भारत में इस दिन लॉन्च हो सकता है OnePlus 12

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

OnePlus 12 चीन में 5 दिसंबर, 2023 को लॉन्च होने वाला है, लेकिन इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन की भारत में लॉन्च की तारीख़ भी लीक हो गयी है। OnePlus 11 का ये सक्सेसर चीन में 5 दिसंबर को लॉन्च होने वाला है, इसकी घोषणा खुद कंपनी द्वारा की गयी थी। फ़ोन के कुछ मुख्य स्पेसिफिकेशन भी सामने आ चुके हैं, लेकिन भारत में ये कब आएगा, ये प्रश्न अब तक ऐसी ही बना हुआ था। लेकिन आज OnePlus 12 की लॉन्च डेट गलती से सामने आ गयी। दरअसल, फ़ोन को गलती से भारतीय वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया गया, जहां से इसकी लॉन्च डेट भी लीक हो गयी।

ये पढ़ें: OnePlus 12 होगा 4 दिसंबर को लॉन्च; कैमरा और डिस्प्ले में मिलेंगे बड़े अपग्रेड

प्रमोशनल ऑफर से सामने आयी OnePlus 12 की लॉन्च डेट

 OnePlus 12 की लॉन्च डेट सामने आयी

OnePlus India ने कुछ समय पहले इस स्मार्टफोन को वेबसाइट पर एक फोटो के साथ लिस्ट कर दिया। इस फोटो और एक छोटे से वीडियो में OnePlus 12 का टीज़र ही है, लेकिन इसमें एक प्रमोशनल ऑफर भी दिखता है, जिसमें यूज़र्स को भाग लेने और OnePlus 12 जीतने का मौका दिया जायेगा। इस ऑफर में एक अवधि दी गयी है, कि आप कब से कब तक इसमें भाग ले सकते हैं। इस प्रमोशनल ऑफर में लिखा था कि ग्राहक इसमें 27 नवंबर से 2024 तक भाग ले सकते हैं। वहीँ यू.के. वेबसाइट पर भी इस ऑफर में भाग लेने की तारीख़ 27 नवंबर 2023 से 23 जनवरी 2024 है। इस प्रमोशनल ऑफर या कैंपेन के अनुसार OnePlus 12 का ग्लोबल लॉन्च इसके ठीक अगले दिन होने के आसार हैं।

ये पढ़ें: Realme GT 5 Pro 7 दिसंबर को होगा लॉन्च; लॉन्च से पहले लीक हुए मुख्य स्पेसिफिकेशन

OnePlus 12 भारत में 24 जनवरी, 2024 को हो सकता है लॉन्च

इस प्रमोशनल ऑफर के अनुसार, भारत में भी OnePlus 12 जनवरी 24, 2024 को ही लॉन्च हो सकता है। पूरे आसार यही हैं कि कंपनी यू.के., अमेरिका और भारत में इस स्मार्टफोन को इसी दिन लॉन्च करेगी। Snapdragon 8 Gen 3 के साथ आने वाला ये स्मार्टफोन जनवरी में आने वाले Galaxy S24 सीरीज़, Pixel 8 Pro और iQOO 12 जैसे स्मार्टफोनों को कड़ी टक्कर देगा।

ये पढ़ें: दिसंबर 2023 में आने वाले स्मार्टफोन – Upcoming Smartphones in December 2023

OnePlus 12 स्पेसिफिकेशन

अभी तक सामने आयी जानकारी के अनुसार OnePlus 12 तीन रंगों में लॉन्च हो सकता है। इसमें रियर पैनल पर गोल कटआउट होगा, जिसमें ट्रिपल रियर सेंसर दिए गए हैं। ये कैमरा सेटअप Hasselblad के साथ साझेदारी में तैयार किया गया है और इसमें कुछ फ़ीचर भी Hasselblad के हैं। इसके अलावा Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 के साथ आने वाले इस फ़ोन में 6.82-इंच की 2K OLED डिस्प्ले, 64MP पेरिस्कोप कैमरा, 5,400 mAh की बैटरी और 120W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट जैसे फीचर शामिल होंगे।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Image8000mAh बैटरी के साथ Realme Narzo 100x 5G इस दिन होगा लॉन्च, जानें खास बातें

Realme जल्द ही भारत में अपना नया बजट 5G फोन Realme Narzo 100x 5G उतारने जा रहा है। कंपनी ने खुद कन्फर्म कर दिया है कि यह फोन 15 जुलाई को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा और उसी दिन से Amazon के साथ realme.com पर भी उपलब्ध रहेगा। सबसे बड़ी बात है इसकी 8,000mAh बैटरी, …

ImageiQOO Neo 7 की इंडिया लॉन्च डेट सामने आयी

iQOO Neo 7 का भारत में काफी समय से इंतज़ार है। Vivo सब-ब्रैंड iQOO ने इस स्मार्टफोन को चीन में अक्टूबर 2022 में लॉन्च किया था और अब लगभग 3 महीने बाद इसके भारत में लॉन्च होने की ख़बर आयी है। हालांकि भारत में ये फ़ोन चीन में लॉन्च हुए फ़ोन से अलग हो सकता …

Imageलॉन्च डेट की जगह लिख दिया दाम, Amazon ने गलती से लीक की इन तीनों स्मार्टफोनों की कीमतें

Amazon की Prime Day Sale जुलाई 15 और 16 को होने वाली है। इसी सेल को प्रमोट करने के दौरान कंपनी ने अगले हफ्ते लॉन्च होने वाले तीन स्मार्टफोनों की कीमतें गलती से लीक कर दी हैं। ये स्मार्टफोन iQOO Neo 7 Pro, जो 4 जुलाई को लॉन्च होगा, Moto Razr 40, जो 3 जुलाई …

ImageOnePlus का सबसे सस्ता फोन आ रहा है भारत में: N6 की लॉन्च डेट कन्फर्म, इस दिन होगा पेश

OnePlus ने अपनी नई N सीरीज़ के पहले फोन OnePlus N6 की लॉन्च डेट कन्फर्म कर दी है। Amazon India पर लाइव हुई टीज़र लिस्टिंग के अनुसार, यह फोन 30 जून 2026 को दोपहर 12 बजे भारत में लॉन्च होगा। कई दिनों तक नई लाइनअप को टीज़ करने के बाद कंपनी ने अब इसका पहला …

ImageOnePlus N सीरीज़ इस समय भारत में हो सकती है लॉन्च, Amazon पर टीज़र पेज लाइव

जैसे हमने आपको पहले अपनी एक्सक्लूसिव स्टोरी में बता दिया था, अब OnePlus ने भी अब साफ़ इशारा कर दिया है कि उसकी N Series भारत आ रही है। कंपनी ने Amazon India पर एक टीज़र पेज लाइव किया है, जिस पर लिखा है – “Stay tuned. Something NEW is coming soon”, और साथ में …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products