OnePlus 6 रेंडर से हुआ पुरे डिजाईन का खुलासा; 8GB रैम और स्नैपड्रैगन 845 से होगा युक्त

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

OnePlus 6 से सम्बंधित एक और लीक सामने आया है जो फ़ोन के डिजाईन और बनावट को और भी सुनिश्चित करता है। फ़ोन के लांच होने में अभी थोडा समय है लेकिन इतनी अफवाहों और लीक के बाद फोन की अधिकतर स्पेसिफिकेशन का पता चल चूका है। सबसे नहीं खबर आई है Mobile Fun के माध्यम से जिन्होंने अपनी वेबसाइट पर OnePlus 6 का एक्सक्लूसिव कवर सूचीबद्ध किया है। (Read in English)

सोर्स : Mobile Fun

यह भी पढ़िए: Moto E5 Plus के स्पेसिफिकेशन हुए बेंचमार्क साईट पर लीक

लिस्ट के अनुसार, OnePlus 6 के लिए यह एक्सेसरीज इन-हाउस केस मेकर ब्रांड Olixar द्वारा पेश की गयी है जो प्री-आर्डर के लिए उपलब्ध है। कवर की रेंज में आपको बक्क पैनल केस, सेंटिनल प्रोटेक्टिव केस(स्क्रीन प्रोटेक्टर के साथ), लेदर-स्टाइल केस और खुरदुरा ExoShield केस शामिल किया गया है। इन केस-रेंज की कीमत लगभग $7.49 से $35.49 तक रखी गयी है।

OnePlus 6 का डिजाईन और बनावट

यहाँ पर केस को फ़ोन के साथ दिखाया गया है जिसकी वजह से फोन के डिजाईन के बारे में काफी अच्छी तरफ से पता चल गया है। हम पहले से ही जानते है की डिवाइस में ड्यूल कैमरा और नौच दिया जायेगा। केस में यह भी दिखाया गया है की अलर्ट स्लाइडर को पॉवर बटन के साथ फ़ोन की दायी तरफ जगह दी है वही बांयी तरफ वॉल्यूम बटन दिए गये है।

सिर्फ यही नहीं, वेबसाइट द्वारा OnePlus 6 से सम्बंधित और भी एक्सेसरीज को सूचीबद्ध किया है। इनमें चार्जिंग डॉक, कार चार्जर्स, चार्ज एडाप्टर, कार धारक, यूएसबी टाइप-सी केबल, हेडफ़ोन, और कुछ अन्य ब्लूटूथ डिवाइस शामिल हैं।

यह भी पढ़िए: Thomson ने भारत में लांच की अपनी नयी Smart TV रेंज; कीमत 13,490 से शुरू

OnePlus 6 के स्पेसिफिकेशन और लांच डेट

स्पेसिफिकेशन की बात करे, तो OnePlus 6 में 8GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज के साथ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 चिपसेट दिया जा सकता है।

इसके अलावा फोन आपको 3 रंग विकल्प वाइट, ब्लैक और ब्लू में उपलब्ध होगा। यहाँ देखने वाली बात OnePlus का नया ब्लू कलर वरिएन्त होगा।

अभी तक OnePlus 6  की लांच डेट की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। लेकिन OnePlus ने अपने मार्केटिंग अभियान को शुरू किया है उसको देखते हुए, लॉन्च की तारीख जल्द ही सार्वजानिक की जा सकती है।

https://www.smartprix.com/bytes/9-best-gaming-phones-under-rs-20000-to-buy-in-2018/

 

Related Articles

Imageसस्ता फोन लेने वालों को सबसे बड़ा झटका, 10 हज़ार से कम वाले फोन 32% तक महंगे

पिछले साल तक आप ₹10,000 लेकर मोबाइल की दुकान पर जाते थे, तो एक ठीक-ठाक स्मार्टफोन लेकर ही लौटते थे। लेकिन इस साल सबसे ज़्यादा दबाव इसी बजट पर पड़ा है। रिसर्च फर्म Counterpoint की नई रिपोर्ट के अनुसार 2026 की पहली छमाही में ₹10,000 से कम वाले फोन औसतन 32% तक महंगे हो गए …

ImageOnePlus 7 में होगा पॉप-अप कैमरे के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप; लीक केस इमेज से हुआ खुलासा

साल 2019 में OnePlus 7 का इन्तजार काफी उत्सुकता से किया जा रहा है जिसके चलते OnePlus 6T के लांच के बाद से डिवाइस से जुडी लीक और रिपोर्ट्स सामने आने लगे थे। और अब आधिकारिक केस/कवर के जो रेंडर सामने आये है उनसे साफ़ हो जाता है की OnePlus 7 में आपको ट्रिपल रियर …

ImageOnePlus 8 Pro की स्पेसिफिकेशन हुई लीक: 30W वायरलेस चार्जिंग और IP68 रेटिंग होगी ख़ास

OnePlus अपने लेटेस्ट फ्लैगशिप ग्रेड डिवाइसों OnePlus 8 सीरीज को लांच करने के लिए तैयारी कर रहा है और शायद से अप्रैल महीने के अंत में हमको यह दोनों ही डिवाइस इंडियन मार्किट में देखने को मिल सकता है। कल OnePlus 8 Pro की लाइव इमेज सामने आने के बाद आज दोनों फोन OnePlus 8 …

ImageiQOO Z11 vs OnePlus Nord CE 6: लगभग एक जैसी कीमत, फिर कौन सा फोन ज़्यादा सही?

OnePlus Nord CE 6 इस साल मई में ₹29,999 पर लॉन्च हुआ था, और आज इसका 8GB+128GB मॉडल ₹32,921 में मिल रहा है। वहीँ iQOO Z11 आज लॉन्च हुआ है, और लॉन्च ऑफर के बाद इसका वही 8GB+128GB मॉडल ₹35,999 का है। इन दोनों फोनों में 1.5K AMOLED स्क्रीन, 144Hz रिफ्रेश रेट, और 32MP सेल्फी …

ImageOPPO K14 Plus 29 सितंबर को होगा लॉन्च, 8,000mAh बैटरी के साथ मिलेगा 6 साल का दावा

OPPO अपनी K14 सीरीज़ में एक और नया मॉडल जोड़ने जा रही है, और इसका नाम है OPPO K14 Plus। कंपनी ने अब भारत में इसकी लॉन्च की तारीख पर भी मुहर लगा दी है। Flipkart पर आये पोस्टर से पता चला है कि ये फोन 29 सितंबर को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा। आइए …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products