Google Play Book v4 में होगा ऑडियो-बुक सपोर्ट

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

आखिरकार गूगल ने अपने प्ले बुक एप्लीकेशन में पेज मार्कर, एंड्राइड ऑटो सपोर्ट और अन्य सुविधाओं के साथ-साथ ऑडियो- बुक का फीचर भी दिया है। कई उपभोक्ताओं द्वारा गूगल प्ले के बैनर को भी देखा गया, जिसमे पहली ऑडियो बुक को खरीदने पर 50% डिस्काउंट देने का वादा किया गया है।

वैसे ऑडियोबुक फीचर अभी नॉन-एक्टिव स्थिति में है, लेकिन जल्दी ही ये सेवा सक्रिय हो जाएगी।

पिछले कुछ सालो में जहाँ पुस्तक बाजार में थोड़ी गिरावट देखने को मिली है वही ऑडियो-बुक के ट्रेंड ने एक अच्छा विकास किया है। कई युवा यात्रा करते समय ऑडियो-बुक्स को सुनते हुए मल्टीटास्किंग करना पसंद करते है, जिसके लिए एंड्राइड ऑटो सपोर्ट एक लाभदायक सुविधा है

वैसे गूगल प्ले एप्प पर अभी भी ‘रीड लाउड’ विकल्प दिया जाता है तथा कुछ फ़ोन्स में ‘मोर नेचुरल रीडिंग वॉइस’ का विकल्प भी मौजूद है लेकिन ये विकल्प ऑडियोबुक की तरह नेचुरल नहीं है।

यह भी पढ़े :ड्यूल कैमरा और 18:9 डिस्प्ले वाले सर्वश्रेष्ठ फ़ोन्स

प्ले बुक v4 (जो पहले ही पेश कर दिया गया है) के टीज़र से पता चलता है की ऑडियो बुक का विकल्प एक अलग टैब में दिया जायेगा और इसमें प्लेबुक की गति को समायोजित करने की सुविधा दी जाएगी। आप अगले अपडेट के बाद जल्दी ही ऑडीओ-बुक्स को टीवी, स्पीकर्स या अन्य किसी कनेक्टेड डिवाइसो में उपयोग करने में सक्षम होंगे।
अब हम गूगल द्वारा किंडल जैसे ई-बुक रीडर को लांच करने की प्रतीक्षा कर रहे है, जो एक काल्पनिक सोच भी हो सकती है।

डाउनलोड करे:Google Play Book v4 APK

गूगल प्ले बुक में कैसे करे ‘रीड अलाउड’ फीचर का उपयोग


किसी भी बुक के पेज के मध्य में टैप करने पर आप दाये कोने पर उपलब्ध मीनू से ‘रीड अलाउड ‘ विकल्प चुने। इसी मीनू से आप सेटिंग में जाकर “मोर नेचुरल रीडिंग” विकल्प को चुन कर अधिक नेचुरल विवरण प्राप्त कर सकते है। हालाँकि इसके लिए आपको डाटा की जरूरत होगी।
नोट: “मोर नेचुरल रीडिंग” का विकल्प सभी एंड्राइड फ़ोन्स में उपलब्ध नहीं है।

Top 5 Upcoming Phone Under Rs. 20,000 To Look Forward To In 2018

Related Articles

ImageBajaj Pulsar N250SS भारत में लॉन्च, मिलेगा 6-स्पीड गियरबॉक्स, क्विकशिफ्टर और TFT स्क्रीन, जानें कीमत

एक नज़र में : Bajaj ने भारत में Pulsar N250SS लॉन्च कर दी है, जो अब Pulsar N250 लाइनअप का टॉप मॉडल है। इसकी खास बात 6-स्पीड गियरबॉक्स और क्विकशिफ्टर है, यानी N250 के मुकाबले इसमें एक गियर ज़्यादा मिलेगा और ऊपर के गियर आप बिना क्लच दबाए बदल सकेंगे। लेकिन पावर सिर्फ 0.5PS बढ़ी …

Image10 बेस्ट कीबोर्ड एप्लीकेशन आपकी एंड्राइड डिवाइस के लिए

आज के समय में स्मार्टफोन यूजर अपनी डिवाइस को अपने हिसाब से कस्टमाइज करना काफी पसंद करते है लेकिन जिस चीज का लगभग सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है उसी के लिए डिफ़ॉल्ट एप्लीकेशन पर ही निर्भर रहते है। हम यहाँ बात कर रहे है एंड्राइड डिवाइस में उपलब्ध कीबोर्ड एप्लीकेशन की। गूगल प्ले स्टोर …

ImageTCL P725 4K LED टीवी हुआ 65 इंच स्क्रीन साइज़ और एंड्राइड 11 के साथ लांच, जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

TCL India ने अपनी नयी LED टेलीविज़न P725 को भारतीय बाजारों में पेश कर दिया है। टीवी आपको तीन स्क्रीन साइज़ 43-इंच, 50-इंच और 65-इंच में उपलब्ध है। टेलीविज़न में 4K डॉल्बी विज़न और डॉल्बी ऑडियो का भी सपोर्ट मिलता है। ब्रांड के दावे के अनुसार यह इंडिया में एंड्राइड ११ आधारित पहले टीवी है। …

ImageSamsung Galaxy F70 5G इंडिया लॉन्च: BIS, Google लिस्टिंग और फीचर

किसी फोन के बारे में कई बार सबसे बड़ा सुराग उसके नाम से नहीं, बल्कि उसके कोडनेम से मिलता है, और Samsung Galaxy F70 5G के साथ भी यही हुआ है। ये फोन Google Play Console की सपोर्टेड डिवाइस लिस्ट में दिखा है, लेकिन वहां इसका कोडनेम a17x लिखा है, जो पिछले साल अगस्त में …

ImageGoogle Fitbit Air भारत में लॉन्च, अब बिना स्क्रीन वाले ट्रैकर में 7 दिन की बैटरी और 24/7 हेल्थ ट्रैकिंग

लंबे इंतज़ार के बाद आखिरकार Google का Fitbit Air भारत पहुंच गया है। बिना स्क्रीन वाला ये फिटनेस ट्रैकर सबसे पहले 26 मई को अमेरिका में लॉन्च हुआ था। उसके कई महीने बाद अब Google ने भारत में भी इसके आने की पुष्टि कर दी है। 2 अक्टूबर से आप इसे भारत में ₹13,999 की …

Discuss

Be the first to leave a comment.