OnePlus 15 इस दिन भारत में करेगा एंट्री – इतनी बड़ी बैटरी और ज़बरदस्त डिस्प्ले पहली बार

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

OnePlus 15 इस समय काफी चर्चा में है। चीन में पहले ही लॉन्च हो चुका यह फोन अब भारतीय यूज़र्स के लिए भी आने वाला है। इस बार OnePlus ने अपने डिज़ाइन, बैटरी और परफॉर्मेंस तीनों पर खास ध्यान दिया है। नए Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, 7300mAh की बैटरी और 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ कंपनी फिर से प्रीमियम मार्केट में बड़ी वापसी की तैयारी में है।

ये पढ़ें: OnePlus 15 लॉन्च: Snapdragon 8 Elite Gen 5 और 7300mAh बैटरी के साथ कंपनी का अब तक का सबसे ताकतवर फोन

भारत में कब लॉन्च होगा OnePlus 15 ?

OnePlus 15 ने घोषणा कर दी है कि कंपनी भारत में 15 नवंबर को अपना फोन पेश करने वाली है। इसी दिन इंडिया के साथ ये ग्लोबल मार्केट में लॉन्च होगा।

इस फोन में इस बार कई खास बातें हैं। इनमें डिज़ाइन, 165Hz डिस्प्ले, नया 3nm प्रोसेस पर आधारित चिपसेट और बड़ी बैटरी शामिल हैं।

OnePlus 15 स्पेसिफिकेशन

पहली नज़र में ही OnePlus 15 थोड़ा अलग दिखता है। इस बार कंपनी ने गोल कैमरा मॉड्यूल की जगह चौकोर कैमरा डिज़ाइन दिया है, जो ज़्यादा क्लीन और प्रीमियम फील देता है। बॉडी भी स्लिम लगती है और कंपनी ने इसे ज़्यादा कॉम्पैक्ट बनाते हुए बैलेंस्ड फ्लैगशिप का लुक दिया है।

डिस्प्ले की बात करें तो, फोन में 6.78-इंच की AMOLED LTPO स्क्रीन दी गई है, जिसमें 1.5K रेजॉल्यूशन और 165Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। मतलब स्क्रॉलिंग हो या गेमिंग, सबकुछ एकदम स्मूद। साथ ही ब्राइटनेस भी 1 निट तक कम हो सकती है, जिससे लो लाइट में आंखों पर कम असर पड़ेगा।

ये पढ़ें: Galaxy Z TriFold First Look: ऐसा फोल्डेबल पहले कभी नहीं देखा होगा आपने

परफॉर्मेंस के लिए इसमें Qualcomm का लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट लगा है, जिसे 16GB RAM और 1TB स्टोरेज तक के साथ जोड़ा गया है। बैटरी के मोर्चे पर भी OnePlus ने इस बार बड़ा दांव खेला है। फोन में 7300mAh की बैटरी है, जो OnePlus फ्लैगशिप में अब तक की सबसे बड़ी बैटरी है । साथ ही 120W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है।

कैमरा सेटअप में तीनों सेंसर 50MP के हैं। इनमें मेन Sony सेंसर, अल्ट्रा-वाइड और 3.5x टेलीफोटो लेंस। कंपनी का दावा है कि इस बार कलर्स ज़्यादा नैचुरल और नाइट फोटोग्राफी पहले से बेहतर होगी।

OnePlus 15 की कीमत (OnePlus 15 India Price)

कंपनी ने फिलहाल कीमत का खुलासा नहीं किया है, लेकिन उम्मीद है कि इसकी भारत में इसकी कीमत ₹60,000–₹70,000 के बीच रह सकती है। लॉन्च के तुरंत बाद फोन OnePlus स्टोर, Amazon India और ऑफलाइन पार्टनर्स पर उपलब्ध होगा।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageiQOO 16 भारत के लिए कन्फर्म, India Mobile Congress 2026 में हुआ ऐलान: स्पेसिफिकेशन, संभावित कीमत और लॉन्च टाइमलाइन

एक नज़र में : iQOO के CEO निपुण मार्या ने India Mobile Congress 2026 में पुष्टि कर दी है कि iQOO 16 भारत आ रहा है। ये फोन 29 सितंबर को चीन में लॉन्च हो चुका है, यानी इसके स्पेसिफिकेशन और चीन में इसकी कीमत पहले से सामने आ चुके हैं। आइये इसके स्पेसिफिकेशन, कीमत …

ImageOnePlus N6x भारत में लॉन्च: बड़ी बैटरी के बदले OnePlus ने क्या छोड़ा है, जानें पूरी बात

OnePlus ने भारत में अपना नया बजट स्मार्टफोन OnePlus N6x उतार दिया है, और इस बार कंपनी का सारा ज़ोर बैटरी पर है। ₹19,000 से कम की शुरुआती कीमत में इसमें 7,000mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, 6.8-इंच का 120Hz डिस्प्ले और MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन वाली मज़बूती दी गई है। लेकिन इतनी बड़ी बैटरी इतनी कम कीमत में …

Imageभारत में इस दिन आएगा पहला Mivi स्मार्टफोन, 15,000 से कम में मिल सकते हैं 120Hz स्क्रीन और 6,000mAh बैटरी

Mivi One 5G भारत में 24 सितंबर को लॉन्च होगा, और ये उस कंपनी का पहला स्मार्टफोन है जिसे आप अब तक ईयरबड्स और स्पीकरों के लिए जानते आए हैं। हैदराबाद की ये कंपनी 2015 से सिर्फ ऑडियो प्रोडक्ट बनाती आई है, और किसी दूसरे ब्रांड की सब-ब्रांड नहीं, अपना अलग भारतीय ब्रांड है। इस …

ImageNote सीरीज़ में पहली बार Pro Max नाम, Redmi Note 17 Pro सीरीज़ 15 सितंबर को होगी लॉन्च

Xiaomi ने Redmi Note 17 Pro सीरीज़ के इंडिया लॉन्च पर आखिरकार खुद मुहर लगा दी है और ये फोन 15 सितंबर को भारत में दस्तक देंगे। कंपनी के टीज़र का पूरा ज़ोर बैटरी पर है, जिसमें 10,000mAh के आंकड़े के साथ एक बार चार्ज पर चार दिन से ज़्यादा चलने का दावा किया गया …

Imagerealme 16x 5G इस दिन होगा लॉन्च। 7,000mAh बैटरी के साथ फिर वही फॉर्मूला

realme अपना नया realme 16x 5G भारत में 12 अगस्त को दोपहर 12 बजे लॉन्च करेगा। बड़ी बैटरी, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और AI कैमरा फीचर्स वाला जो टेम्पलेट कंपनी अब हर फोन में दोहरा रही है, ये फोन भी उसी पर चलता है। ये पढ़ें: Realme 16x 5G की बैटरी डिटेल लीक: भारत में …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products