लॉन्च डेट की जगह लिख दिया दाम, Amazon ने गलती से लीक की इन तीनों स्मार्टफोनों की कीमतें

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Amazon की Prime Day Sale जुलाई 15 और 16 को होने वाली है। इसी सेल को प्रमोट करने के दौरान कंपनी ने अगले हफ्ते लॉन्च होने वाले तीन स्मार्टफोनों की कीमतें गलती से लीक कर दी हैं। ये स्मार्टफोन iQOO Neo 7 Pro, जो 4 जुलाई को लॉन्च होगा, Moto Razr 40, जो 3 जुलाई को और Realme Narzo 60, जो 6 जुलाई को आएगा, हैं। कंपनी ने Prime Day Sale की प्रमोशन के लिए स्मार्टफोनों की सूची में इन फोनों की लॉन्च डेट की जगह इन्हें प्राइस यानि कीमतों के साथ लिस्ट कर दिया, हालांकि बाद में ये कीमतें हटा दी गयीं, लेकिन तब तक इनकी तस्वीर सब ले चुके थे।

इस लीक स्क्रीनशॉट में आप देख सकते हैं कि Motorola Razr 40 59,999 रुपए की कीमत पर, iQOO Neo 7 Pro 33,999 रुपए की कीमत पर और Realme Narzo 60 17,999 रुपए की कीमत पर लिस्ट किये गए हैं।

iQOO Neo 7 Pro 4 जुलाई को, Moto Razr 40 3 जुलाई को और Narzo 60 6 जुलाई को Amazon पर लॉन्च होगा

हालांकि इसकी ख़बर लगते ही, तुरंत Amazon ने अपनी गलती सुधारी और इन स्मार्टफोनों को इनकी लॉन्च की तारीख़ के साथ यहां प्रदर्शित किया।

Amazon

इसके अलावा Itel का भी एक फ़ोन यहां लिस्ट है, जिसकी लॉन्च की तारीख़ अभी सामने नहीं आयी है, लेकिन इसकी कीमत भी यहां लीक हो गयी है। ये फ़ोन itel P40 Plus हो सकता है, जो 7000mAh की बैटरी के साथ भारत में 7,999 रुपए में उपलब्ध होगा।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageFlipkart Big Billion Days 2026: ₹30,000 से कम में बड़ी बैटरी वाले 7 बेस्ट फोन

साल भर में गिने-चुने मौके ही ऐसे आते हैं, जब फोन खरीदते वक्त सच में पैसे बचते हैं, और Flipkart Big Billion Days 2026 उन्हीं में से एक है। इस सेल में बैंक डिस्काउंट, एक्सचेंज ऑफर और BBD 2026 की डील्स, तीनों सेल वाली कीमत के ऊपर एक साथ लग जाते हैं। यानी ऑफर के …

Imageजुलाई 2023 में लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन – Upcoming smartphones in June 2023

स्मार्टफोन लॉन्च के मामले में जून का महीना थोड़ा ठंडा रहा है, लेकिन जुलाई 2023 में बहुत सारी कंपनियां अपने नए स्मार्टफोन लेकर आने को तैयार हैं। इनमें Samsung के नए Galaxy Z Fold और Flip 5 जैसे प्रीमियम फोनों से लेकर iQOO Neo 7 Pro जैसे मिड-रेंज और Narzo 60 सीरीज़ जैसे किफ़ायती स्मार्टफोन …

ImageNothing Phone (2) के प्री-आर्डर इसी हफ्ते हो रहे हैं शुरू; बुक करने वाले ग्राहकों को मिलेंगे ख़ास ऑफर

Nothing Phone (2) 11 जुलाई, 2023 को लॉन्च होने जा रहा है, लेकिन आज कंपनी ने भारत में इसके प्री-आर्डर की तारीख़ की घोषणा कर दी है। Nothing Phone (2) Flipkart पर लिस्ट कर दिया गया है और इसके प्री-आर्डर आज से तीन दिन के बाद यानि 29 जून, 2023 को दोपहर 12 बजे से …

ImagePixel 11 सीरीज़ लॉन्च से पहले पूरी लीक: दाम बढ़ेंगे और Pro में कटौती भी, वजह Google ने खुद बता दी

Google की Pixel 11 सीरीज़ के लॉन्च में नौ दिन बचे हैं, और इवेंट से पहले लीक होने के लिए शायद ही कुछ बाकी रह गया है। Pixel 11, Pixel 11 Pro, Pixel 11 Pro XL और Pixel 11 Pro Fold, चारों की स्पेसिफिकेशन शीट और कीमतें बाहर आ चुकी हैं। शुरुआत भी खुद Google …

ImageSamsung ने बढ़ाए Galaxy A17, A27, F17 और A07 5G के दाम, Galaxy F17 अब लॉन्च कीमत से ₹9,000 महंगा

मेमोरी चिप्स की बढ़ती मांग के चलते स्मार्टफोन महंगे हो रहे हैं, ये सिलसिला कुछ समय पहले शुरू हुआ, लेकिन किसी को भी ये अंदाज़ा नहीं था कि स्मार्टफोन कंपनियों को अपने फोनों की कीमतें इतनी बढ़ानी पड़ेंगी। कई स्मार्टफोनों की कीमतें तो पिछले महीनों में ही 3-4 बार बढ़ चुकी हैं। इसी लिस्ट में …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products