OnePlus 8T की स्पेसिफिकेशन आई सामने, 120Hz AMOLED डिस्प्ले और 48MP क्वैड रियर कैमरा के साथ होगा लांच

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

कुछ दिन पहले OnePlus 8T की पंच होल डिस्प्ले के साथ एक इमेज सामनेआई थी जो एंड्राइड 11 के डेवलपर प्रीव्यू के जरिये लीक हुई थी। कंपनी इन्ही दिनों अपने T सीरीज को लेकर चर्चा में आती थी और इस साल कंपनी OnePlus 8T को लांच करने वाली है। Android Central की एक रिपोर्ट के अनुसार OnePlus 8T में आपको 120Hz AMOLED स्क्रीन देखने को मिल सकती है। साथ ही पीछे की तरफ 48MP वाला क्वैड कैमरा सेटअप भी दिया जा सकता है।

रिपोर्ट के अनुसार OnePlus की यह लेटेस्ट डिवाइस Kabab कोडनेम के साथ लीक हो रही है। वनप्लस के इस फोन में आपको 120Hz डिस्प्ले के इस्तेमाल के साथ 60Hz और 120Hz के बीच में स्विच करने का भी ऑप्शन दिया जायेगा।

OnePlus 8T से जुडी जानकरी

रिपोर्ट के अनुसार OnePlus 8T में फोटोग्राफी के लिए पीछे की तरफ 48MP का प्राइमरी सेंसर दिया जायेगा। इसके साथ 16MP का अल्ट्रा -वाइड सेंसर, 5MP मैक्रो लेंस और 2MP का पोर्ट्रेट लेंस भी मिलेंगे।

आपको बता दें OnePlus 8 में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया था जिसमे आपको 48MP प्राइमरी सेंसर के साथ 16MP अल्ट्रा वाइड सेंसर और 2MP मैक्रो लेंस मिलता था। अब कंपनी नए 8T मॉडल में 5MP का मैक्रो लेंस और 2MP के पोर्ट्रेट लेंस के इस्तेमाल से इसको पिछले मॉडल से बेहतर बना रही है।

इसके अलावा डिवाइस की कुछ और स्पेसिफिकेशन भी सामने आ गयी है जिसके अनुसार डिवाइस में आपको स्नैपड्रैगन 855+ चिपसेट के साथ 8GB रैम और 128GB स्टोरेज का ऑप्शन दिया जायेगा। सॉफ्टवेयर के तौर पर यहाँ एंड्राइड 11 आधारित Oxygen OS 11 दिया जा सकता है।

OnePlus 8T लांच डेट

अगर हम कंपनी के लांच पैटर्न को देखे और रिपोर्ट्स की माने तो अक्टूबर महीने के शुरुआत में हमको OnePlus 8T इंडियन मार्किट में देखने को मिल सकता है। वैसे पिछले साल OnePlus 7T को 29 सितम्बर को लांच किया गया था तो इस साल भी उम्मीद वही है की सितम्बर महीने के अन्त्य अक्टूबर महीने के शुरू में डिवाइस को लांच किया जा सकता है।

Related Articles

ImageGalaxy Z Fold 8 vs Fold 8 Ultra: जानिए दोनों में कितना अंतर?

Galaxy Z Fold 8 vs Galaxy Z Fold 8 Ultra: Samsung इस बार अपनी फोल्डेबल लाइनअप के साथ कुछ अलग करने जा रहा है। लीक्स की मानें तो 22 जुलाई 2026 के आसपास होने वाले Unpacked में पहली बार एक नहीं, बल्कि दो बुक-स्टाइल फोल्ड फोन सामने आ सकते हैं। और मज़ेदार बात ये है …

ImageOnePlus 8T 5G होगा 14 अक्टूबर को इंडिया में लांच, जाने क्या होगा ख़ास

OnePlus 8 सीरीज को इंडिया में लांच करने के बाद कंपनी साल के इन्ही महीनो में अपनी T सीरीज को भी पेश करती थी और उसी क्रम को बरकरार रखे हुए आज OnePlus ने साफ़ कर दिया है की 14 अक्टूबर के दिन कंपनी अपने OnePlus 8T स्मार्टफोन को 55G कनेक्टिविटी के साथ लांच करने …

ImageOnePlus 8T हुआ एंड्राइड 11, 65W फ़ास्ट चार्जिंग के साथ लांच, जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

आज कंपनी ने ऑनलाइन इवेंट के तहत अपने लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 8T को लांच कर दिया है। डिवाइस के बारे में पहले से ही काफी जानकारी लीक हो चुकी थी जिसके अनुसार इसमें 120Hz डिस्प्ले, 65W फ़ास्ट चार्जिंग तो पहले ही साफ़ हो चुके थे। तो काफी कुछ जानने के बावजूद एक बार फिर …

ImageOnePlus 16 को लेकर बड़ा लीक, डिस्प्ले और कैमरा में आएगा बड़ा अपग्रेड?

OnePlus के अगले फ्लैगशिप फोन OnePlus 16 को लेकर नई जानकारियां सामने आई हैं। पिछले कुछ महीनों से कंपनी को लेकर कई तरह की चर्चा चल रही है, लेकिन इसके बावजूद OnePlus 16 के लीक लगातार आ रहे हैं। ताज़ा जानकारी के अनुसार, कंपनी इस फोन में डिस्प्ले, कैमरा और AI फीचर्स पर बड़ा दांव …

ImageOnePlus 16 को लेकर बड़ा लीक: 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी और 240Hz डिस्प्ले की चर्चा

OnePlus 16 को लेकर नया लीक सामने आया है और इस बार बात सिर्फ नए प्रोसेसर की नहीं है। रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी अपने अगले फ्लैगशिप फोन में 200MP पेरिस्कोप कैमरा, 9000mAh तक की बैटरी और अल्ट्रा-हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले जैसे बड़े अपग्रेड दे सकती है। ऐसे समय में जब OnePlus को लेकर बंद …

Discuss

Be the first to leave a comment.