OnePlus Watch होगी वनप्लस 9 सीरीज के साथ 23 मार्च को लांच

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

स्मार्टफोन ब्रांड OnePlus ने इंडिया में अपनी नयी सीरीज OnePlus 9 सीरीज को 23 मार्च के लिए लांच करने की जानकारी हाल ही में शेयर की है। अब कंपनी ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकांउट से ट्वीट कर यह भी कंफर्म कर दिया है कि ग्राहकों के लिए नई Smartwatch यानी वनप्लस वॉच भी लॉन्च की जाएगी।

OnePlus Watch से जुडी जानकारी

कंपनी द्वारा पोस्ट किए टीजर से आगामी OnePlus Watch के बारे में ज्यादा जानकारी तो सामने नहीं आई है, लेकिन यह साफ़ है कि स्मार्टवॉच राउंड डायल के साथ आएगी। पिछले साल ही वाच के कुछ रेंडर सामने आये थे जिसमे वाच का डिजाईन साफ दिखाई देता है। उम्मीद है की वाच में आपको AMOLED डिस्प्ले दी जाये।

सॉफ्टवेयर की बात करे तो वाच में Google Wear OS दिए जाने की उम्मीद है। कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी इसमें कस्टम OS भी दे सकती है। अन्य स्मार्टवाच की तरह यहाँ बेसिक फिटनेस फीचर जैसे स्टेप्स काउंटर, कैलोरी बर्न, डिस्टेंस, स्लीप ट्रैकिंग आदि देखने को मिलेंगे।

इस फिटनेस वियरेबल को स्नैपड्रैगन वियर सिस्टम-ऑन-चिप के साथ उतारा जा सकता है, इस वॉच में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन वियर 4100 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया जा सकता है। ऐसा कहा जा रहा है कि कंपनी दो स्मार्टवाचों को लॉन्च कर सकती है, बता दें कि कंपनी के वॉच मॉडल्स को बीआईएस सर्टिफिकेशन मिल चुका है।

अगर कीमत की बात करे तो Xiaomi और Realme को टक्कर देने के लिए वाच की कीमत 15 हज़ार से कम रखी जा सकती है। याद दिला दें कि कंपनी ने OnePlus Band को भारत में 2,499 रुपये में लॉन्च किया था। फिलहाल कंपनी की तरफ से कोई भी आधिकारिक जानकारी कीमत को लेकर सामने नहीं आई है लेकिन लॉन्च इवेंट के दौरान कीमत और अन्य डीटेल्स से पर्दा उठ जाएगा।

 

Related Articles

ImagePOCO F9 Ultra ग्लोबल बाज़ार में लॉन्च, अब F-सीरीज़ में मिलेगी 8,050mAh बैटरी और Bose वाला सबवूफर

POCO ने अपनी नई F9 सीरीज़ ग्लोबल बाज़ार में लॉन्च कर दी है, और इसमें ऊपर वाला मॉडल POCO F9 Ultra इस सीरीज़ का अब तक का सबसे बड़ी बैटरी वाला फोन है। कंपनी ने इसमें पहली बार 200MP का प्राइमरी कैमरा दिया है, साथ ही ऑडियो में इस बार आपको Sound by Bose ट्यूनिंग …

ImageOnePlus Nord होगा स्नैपड्रैगन प्रोसेसर 5G कनेक्टिविटी के साथ लांच

OnePlus काफी दिनों से अपनी अपकमिंग डिवाइस को लेकर मार्किट में काफी चर्चा में बना हुआ है। कल कंपनी ने साफ़ कर दिया की इस आगामी डिवाइस का नाम OnePlus Nord होने वाला है जिसकी कीमत 500 डॉलर से कम रह सकती है। अभी वैसे तो डिवाइस से जुडी स्पेसिफिकेशन सामने नहीं आई है। लेकिन आज …

ImageOnePlus 9 सीरीज होगी Hasselblad कैमरा सपोर्ट के साथ 23 मार्च को लांच, जाने क्या होगा ख़ास

OnePlus 9 सीरीज 5G कनेक्टिविटी के 23 मार्च को ग्लोबली लांच किये जाने के लिए तैयार है। कंपनी ने लांच इवेंट को शाम 7:30 बजे आयोजित करना निर्धारित किया है। OnePlus ने यह भी साफ़ किया है की OnePlus 9 सीरीज के कैमरा डिजाईन के लिए स्वीडिश कैमरा मैन्युफैक्चरर Hasslblad से पार्टनरशिप की है। OnePlus 9 …

ImageUPI का नया नियम: अब पेमेंट के बाद किसी को नहीं दिखेगा आपका मोबाइल नंबर, पर एक चीज़ आपको खुद बदलनी होगी

दुकान पर QR स्कैन करके पेमेंट किया और आपका पूरा मोबाइल नंबर दुकानदार की स्क्रीन पर आ गया। UPI चलाने वाले करोड़ों लोगों के साथ ये रोज़ होता है, और ज़्यादातर को पता ही नहीं होता। अब इस पर रोक लगने में एक महीने से भी कम समय बचा है। NPCI के नए नियम (UPI …

ImageOnePlus को लेकर बड़ी खबर: क्या Realme के साथ हो गया मर्ज? सामने आई सच्चाई

पिछले कुछ दिनों से OnePlus को लेकर लगातार खबरें सामने आ रही हैं। कुछ खबरें कह रही हैं कि कंपनी बंद हो रही है, तो कहीं चर्चा है कि Realme के साथ इसके मर्ज होने की बात हो रही है। इन सबके बीच यूज़र्स के मन में सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या OnePlus …

Discuss

Be the first to leave a comment.