OnePlus 5 हुआ लॉन्च- जानिये सभी खूबियां और स्पेसिफिकेशन्स

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

लम्बे इंतज़ार और अटकलों के बाद OnePlus 5 आखिरकार मंगलवार को लॉन्च हो गया। स्मार्टफोन निर्माता कम्पनी वनप्लस के फ्लैगशिप फोन वनप्लस 5 का इंतज़ार काफी समय से किया जा रहा था। दो मुख्य कैमरा सेटअप, 8GB
रैम ,क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 चिपसेट, शानदार बैटरी जैसी खूबियों से लैस यह फोन वनप्लस ब्रांड का सबसे स्लिम स्मार्टफोन है।(Read in English)

यह भी पढ़ें: खरीदना चाहते हैं HTC U11? तो जानिये इसके ख़ास फीचर्स के बारे में

OnePlus 5 की कीमत के बारे में बात करें तो यह फोन अमेरिकी बाजार में 479 डॉलर की कीमत से मिलना शुरू होगा ,वहीं यूरोप में इसकी कीमत 499 यूरो रखी गयी है। हालांकि वनप्लस 5 भारत में,  22 जून को लॉन्च होगा और इसी दिन से सिर्फ अमेज़ॅन पर खरीदा जा सकेगा।

वनप्लस 5 की कुछ ख़ास बातें

  • मात्र 7.25 मिमी की मोटाई का यह फोन अब तक का सबसे पतला वनप्लस फ्लैगशिप है, जिसमें एक ऑडियो जैक भी मौजूद है।
  • यह फोन स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर द्वारा संचालित है। इसे 6 GB रैम और 64 GB स्टोरेज व 8 GB रैम और 128 GB स्टोरेज के विकल्पों में खरीदा जा सकता है।
  • इसमें 2.5D गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन के साथ 1080×1920 पिक्सल रेसोलुशन वाली 5.5 इंच की फुल-HD ऑप्टिक एमोलेड डिस्प्ले दी गयी है। इसके ड्यूल कैमरा सिस्टम में एक सोनी आईएमएक्स 398 सेंसर है जो एफ/1.7 अपर्चर से लैस है और दूसरे कैमरे में एफ/2.6 अपर्चर के साथ सोनी आईएमएक्स 350 सेंसर दिया गया है।
  • इसका कैमरा सेटअप बोके इफेक्ट के साथ-साथ 2x ऑप्टिकल ज़ूम भी देता है। डाइनामिक रेंज को और बेहतर बनाने के लिए कैमरे में नए एल्गोरिदम भी हैं, और यह रॉ इमेजेज को भी शूट कर सकता है।
  • यह मिडनाइट ब्लैक और स्लेट ग्रे रंगों में उपलब्ध होगा।

यह भी पढ़ें: 6GB रैम वाले 5 सर्वश्रेष्ठ स्मार्टफोन

OnePlus 5 के स्पेसिफिकेशन्स और विशेष फीचर्स

Model OnePlus 5
Display 5.5-Inch, AMOLED Display, Full HD, DCI-P3 Color gamut
Processor 2.45GHz octa-core Snapdragon 835, Adreno 306 GPU
RAM 6GB/ 8GB LPDDR4x
Internal Storage 64GB/128GB, Expandable
Software Android 7.1.1. Nougat based Oxygen OS
Primary Camera 16MP (f/1.7) + 20MP (f/2.6), 2X Zoom
Secondary Camera 16MP with f/2.0 aperture
Battery 3300mAh with fast charging
Others 4G VoLTE, dual-band WiFi, NFC, Bluetooth 5.0, Fingerprint sensor (home button, ceramic glass), NFC, USB Type-C, Dash charging
Expected India Price Rs. 32,999/ Rs. 37,999

