आज कंपनी ने ऑनलाइन इवेंट के तहत अपने लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 8T को लांच कर दिया है। डिवाइस के बारे में पहले से ही काफी जानकारी लीक हो चुकी थी जिसके अनुसार इसमें 120Hz डिस्प्ले, 65W फ़ास्ट चार्जिंग तो पहले ही साफ़ हो चुके थे। तो काफी कुछ जानने के बावजूद एक बार फिर से नज़र डालते है OnePlus 8T के फीचरों पर:
OnePlus 8T की कीमत और उपलब्धता
- OnePlus 8T : 8GB + 128GB – 42,999 रुपए
- OnePlus 8T : 12GB + 256GB -45,999 रुपए
8T की सेल Amazon India और OnePlus.in पर 16 अक्टूबर से शुरू होगी जबकि 17 अक्टूबर से डिवाइस ओपन सेल पर उपलब्ध होगी।
OnePlus 8T के फीचर
वनप्लस ने यहाँ पर सामने की तरफ 6.55-इंच की AMOLED डिस्प्ले 12-Hz रिफ्रेश रेट, FHD+ रेज़ोलुशन के साथ दी है। डिस्प्ले आपको 1100निट्स ब्राइटनेस के साथ-साथ गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन युक्त है। सामने की तरफ 32MP का सेल्फी कैमरा सेंसर पंच होल कटआउट में आता है।
रियर साइड में फोटोग्राफी के लिए पहली बार लेफ्ट में L- शेप कैमरा लेआउट दिया गया है। इसमें 48MP का प्राइमरी सेंसर के साथ 16MP का अल्ट्रा वाइड सेंसर, 5MP का मैक्रो लेंस और 2PM का मोनोक्रोम लेंस भी दिए गये है। विडियो रिकॉर्डिंग के लिए 4K@60fps का सपोर्ट मिलता है।
बायोमेट्रिक के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ फेस अनलॉक का ऑप्शन भी दिया गया है। OnePlus 8T आपको एंड्राइड 11 आधारित Oxygen OS 11 पर रन करती हुई मिलती है।
सॉफ्टवेयर में आपको ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले, ग्रुप जेन मोड जैसे फीचरों को भी जोड़ा गया है। चिपसेट के तौर पर स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर 12GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ इस्तेमास्ल की गयी है। बैटरी यहाँ पर 4,500 कैपेसिटी वाली 65W वार्प चार्ज के साथ आती है।
OnePlus 8T vs OnePlus 8: स्पेसिफिकेशन
मॉडल | OnePlus 8T | OnePlus 8 |
डिस्प्ले | 6.55″ FHD+ AMOLED, 120Hz, HDR10+, GG5 | 6.55″ FHD+ AMOLED, 90Hz, GG5 |
सॉफ्टवेयर | एंड्राइड 11 आधारित OxygenOS 11 | एंड्राइड 10 आधारित OxygenOS 11 |
प्रोसेसर | स्नैपड्रैगन 865 | स्नैपड्रैगन 865 |
मेमोरी | 8+128GB, 12+256GB, LPDDR5 + UFS 3.0 | 6/8+128GB, 12+256GB LPDDR4x+ UFS 3.0 |
फ्रंट कैमरा | 32MP, 1080p30fps | 16MP, 1080p30fps |
रियर कैमरा | 48MP प्राइमरी + 16MP अल्ट्रावाइड + 5MP मैक्रो+ 2MP मोनोक्रोम | 48MP प्राइमरी + 16MP अल्ट्रावाइड + 2MP मैक्रो |
बैटरी | 4500mAh, 65W चार्जिंग सपोर्ट | 4300mAh, 30W चार्जिंग सपोर्ट |
अन्य | Under display fingerprint reader, USB-C, WiFi 6, Bluetooth 5.1, NFC, stereo speaker | Under-display fingerprint scanner, WiFi 6, Bluetooth 5.1, stereo speakers, NFC, USB-C |