OnePlus Nord 3 और Nord CE 3 के भारत में लॉन्च से पहले ही कीमतें लीक

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

OnePlus Nord 3 और OnePlus Nord CE 3 को 5 जुलाई को भारत में लॉन्च किया जाना है। अभी इसमें कुछ समय है, लेकिन Nord सीरीज़ के इन स्मार्टफोनों के लॉन्च से पहले ही इनकी कीमतें भारत में लीक हो गयी हैं। फोनों के कई स्पेसिफिकेशन भी सामने आ चुके हैं और अब टिपस्टर योगेश ब्रार ने इनकी कीमतों के बारे में भी जानकारी साझा की है।

ये पढ़ें: एक्सक्लूसिव: Samsung Galaxy S23 FE की पहली तस्वीरें सामने आयीं

According to Brar, योगेश ब्रार ने हाल ही में इन दोनों नए Nord स्मार्टफोनों की कीमतों की रेंज साझा की है। इसके अनुसार OnePlus Nord CE 3 भारत में 25,000 रुपए से Rs 28,000 रुपए के बीच लॉन्च होगा। वहीँ OnePlus Nord 3 5G की कीमत 32,000 रुपए से 37,000 रुपए के बीच होगी। इससे पहले भी Nord 3 को लेकर एक लीक आयी थी, जिसके अनुसार फ़ोन में दो स्टोरेज वैरिएंट आएंगे, जिनमें 8+128GB की कीमत 32,999 रुपए और 16+256GB मॉडल की कीमत 36,999 रुपए हो सकती है।

इन सभी लीकों से कीमतों का अंदाज़ा तो मिलता है, लेकिन ये कितनी सही है, ये तो आपको अगले सप्ताह ही पता चल सकेगा।

OnePlus Nord 3 स्पेसिफिकेशन

स्पेसिफिकेशन की बात की जाए तो, OnePlus Nord 3 में ओक्टा कोर MediaTek Dimensity 9000 द्वारा संचालित हो सकता है और इसमें 6.74-इंच की AMOLED डिस्प्ले, 1.5K रेज़ॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ मिलने के आसार हैं। फ़ोन में ट्रिपल रियर सेंसर आने के आसार हैं, जिसमें मुख्य कैमरा 50MP Sony IMX890 सेंसर होगा। इसके अलावा ये 80W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट और 5,000mAh बैटरी के साथ रिलीज़ किया जा सकता है।

वहीँ टिपस्टर ईशान अग्रवाल ने भी अपने ट्वीट में इस बात की पुष्टि की है कि OnePlus का ये मिड-रेंज फ़ोन इस बार भारत में 16GB वैरिएंट और 50MP IMX890 सेंसर के साथ आएगा।

OnePlus Nord 3 

OnePlus Nord CE 3 स्पेसिफिकेशन

OnePlus Nord CE 3 को ओक्टा कोर Snapdragon 782G चिपसेट के साथ रिलीज़ किया जा सकता है। इसमें 6.72-इंच की फुल एचडी+ AMOLED डिस्प्ले आने के आसार हैं। इसमें भी 120HZ रिफ्रेश रेट सपोर्ट ही मिलेगा। इसके अलावा लीक हुई ख़बरों की मानें तो, Nord CE 3 में भी 50MP प्राइमरी कैमरा सहित ट्रिपल रियर सेंसर ही आएंगे और सेल्फी के लिए भी आपको दोनों फोनों में 16MP का फ्रंट सेंसर ही मिलने के आसार हैं। इसमें 5000mAh की बैटरी 67W फ़ास्ट चार्जिंग के साथ मिल सकती है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageOnePlus 16 में पहली बार मिलेगी BOE X4 स्क्रीन, गेम्स में 185Hz तक जाएगा रिफ्रेश रेट

एक नज़र में : OnePlus 16 में BOE के साथ मिलकर बनाई गई नई X4 स्क्रीन मिलेगी, और कंपनी के अनुसार ये स्क्रीन सबसे पहले इसी फोन में आएगी। रोज़ के इस्तेमाल में ये 165Hz पर चलेगी, लेकिन कंपनी का दावा है कि इस पर बिजली उतनी ही खर्च होगी, जितनी पिछली पीढ़ी की स्क्रीन …

Imageभारत में इस कीमत पर खरीद सकेंगे OnePlus Nord 2T और OnePlus Nord CE 2

OnePlus के मिड-रेंज स्मार्टफोन OnePlus Nord 2T और OnePlus Nord CE 2 के लीक लगातार आ रहे हैं। इन दोनों स्मार्टफोनों का भारत में लॉन्च भी जल्दी ही बताया जा रहा है। हालांकि कंपनी की तरफ से अभी कोई जानकारी टीज़र नहीं आया है, लेकिन प्रचलित टिपस्टर द्वारा पहले इनके स्पेसिफिकेशन और आज इनकी कीमतों …

Imageमिड-रेंज में फ़ोन खरीदने वालों के लिए अच्छी ख़बर ! इस कीमत पर आएगा OnePlus Nord 3

OnePlus Nord 3 5G की अफवाहें, काफी समय से आ रही हैं, लेकिन आज इस स्मार्टफोन की कीमत सामने आयी है, जिसे जानकार आप चौंक जायेंगे। OnePlus के इस Nord फ़ोन का इंतज़ार काफी समय से हो रहा है और आसार हैं कि ये भारत में जून, 2023 में लॉन्च होगा। लेकिन इससे पहले ही इस …

ImageiPhone 18 Pro के लिए ₹10,000 और देने होंगे… लॉन्च से पहले लीक हुई भारत की कीमत

आज रात Apple अपने नए iPhone लॉन्च करने जा रहा है, और टेक की दुनिया में आज सबसे ज़्यादा चर्चा इसी की है। लोगों के मन में सवाल भी एक ही है, कि इस बार कीमत कितनी रखी जाएगी। इवेंट से चंद घंटे पहले iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की भारतीय कीमतें …

ImagePoco F9 Pro और F9 Ultra के ग्लोबल लॉन्च से पहले कीमतें लीक, F-सीरीज़ में मिलेगा 200MP कैमरा और Snapdragon 8 Elite Gen 5

अभी तक Poco F-सीरीज़ किफायती फ्लैगशिप रही है, क्योंकि इस सीरीज़ में आने वाले सभी फोन फ्लैगशिप स्तर वाले प्रोसेसर के साथ आते रहे हैं और वो भी काफी कीमत पर। लेकिन इस बार शायद ऐसा नहीं होगा। कल जो दो फोन ग्लोबल बाज़ार में दस्तक देने जा रहे हैं, उनकी लीक हुई कीमत बताती …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products