अन्य खूबियों में ड्यूल सिम सपोर्ट, 3300mAh बैटरी, डैश चार्ज सपोर्ट, 4 जी VoLTE सपोर्ट, ड्यूल-बैंड वाईफाई, और ब्लूटूथ 5.0 शामिल हैं।  वनप्लस 5 एंड्रॉएड 7.1.1 नोगाट पर आधारित ऑक्सीजन ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है, इसमें रीडिंग मोड, सिक्योर मोड, एक्सपेंडेड स्क्रीनशॉट्स, ट्रेंसलुकेंट ड्रॉअर जैसे फीचर्स मौजूद हैं।

भारत में इस फोन की कीमत 6 GB रैम संस्करण के लिए 32,999 रुपये और 8 GB रैम वैरिएन्ट के लिए 37,999 रूपये होने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें: Samsung ने लांच किये Galaxy J3 ,J5,और J7, जानिये इनके बारे में

Related Articles

ImageSamsung खुद बेच रहा रीफर्बिश्ड Galaxy S26 Ultra, नए फोन जैसी 1 साल की वारंटी मिलेगी

Samsung India ने अपने Certified Re-Newed प्रोग्राम में अब Galaxy S26 और Galaxy S26 Ultra को भी जोड़ दिया है, और दोनों फोन samsung.com तथा Samsung Shop ऐप पर लाइव हो चुके हैं। कंपनी इन्हें खुद रीफर्बिश्ड करके बेच रही है। इसका मतलब ये हुआ कि जो पार्ट्स खराब मिलते हैं वो असली Samsung पार्ट्स …

ImageOnePlus Watch होगी वनप्लस 9 सीरीज के साथ 23 मार्च को लांच

स्मार्टफोन ब्रांड OnePlus ने इंडिया में अपनी नयी सीरीज OnePlus 9 सीरीज को 23 मार्च के लिए लांच करने की जानकारी हाल ही में शेयर की है। अब कंपनी ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकांउट से ट्वीट कर यह भी कंफर्म कर दिया है कि ग्राहकों के लिए नई Smartwatch यानी वनप्लस वॉच भी लॉन्च की …

ImageOnePlus 10T की कीमत लीक, तोड़ेगा सारे रिकॉर्ड; 150W फ़ास्ट चार्जिंग के साथ आएगा फ़ोन

हाल ही में हमने OnePlus 10T का पूरा डिज़ाइन आपके सामने पेश किया। अब इसकी कीमतों से भी पर्दा उठ चुका है। फ़ोन में ख़ासियत है 150W फ़ास्ट चार्जिंग और लेटेस्ट Snapdragon 8+ Gen 1 चिपसेट। पहले री-प्रोडक्शन यूनिट से सीधे-सीधे इसकी लाइव इमेज यानि फोटो लीक हुईं और अब फ़ोन की कीमत। साथ ही …

ImagePoco F9 Pro और F9 Ultra के ग्लोबल लॉन्च से पहले कीमतें लीक, F-सीरीज़ में मिलेगा 200MP कैमरा और Snapdragon 8 Elite Gen 5

अभी तक Poco F-सीरीज़ किफायती फ्लैगशिप रही है, क्योंकि इस सीरीज़ में आने वाले सभी फोन फ्लैगशिप स्तर वाले प्रोसेसर के साथ आते रहे हैं और वो भी काफी कीमत पर। लेकिन इस बार शायद ऐसा नहीं होगा। कल जो दो फोन ग्लोबल बाज़ार में दस्तक देने जा रहे हैं, उनकी लीक हुई कीमत बताती …

ImageiQOO Z11 vs OnePlus Nord CE 6: लगभग एक जैसी कीमत, फिर कौन सा फोन ज़्यादा सही?

OnePlus Nord CE 6 इस साल मई में ₹29,999 पर लॉन्च हुआ था, और आज इसका 8GB+128GB मॉडल ₹32,921 में मिल रहा है। वहीँ iQOO Z11 आज लॉन्च हुआ है, और लॉन्च ऑफर के बाद इसका वही 8GB+128GB मॉडल ₹35,999 का है। इन दोनों फोनों में 1.5K AMOLED स्क्रीन, 144Hz रिफ्रेश रेट, और 32MP सेल्फी …

Discuss

Be the first to leave a comment.