iPhone 18 का सपना अधूरा, अब सीधा आएगा iPhone 20 – ऐसा क्यों कर रहा है Apple?

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Apple का नाम आते ही दिमाग में आता है, प्रीमियम डिज़ाइन, क्लास, और फीचरों में कुछ सरप्राइज़। अब जो खबर आई है, उसने फैंस के बीच हलचल मचा दी है। बताया जा रहा है कि कंपनी iPhone 18 को पूरी तरह स्किप कर सकती है और सीधे iPhone 20 लॉन्च करने की तैयारी में है। इसकी वजह है, 2027 में iPhone के 20 साल पूरे होना।

ये पढ़ें: Realme GT 8 Pro का डिज़ाइन – स्मार्टफोन दुनिया में नया फैशन ट्रेंड?

20 साल के जश्न के लिए नंबर छोड़ देगी Apple?

कोरियाई रिपोर्ट ETNews के मुताबिक, एनालिस्ट Heo Moo-yeol का कहना है कि Apple 2027 की शुरुआत में iPhone 20 और iPhone 18e साथ में लॉन्च कर सकता है। यानि iPhone 18 बेस मॉडल अब इतिहास बन सकता है।

अगले साल के सितंबर इवेंट में कंपनी iPhone 18 Pro, 18 Pro Max, नया Air 2, और शायद पहला foldable iPhone पेश करेगी। बस, बेस मॉडल का नाम लिस्ट से गायब रहेगा।

Apple की ये चाल सिर्फ “नंबर स्किप” नहीं है, बल्कि एक ब्रांड मूव है, ताकि 2027 में आने वाला iPhone 20 सिर्फ फोन नहीं बल्कि 20 Years of iPhone का जश्न बन जाए।

एनालिस्ट का मानना है कि अगर बेस मॉडल नहीं आया, तो Apple की शिपमेंट में करीब 2 करोड़ यूनिट की गिरावट हो सकती है। लेकिन कंपनी को भरोसा है कि foldable iPhone और साल में दो बार लॉन्च स्ट्रैटेजी उसे फिर से 250 मिलियन यूनिट के आंकड़े तक पहुंचा देगी।

कुल मिलाकर, Apple की ये चाल बताती है कि आने वाले सालों में iPhone बेस मॉडल को अलग लॉन्च करके और प्रीमियम को अलग लॉन्च करके, यूज़र्स को और आकर्षित कर सकता है। और iPhone 20 शायद उसकी नई कहानी की शुरुआत हो।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imageएक्सक्लूसिव: Redmi Note 17 Pro सीरीज़ 15 सितंबर को होगी लॉन्च, बैटरी बड़ी और कीमत में बड़ा उछाल

Redmi भारत में अपनी लोकप्रिय Note सीरीज़ को दो नए स्मार्टफोन के साथ आगे बढ़ाने की तैयारी में है। हमारे भरोसेमंद सूत्र और इंडस्ट्री इनसाइडर योगेश ब्रार ने हमें बताया है कि कंपनी Redmi Note 17 Pro और Redmi Note 17 Pro Max को भारत में जल्द ही लॉन्च करने की योजना बना रही है। …

Imageपहले से महंगे iPhone अब और महंगे – जानिए iPhone 18 Pro Max की कीमत क्यों बना सकती है रिकॉर्ड

iPhone 18 Pro Max लॉन्च होने में अभी कुछ हफ्ते बाकी हैं, लेकिन इसकी कीमत को लेकर चर्चा अभी से तेज़ हो गई है। एक नई रिसर्च रिपोर्ट का दावा है कि ये Apple का अब तक का सबसे महंगा iPhone साबित हो सकता है। अगले साल नया iPhone लेने की प्लानिंग कर रहे लोगों …

Imageअब आने वाले iPhones में भी मिलेगा 200MP कैमरा, Apple कर रहा तैयारी

रिपोर्ट्स के अनुसार, Apple अपने आने वाले iPhone Pro मॉडलों के लिए 1/1.12-इंच का 200 MP कैमरा सेंसर टेस्ट कर रहा है। यह जानकारी Weibo पर DCS ने दी है। उन्होंने सेंसर का नाम नहीं बताया, लेकिन इतना ज़रूर कहा कि इसका साइज़ वही है जो OPPO अपने Find X9 Ultra में इस्तेमाल कर रहा …

ImageInfinix Smart 20 4G रिव्यू: पहली नज़र में महंगा लगता है, पर क्या रोज़मर्रा में पैसा वसूल है?

Infinix Smart 20 4G कंपनी का भारत में आया सबसे नया बजट स्मार्टफोन है। पहली नज़र में ये ऐसा फोन नहीं लगता जिसकी कीमत ₹15,000 से कम हो। फ्लैट फ्रेम, बड़ा कैमरा मॉड्यूल और इसकी पूरी स्टाइलिंग काफी हद तक Apple के हाल के iPhones से उधार ली गई लगती है, और इसी वजह से …

ImageGalaxy Z Fold 8 Ultra vs iPhone Fold: सैमसंग का फोल्ड चुनें या iPhone Fold के लिए रुकना बेहतर?

Galaxy Z Fold 8 Ultra vs iPhone Fold: फोल्डेबल फोन की दुनिया अब तक ज़्यादातर सैमसंग के इर्द-गिर्द घूमती रही है, लेकिन 2026 में यह समीकरण बदलने वाला है। सैमसंग ने 22 जुलाई को अपना सबसे दमदार फोल्डेबल Galaxy Z Fold 8 Ultra पेश कर दिया है, और उधर Apple अपना पहला फोल्डेबल iPhone Fold …

Discuss

Be the first to leave a comment.