OnePlus Camera M Mod करेगा OnePlus 5 और OnePlus 5T की कैमरा क्षमताओं में सुधार

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

वनप्लस मोबाइल फ़ोन्स काफी बेहतर हार्डवेयर के साथ आते है लेकिन कैमरा रिजल्ट्स के मामले में थोड़ी सी कमी रह ही जाती है। मोटोरोला ने अपने स्मार्टफोन की मौजूदा क्षमताओं को सुधारने के लिए मोटो-मॉड पेश किए थे जो हार्डवेयर के रूप में फ़ोन के साथ जुड़कर प्रदर्शन को बेहतर बनाते है हालांकि मोटोरोला के मोटो-मॉड केवल मोटो Z-सीरीज के लिए ही उपलब्ध हैं। वर्ष 2018 में वनप्लस की इस छोटी सी कमजोरी का भी समाधान हो गया है। XDA-डेवेलपर द्वारा विकसित किये गए वनप्लस कैमरा एम मॉड से बेहतर कैमरा परिणाम पेश करने का दावा किया है। जो मोटो-मॉड की तरह हार्डवेयर नहीं बल्कि एक सॉफ्टवयर के रूप में उपलब्ध है।(Read in English)

OnePlus कैमरा एम मॉड क्या है?

XDA के txx1219 मेंबर द्वारा वनप्लस के लिए बनाये गए सॉफ्टवेयर ऐड-ऑन वनप्लस कैमरा मॉड वनप्लस के कैमरे को पूरी क्षमता से उपयोग करने का दावा करता है। कैमरा मॉड एम इनस्टॉल करने के बाद ये फ़ोन के डिफ़ॉल्ट कैमरा एप्प को कर्नेल लेवल पर सुधरता है जिसके परिणामस्वरूप, कैमरे द्वारा थोड़ा ब्राइट और शार्प इमेज ली जा सकती है।

यह भी पढ़े: Samsung का नया AI चिपसेट हो सकता है एप्पल और हुआवै के स्मार्ट चिपसेटों से बेहतर

OnePlus कैमरा एम मॉड कैसे इनस्टॉल करे?

  • इस मॉड को इनस्टॉल करना ज्यादा आसान नहीं है। क्योकि इसके लिए आपके डिवाइस का Magisk के साथ रूट  करना अनिवार्य है | अगर आपने अपनी डिवाइस को Super SU Method के साथ रुट किया हुआ है तो आपको अपने फ़ोन पहले रिस्टोर करना पड़ेगा और उसके बाद Magisk के साथ री-रुट करना पड़ेगा।
  • एक बार रूटिंग प्रोसेस पूरी होने के बाद आपको ध्यान रखना होगा की आपके फोन की कैमरा एप्प अपडेट नहीं होनी चाहिए। आप ‘सेटिंग्स >> एप्लिकेशन >> कैमरा >> डिसएबल’ प्रक्रिया द्वारा अपने कैमरा ऐप को री-स्टोर्ड कर सकते हैं।
  • अंत में, आपको वनप्लस कैमरा एम मॉड मैगीस्क मॉड्यूल को XDA-फोरम से डाउनलोड करना होगा और फिर उसको रिकवरी मेथड द्वारा फ़्लैश करना होगा|
  • अब आप इसका इस्तेमाल करने के लिए तैयार है।

यह भी पढ़े: Google Play Book v4 में होगा ऑडियो-बुक सपोर्ट

चीनी कंपनी वनप्लस ने 2017 में वनप्लस 5 और वनप्लस 5 टी को लांच करके भारतीय बाजार में अपनी छाप छोड़ी है। इन दोनों फ्लैगशिप डिवाइसों को स्नैपड्रैगन 835 चिपसेट, 6GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ संचालित किया गया है। हाल ही में, वनप्लस ने वनप्लस 5T के लावा रेड संस्करण की घोषणा की, जिसमें सिर्फ 37,999 रुपए में 8GB रैम और 128GB स्टोरेज दी गयी है।

Samsung Galaxy A8+ (2018) Review: Hits All The Right ‘Notes’

Related Articles

Imageस्कूटर लेना है? अक्टूबर में Honda, TVS और Suzuki के स्कूटर सबसे ज़्यादा बिके, जानें आपके लिए कौन सा सही

एक नज़र में : Scooter Sales October 2026: अक्टूबर 2026 पहला ऐसा महीना बना, जब भारत में 10 लाख से ज़्यादा स्कूटर बिके। यानी पूरे महीने हर मिनट करीब 25 नए स्कूटर शोरूम तक पहुंचे। SIAM के ताज़ा आंकड़ों के अनुसार ये गिनती 10,96,756 रही, जो पिछले अक्टूबर से 32% ज़्यादा है। इसमें Honda अकेले …

Imageसाल 2021 में 30,000 रुपए से कम कीमत में उपलब्ध बेस्ट 5G स्मार्टफोन

4G के बाद अब ग्लोबल वायरलेस स्टैण्डर्ड 5G की तरफ कदम उठा चुके है और साल 2021 5G युग की इंडिया में भी शुरुआत करेगा यह कहना गलत नहीं होगा। 5G कनेक्टिविटी अभी के लिए इंडिया में कमर्शियल तौर पर शुरू नहीं की गयी है लेकिन 5G सपोर्ट वाली डिवाइसों के साथ लगभग सभी ब्रांड …

ImageOnePlus 7T Review – बेस्ट वनप्लस डिवाइस अंडर 40,000?

OnePlus ने इंडिया में अपने पैटर्न के अनुसार T-वरिएन्त को लांच कर दिया है। OnePlus 7 और OnePlus 7 Pro को लांच किये हुए ज्यादा टाइम नहीं हुआ है लेकिन OnePlus 7 के अपग्रेड OnePlus 7T के साथ कंपनी ने एक फ्लैगशिप ग्रेड स्मार्टफोन पेश किया है जिसमे प्रो वरिएन्त के कुछ फीचर के साथ …

Imageफेस्टिव सीज़न में चाहिए अच्छी फोटो? 30 हज़ार से कम के ये 5 कैमरा फोन और इन्हें इस्तेमाल करने का तरीका

एक नज़र में : त्योहारों के इस सीज़न में फोन का कैमरा सबसे ज़्यादा कम रोशनी में काम करता है, चाहे शाम की पूजा हो, घर की झालरें हों या देर रात तक चलने वाले मेल-मिलाप, और ऐसी रोशनी में फोटो साफ आएगी या नहीं, ये मेगापिक्सल से ज़्यादा OIS और सही लेंस तय करते …

ImageSamsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च: 50MP OIS कैमरा और 5,000mAh बैटरी, जानें कीमत

एक नज़र में : Samsung ने भारत में Galaxy F70 5G लॉन्च कर दिया है, और इसके साथ कंपनी की F-सीरीज़ में एक और मॉडल जुड़ गया है। सीरीज़ में इसकी जगह Galaxy F70e और ज़्यादा प्रीमियम Galaxy F70 Pro के बीच है। अच्छी बात ये है कि बैंक डिस्काउंट और लॉन्च ऑफर के बाद …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products