कई महीनों से चली आ रही अफवाहों के बाद, अब आखिरकार OnePlus ने अपने अगले फ्लैगशिप फ़ोन OnePlus 12 की लॉन्च की तारीख़ की घोषणा कर दी है। OnePlus 12 5G चीन में 4 दिसंबर 2023 को लॉन्च होने वाला है। OnePlus चीन के प्रेज़िडेंट ली जी लुइस (Li Jie Louis) ने खुद इस बात की घोषणा सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म Weibo पर की है। हालांकि भारत में OnePlus 12 का आगमन थोड़ा देर से होगा। इस फ़ोन को विश्व स्तर पर जनवरी या फरवरी 2024 में लॉन्च किया जा सकता है। आइये जानते है कि अगले महीने आने वाले इस फ़ोन में क्या कुछ देखने को मिलने वाला है।
OnePlus 12 में होंगे ये स्पेसिफिकेशन
कुछ समय पहले OnePlus 12 के कैमरा को लेकर एक लीक सामने आयी थी, जिसके अनुसार OnePlus 12 में एक पेरिस्कोप लेंस शामिल होगा। अब इस लीक पर कंपनी ने खुद भी मोहर लगा दी है कि एक 64MP का पेरिस्कोप कैमरा, जो कि OmniVision OV64B सेंसर के साथ आएगा, OnePlus 12 5G के ट्रिपल रियर कैमरा का हिस्सा होगा। वहीँ इसका प्राइमरी कैमरा एक नए Sony लेंस Sony LYT-808 के साथ आएगा।
OnePlus 12, iQOO 12 के बाद, ओक्टा कोर Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर के साथ आने वाला दूसरा स्मार्टफोन हो सकता है। इसमें आपको 16GB तक की रैम और 256GB तक की UFS 4.0 स्टोरेज मिलने की सम्भावना है। Android 14 आधारित OxygenOS 14 पर चलने वाले इस फोन में 6.7-इंच की AMOLED 2K LTPO डिस्प्ले आ सकती है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट मिलेगा। ये अपने आप एक नयी डिस्प्ले होगी, जिसे BOE इवेंट में कंपनी ने पेश भी किया था। इस नयी ProXDR डिस्प्ले में 2600 निट्स तक की ब्राइटनेस होगी और ये DisplayMate द्वारा A+ सर्टिफिकेशन प्राप्त भी है।
इसके अलावा OnePlus 12 में 5000mAh की बैटरी मिलेगी, जो 150W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ सकती है। वहीँ डिज़ाइन की बात करें, तो रेंडर पहले लीक हो चुके हैं, जिनके अनुसार ये नया फ़ोन काफी हद तक OnePlus 11 के जैसा ही नज़र आता है। हालांकि रियर पैनल के टेक्सचर या रंगों में बदलाव नज़र आ सकते हैं। इसके अलावा कैमरा मॉड्यूल पर जहां हर बार Hasselblad की ब्रैंडिंग होती थी, इस बार वहाँ ब्रैंड आइकॉन केवल H रहेगा।
OnePlus 12 के अन्य स्पेसिफिकेशन भी लॉन्च नज़दीक आते आते सामने आ सकते हैं, जिनकी जानकारी हम यही आपको देते रहेंगे।
अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।