16MP का है जो 1080p तक वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है। इसकी बैटरी Nord 5 से भी बड़ी है। इसमें आपको 7,100mAh की बड़ी बैटरी मिलती है, और ये 80W SUPERVOOC चार्जिंग सपोर्ट करता है।

AI के मामले में ये फोन भी पीछे नहीं है। इसमें AI Search, AI VoiceScribe, AI Writer, AI Reply और Gemini इंटीग्रेशन जैसे OnePlus AI features मौजूद हैं।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageGalaxy S27 Ultra का डिज़ाइन लीक, अब पीछे दिखा iPhone 17 Pro जैसा कैमरा

Samsung की Galaxy S27 सीरीज़ आने में अभी कई महीने बाकी हैं, लेकिन ये फोन कैसे दिखेंगे, उसकी पहली झलक शायद अभी ही मिल गई है। नए स्केच में Galaxy S27 Ultra और S27 Pro के बैक पैनल पर एक बड़ा चौकोर कैमरा हिस्सा नज़र आ रहा है। और हाँ, iPhone 17 Pro से तुलना …

Imagevivo T5 Lite 5G भारत में लॉन्च: 6500mAh बैटरी और ढेरों AI फीचर्स, जानें कीमत

vivo ने भारत में vivo T5 Lite 5G को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है और इसके साथ ही ₹25,000 से कम कीमत वाले, तेज़ी से फोनों की भीड़ से भरते इस सेगमेंट में एक और फोन जुड़ गया है। कंपनी यहाँ बैटरी लाइफ और AI को ही मुख्य आकर्षण के तौर पर आगे …

Imagevivo T5e भारत में लॉन्च: 5,500mAh बैटरी और मिलिट्री-ग्रेड मज़बूती, जानें कीमत

vivo T5e भारत में लॉन्च हो गया है। कंपनी ने अपनी बजट T-सीरीज़ में एक नया फोन जोड़ा है, जिसे खास तौर पर स्टूडेंट्स और पहली बार स्मार्टफोन खरीदने वालों के लिए तैयार किया गया है। इसकी कीमत ₹13,999 है और यह अभी vivo की वेबसाइट, Flipkart और रिटेल स्टोर्स पर खरीद के लिए उपलब्ध …

ImageiQOO Z11 vs OnePlus Nord CE 6: लगभग एक जैसी कीमत, फिर कौन सा फोन ज़्यादा सही?

OnePlus Nord CE 6 इस साल मई में ₹29,999 पर लॉन्च हुआ था, और आज इसका 8GB+128GB मॉडल ₹32,921 में मिल रहा है। वहीँ iQOO Z11 आज लॉन्च हुआ है, और लॉन्च ऑफर के बाद इसका वही 8GB+128GB मॉडल ₹35,999 का है। इन दोनों फोनों में 1.5K AMOLED स्क्रीन, 144Hz रिफ्रेश रेट, और 32MP सेल्फी …

ImageOnePlus N6x भारत में लॉन्च: बड़ी बैटरी के बदले OnePlus ने क्या छोड़ा है, जानें पूरी बात

OnePlus ने भारत में अपना नया बजट स्मार्टफोन OnePlus N6x उतार दिया है, और इस बार कंपनी का सारा ज़ोर बैटरी पर है। ₹19,000 से कम की शुरुआती कीमत में इसमें 7,000mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, 6.8-इंच का 120Hz डिस्प्ले और MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन वाली मज़बूती दी गई है। लेकिन इतनी बड़ी बैटरी इतनी कम कीमत में …

Discuss

Be the first to leave a comment.