मिड-रेंज में फ़ोन खरीदने वालों के लिए अच्छी ख़बर ! इस कीमत पर आएगा OnePlus Nord 3

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

OnePlus Nord 3 5G की अफवाहें, काफी समय से आ रही हैं, लेकिन आज इस स्मार्टफोन की कीमत सामने आयी है, जिसे जानकार आप चौंक जायेंगे। OnePlus के इस Nord फ़ोन का इंतज़ार काफी समय से हो रहा है और आसार हैं कि ये भारत में जून, 2023 में लॉन्च होगा। लेकिन इससे पहले ही इस स्मार्टफोन की लाइव तस्वीर लीक हुई और अब प्रचलित टिपस्टर योगेश ब्रार द्वारा इसकी स्पेसिफिकेशन और कीमतें पूरी तरह लॉन्च से पहले ही सामने आ गयी है।

OnePlus Nord 3 की कीमत क्या होगी ?

OnePlus Nord 3 भारत में अगले महीने 30,000 से 32,000 रूपए के बीच लॉन्च हो सकता है। ये खबर टिपस्टर योगेश ब्रार द्वारा ट्विटर पर शेयर किये गए पोस्ट में सामने आयी है।

Nord 3 स्पेसिफिकेशन

लीक हुई रिपोर्ट के अनुसार, इस स्मार्टफोन में 6.74 इंच की AMOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगी और ये फ़ोन MediaTek Dimensity 9000 चिपसेट पर काम करेगा। कंपनी इसमें 12GB और 16GB रैम वैरिएंट पेश कर सकती है, जिनके साथ 256GB की स्टोरेज आएगी। इसके अलावा इसमें भी आपको 50MP प्राइमरी कैमरा के साथ 8MP का अल्ट्रा वाइड सेंसर और 2MP का मैक्रो या डेप्थ सेंसर नज़र आएगा। Nord 3 में आप सेल्फी के लिए आगे मौजूद 16MP पंच-होल फ्रंट कैमरा का इस्तेमाल कर सकते हैं।

इसके अलावा इस लीक के अनुसार, ये मिड-रेंज स्मार्टफोन 80W फ़ास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी के साथ आएगा और इसमें 5000mAh की बैटरी होगी।

Nord 3 की लीक हुई तस्वीर

OnePlus Nord 3

OnePlus Nord 3 की लीक हुई ये तस्वीर आप ऊपर देख सकते हैं, जिसमें फ़ोन चीन में लॉन्च हुए OnePlus Ace 2V जैसा ही दिख रहा है। आसार हैं कि यही फ़ोन भारत में Nord 3 के नाम से आये। साथ ही इनके कुछ फ़ीचर भी मिलते-जुलते हैं। ये तस्वीर देबायन रॉय ने ट्विटर पर साझा की है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageBorder के 29 साल बाद फिर आमने-सामने सनी देओल और अक्षय खन्ना – Netflix पर आज रिलीज़ ‘Ikka’, जानें कैसी है ये कोर्टरूम कहानी

सनी देओल और अक्षय खन्ना का एक साथ पर्दे पर आना अपने आप में एक बड़ी बात है। इन दोनों को हमने आख़िरी बार 1997 की ‘Border’ में साथ देखा था, और अब करीब तीन दशक बाद ये जोड़ी दोबारा लौटी है। फर्क बस इतना है कि इस बार माहौल जंग के मैदान का नहीं, …

Imageभारत में इस कीमत पर खरीद सकेंगे OnePlus Nord 2T और OnePlus Nord CE 2

OnePlus के मिड-रेंज स्मार्टफोन OnePlus Nord 2T और OnePlus Nord CE 2 के लीक लगातार आ रहे हैं। इन दोनों स्मार्टफोनों का भारत में लॉन्च भी जल्दी ही बताया जा रहा है। हालांकि कंपनी की तरफ से अभी कोई जानकारी टीज़र नहीं आया है, लेकिन प्रचलित टिपस्टर द्वारा पहले इनके स्पेसिफिकेशन और आज इनकी कीमतों …

ImageOnePlus इस साल लेकर आ रहा है 6 नए फ़ोन- देखें इन धमाकेदार फोनों की पूरी लिस्ट

OnePlus ने साल के शुरुआत में ही OnePlus 10 Pro को चीन में लॉन्च कर दिया था, हालांकि भारत में ये फ़ोन अब 31 मार्च को आ रहा है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये कंपनी इस साल 1 या 2 नहीं, बल्कि 6 नए स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है। दरअसल, OnePlus का …

Imageमिड-रेंज चिप, पर कीमत फ्लैगशिप वाली – Oppo Reno 16C में आख़िर ऐसा क्या है?

Oppo का नया Reno 16C भारत में लॉन्च हो गया है, और आते ही सबसे ज़्यादा चर्चा इसकी कीमत की हो रही है। ₹46,999 से शुरू होने वाले इस फोन में वही मिड-रेंज चिप लगी है जो अक्सर ₹25,000 तक के फोन में दिखती है, फिर दाम इतना ऊपर क्यों गया? इसका जवाब किसी एक …

Imageजुलाई 2026 में आने वाले स्मार्टफोन – Upcoming Smartphones in July 2026 in India

जून 2026 स्मार्टफोन लॉन्च के लिहाज़ से काफ़ी भरा-भरा रहा। Motorola Edge 70 Pro+, Xiaomi 17T, Redmi Turbo 5 और Tecno Pova 8 जैसे फोन एक के बाद एक आए, और मिड-रेंज सेगमेंट में अच्छी हलचल देखने को मिली। लेकिन जुलाई का मिज़ाज थोड़ा अलग रहने वाला है। इस बार पूरा फोकस सिर्फ़ मिड-रेंज पर …

Discuss

Be the first to leave a comment.