OnePlus 15 Price Leak: क्या OnePlus फिर करेगा चौंकाने वाला धमाका? जानिए कीमत और लॉन्च डिटेल्स

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

OnePlus के फैंस के लिए खुशखबरी है। आने वाला OnePlus 15 पिछले मॉडल यानि OnePlus 13 से सस्ता हो सकता है। जहां बाकी ब्रांड्स हर साल कीमतें बढ़ा रहे हैं, वहीं OnePlus शायद उलटी चाल चलने वाला है। ये हम नहीं कह रहे हैं, हालिया OnePlus 15 price leak का कहना है, जिसने टेक वर्ल्ड में हलचल मचा दी है।

लीक में सामने आई कीमत

टेक टिप्स्टर @MysteryLupin के अनुसार, OnePlus 15 (16GB RAM + 512GB) की कीमत £949 (करीब ₹1.05 लाख) रखी जा सकती है। ये दाम OnePlus 13 से करीब £50 कम है। यानि इस बार OnePlus ने “value flagship” को फिर से लाने का मन बना लिया है।

OnePlus 15 price leak

पिछले साल UK में कीमत US से ज़्यादा थी, इसलिए उम्मीद है कि OnePlus 15 US price इससे भी कम हो सकता है। अगर ऐसा हुआ, तो ये फोन 2025 का सबसे affordable premium smartphone बन सकता है।

ये पढ़ें: iPhone 18 का सपना अधूरा, अब सीधा आएगा iPhone 20 – ऐसा क्यों कर रहा है Apple?

लॉन्च डेट और एक्सपेक्टेशन

लीक के अनुसार, OnePlus 15 launch date 27 अक्टूबर तय है। इस दिन ये चीन में लॉन्च होगा और इसका ग्लोबल लॉन्च नवंबर में होने की उम्मीद है। हालांकि, ऑफिशियल प्राइस और वैरिएंट्स की पुष्टि कंपनी ने अभी नहीं की है, इसलिए फैंस को कुछ दिन और इंतज़ार करना होगा।

OnePlus 15 स्पेसिफिकेशन (अनुमानित)

  • प्रोसेसर: Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  • बैटरी: 7,300mAh with 120W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग
  • डिस्प्ले: 165Hz OLED पैनल
  • कैमरा: ट्रिपल 50MP रियर कैमरे
  • स्टोरेज ऑप्शन: 512GB तक
OnePlus 15 price leak

ये पढ़ें: एक्सक्लूसिव: Vivo दिसंबर में भारत में लॉन्च करेगा X300 सीरीज़

क्यों है यह फोन खास?

अगर OnePlus इन प्रीमियम सस्पेसिफिकेशनों के साथ कीमत को काबू में रखता है, तो OnePlus 15, Samsung Galaxy S25 और iPhone 17 जैसे फ्लैगशिप फोनों को कड़ी टक्कर दे सकता है। ब्रांड के लिए यह मौका है कि वो फिर साबित करे कि “Never Settle” सिर्फ टैगलाइन नहीं, बल्कि वाकई एक वादा है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageFlipkart Big Billion Days 2026: ₹30,000 से कम में बड़ी बैटरी वाले 7 बेस्ट फोन

साल भर में गिने-चुने मौके ही ऐसे आते हैं, जब फोन खरीदते वक्त सच में पैसे बचते हैं, और Flipkart Big Billion Days 2026 उन्हीं में से एक है। इस सेल में बैंक डिस्काउंट, एक्सचेंज ऑफर और BBD 2026 की डील्स, तीनों सेल वाली कीमत के ऊपर एक साथ लग जाते हैं। यानी ऑफर के …

ImageHMD Vibe2 Pro vs Lava Bold N4 Pro: FHD+ स्क्रीन या IP64 और घर पर सर्विस, 15,000 में आपके लिए क्या बेहतर?

HMD ने आज से Flipkart की Big Billion Days सेल में अपना नया HMD Vibe2 Pro 5G बेचना शुरू कर दिया है, और लॉन्च ऑफर के साथ इसकी कीमत ₹14,999 बैठती है। ठीक इसी कीमत पर Amazon पर देसी ब्रांड Lava का Lava Bold N4 Pro 5G भी मिल रहा है, जिसे कंपनी ने करीब …

ImageiQOO Z11 vs OnePlus Nord CE 6: लगभग एक जैसी कीमत, फिर कौन सा फोन ज़्यादा सही?

OnePlus Nord CE 6 इस साल मई में ₹29,999 पर लॉन्च हुआ था, और आज इसका 8GB+128GB मॉडल ₹32,921 में मिल रहा है। वहीँ iQOO Z11 आज लॉन्च हुआ है, और लॉन्च ऑफर के बाद इसका वही 8GB+128GB मॉडल ₹35,999 का है। इन दोनों फोनों में 1.5K AMOLED स्क्रीन, 144Hz रिफ्रेश रेट, और 32MP सेल्फी …

ImageOnePlus N6x भारत में लॉन्च: बड़ी बैटरी के बदले OnePlus ने क्या छोड़ा है, जानें पूरी बात

OnePlus ने भारत में अपना नया बजट स्मार्टफोन OnePlus N6x उतार दिया है, और इस बार कंपनी का सारा ज़ोर बैटरी पर है। ₹19,000 से कम की शुरुआती कीमत में इसमें 7,000mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, 6.8-इंच का 120Hz डिस्प्ले और MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन वाली मज़बूती दी गई है। लेकिन इतनी बड़ी बैटरी इतनी कम कीमत में …

ImageOnePlus के फोन्स फिर हुए महंगे, OnePlus 15 और 15R की नई कीमत देख चौंक जाएंगे

OnePlus ने भारत में एक बार फिर अपने OnePlus 15 (रिव्यू) और OnePlus 15R की कीमतें बढ़ा दी हैं। नई कीमतें अब कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और Amazon India पर लाइव हो चुकी हैं, और ये बदलाव 1 मई 2026 से लागू हो गए हैं। ये पढ़ें: Upcoming Smartphones in May 2026 – मई 2026 …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products