कुछ ऐसा होगा OnePlus Nord 3 का डिज़ाइन, क्या मिड-रेंज में बनेगा आपकी पसंद ?

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

OnePlus Nord 3 5G जल्दी ही लॉन्च किया जा सकता है और अब तक सामने आयी रिपोर्टों के अनुसार ये फ़ोन चीन में लॉन्च हो चुके OnePlus Ace 2V का रिब्रांडेड वर्ज़न हो सकता है। कंपनी द्वारा Ace 2V को चीन में मार्च 2023 में Dimensity 9000 चिपसेट के साथ लॉन्च किया गया था। अब तक Nord 3 के फीचरों की ही खबरें आती रही हैं, लेकिन आज लॉन्च से पहले इस स्मार्टफोन की मार्केटिंग फोटो भी लीक हो गयी हैं और डिज़ाइन के अनुसार भी ये Ace 2V जैसा ही दिखता है।

ये पढ़ें: टैबलेट बाज़ार में Xiaomi Pad 6 के साथ कंपनी ने की दमदार पेशकश

इस स्मार्टफोन की ये तस्वीरें Winfuture.de और टिपस्टर Ronald Quandt की पार्टनरशिप द्वारा सामने आयी हैं। ये रेंडर्स OnePlus Nord 3 5G के ही बताये जा रहे हैं, जिनमें फ़ोन को आप दो हरे और काले रंगों में देख सकते हैं। भारत में इस स्मार्टफोन को जून अंत या जुलाई में लॉन्च किये जाने के आसार हैं और टिपस्टर योगेश ब्रार के पहले आये ट्वीट के अनुसार इसकी कीमत भी 30,000 से 32,000 रूपए तक हो सकती है।

OnePlus Nord 3 5G डिज़ाइन

इन रेंडर्स के अनुसार रियर पैनल पर बायीं तरफ दो कटआउट में ट्रिपल रियर कैमरा दिए गए हैं और साथ में LED फ़्लैश है। सामने डिस्प्ले पर ऊपर बीच में सेल्फी सेंसर का कटआउट है। इसके अलावा ऊपर की एज पर माइक्रोफोन और IR ब्लास्टर हैं। नीचे की एज पर सिम स्लॉट, माइक्रोफोन, टाइप-सी पोर्ट और एक स्पीकर ग्रिल शामिल हैं। दायीं एज पर आपको पावर बटन और अलर्ट स्लाइडर मिलेगा और बायीं एज पर वॉल्यूम रॉकर है।

OnePlus Nord 3 स्पेसिफिकेशन

Nord 3 में 6.74 इंच की AMOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आ सकती है। फ़ोन में 4nm MediaTek Dimensity 9000 चिपसेट के साथ 12GB तक की रैम 256GB की स्टोरेज आने के आसार हैं। इस स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा आने की खबर है, जिसमें 50MP प्राइमरी कैमरा, 8MP का अल्ट्रा वाइड सेंसर और 2MP का मैक्रो या डेप्थ सेंसर मिल सकता है। हालांकि सेल्फी के लिए यहां भी 16MP का सेल्फी सेंसर ही मिलेगा। इस स्मार्टफोन में आपको 80W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh की बैटरी मिल सकती है। ।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageJio ने IMC 2026 में दिखाए AI स्मार्ट ग्लास, अब AI चश्मे से बोलकर होगा UPI पेमेंट

दिल्ली में इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC 2026) शुरू हो चुका है और इसमें Reliance Jio ने UPI पेमेंट्स को और आसान करने के लिए नए स्मार्ट गिलास यानी चश्मे प्रदर्शित किए हैं। कंपनी के AI स्मार्ट ग्लास (Jio AI Smart Glasses) पहनकर आप दुकान का QR कोड बस देखते हैं और बोलकर पेमेंट शुरू कर …

ImageOnePlus Nord CE 3 Lite 5G कंपनी की भारतीय वेबसाइट पर नज़र आया

OnePlus भारत में जल्दी ही Nord सीरीज़ में एक नया किफ़ायती फ़ोन OnePlus Nord CE 3 Lite 5G लॉन्च कर सकता है। इस स्मार्टफोन को हाल ही में कंपनी की भारतीय वेबसाइट पर देखा गया है। इस बात की जानकारी टिपस्टर मुकुल शर्मा ने खुद अपने ट्विटर अकाउंट द्वारा शेयर की है। साथ ही उन्होंने बताया …

Imageमिड-रेंज में फ़ोन खरीदने वालों के लिए अच्छी ख़बर ! इस कीमत पर आएगा OnePlus Nord 3

OnePlus Nord 3 5G की अफवाहें, काफी समय से आ रही हैं, लेकिन आज इस स्मार्टफोन की कीमत सामने आयी है, जिसे जानकार आप चौंक जायेंगे। OnePlus के इस Nord फ़ोन का इंतज़ार काफी समय से हो रहा है और आसार हैं कि ये भारत में जून, 2023 में लॉन्च होगा। लेकिन इससे पहले ही इस …

Imageमिड-रेंज चिप, पर कीमत फ्लैगशिप वाली – Oppo Reno 16C में आख़िर ऐसा क्या है?

Oppo का नया Reno 16C भारत में लॉन्च हो गया है, और आते ही सबसे ज़्यादा चर्चा इसकी कीमत की हो रही है। ₹46,999 से शुरू होने वाले इस फोन में वही मिड-रेंज चिप लगी है जो अक्सर ₹25,000 तक के फोन में दिखती है, फिर दाम इतना ऊपर क्यों गया? इसका जवाब किसी एक …

ImageRedmi Note 17 Pro Max 5G का इंडिया लॉन्च टीज़: 10,000mAh बैटरी के साथ इस दिन होगा लॉन्च

Redmi Note सीरीज़ भारत में मिड-रेंज सेगमेंट में काफी पसंद की जाती रही है, क्योंकि कंपनी हर नए मॉडल में बैटरी और चार्जिंग को बेहतर करने के साथ अच्छे फीचर भी देती आई है। लेकिन इस बार बैटरी के साथ दाम भी ऊपर जा रहे हैं। Redmi Note 17 Pro Max 5G के इंडिया लॉन्च …

Discuss

Be the first to leave a comment.