OnePlus 10 Pro के पहले लीक में नज़र आया कैमरा डिज़ाइन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

OnePlus 9 सीरीज़ के बाद, अब OnePlus 10 Pro की चर्चा शुरू हुई है। इस स्मार्टफोन का आज पहला लीक सामने आया है, जिसमें इस स्मार्टफोन का रियर पैनल पर फिट किया गया कैमरा डिज़ाइन सामने आया है।

सबसे पहली बात तो ये है कि कंपनी की तरफ से अगले फ़ोन OnePlus 10 सीरीज़ के ही होंगे, क्योंकि कंपनी OnePlus 9T को लॉन्च करने का विचार नहीं बना रही है। ऐसे में OnePlus 10 Pro का पहला लीक फैन्स के बीच उत्सुकता को बढ़ा सकता है।

ये पढ़ें: OnePlus Nord 2 x PAC-MAN Edition भारत में लॉन्च हुआ; फ़ोन पाने के लिए इस कॉन्टेस्ट में लेना होगा हिस्सा

ये लीक OnLeaks और Zouton, द्वारा सामने आया है, जिसमें हम फ़ोन के रियर पैनल और कैमरा मॉड्यूल की झलक देख सकते हैं। देखने से ये एक अल्ट्रा हाई-एन्ड प्रीमियम फ़ोन नज़र आता है, जिसमें कैमरा सेटअप के चारों तरफ आपको एक बम्प दिखेगा। ये डिज़ाइन काफी हद तक Galaxy S21 सीरीज़ की याद दिलाता है, जिसमें ऐसा ही कैमरा बम्प मौजूद है। कैमरा बम्प में आपको तीन कैमरा और एक फ़्लैश भी नज़र आएगी, जिन्हें गोलाकार में सेट किया गया है।

इसी तस्वीर को गौर से देखने पर, आप पाएंगे कि इसमें एक दानेदार सा टेक्सचर है, जो फ़ोन को आसानी से इस्तेमाल करने में और स्लिपरी न होने में मददगार हो सकता है। इसके अलावा इसमें आप पावर बटन भी देख सकते हैं और उसके ठीक नीचे यहां वॉल्यूम रॉकर भी है। लेकिन यहां जो चीज़ शायद इस बार नहीं होगी, वो है OnePlus वाला अलर्ट स्लाइडर।

OnLeaks के अनुसार ये तस्वीर जो लीक हुई है, OnePlus 10 Pro के प्रोडक्शन प्रोटोटाइप की असली तस्वीर है। लेकिन फिलहाल इस समय कंपनी की तरफ से जो सामने आया है, वो सिर्फ यही है कि OnePlus 10 सीरीज़ में ColorOS और OxygenOS का मेलजोल देखने को मिलेगा और इसका एक मात्र कारण है कि कंपनी अब Oppo और Oneplus के फोनों के लिए अलग अलग एंड्राइड स्किन नहीं रखना चाहती।

ये पढ़ें: OnePlus Nord 2 फटने से यूज़र को लगी गहरी चोट; ट्विटर पर साझा की चोट और फटे हुए फ़ोन की फोटो

वैसे अब जब पहली लीक सामने आ ही गयी है, तो जल्दी ही इस फ़ोन के फीचरों से सम्बंधित अफवाहें भी आने लगेंगी। देखते हैं कि इस बार कंपनी OnePlus 10 सीरीज़ में आखिर क्या लेके आती है।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageGoogle Pixel 11 सीरीज़ भारत में लॉन्च, मिलेंगे Tensor G6 चिप और नई HiLight लाइट जैसे फीचर्स

एक नज़र में: Google ने भारत में Pixel 11 सीरीज़ लॉन्च कर दी है, जिसमें Pixel 11, Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL शामिल हैं। तीनों फोन Google के इंडिया ऑनलाइन स्टोर, Flipkart और चुनिंदा ऑफलाइन स्टोरों से ऑर्डर किए जा सकते हैं, और इनकी रिटेल सेल 20 अगस्त से शुरू होगी। करीब ₹90,000 की शुरुआती …

ImageOnePlus 10 Pro+ के डिज़ाइन पेटेंट लीक हुए

OnePlus 10 Pro लॉन्च हो चुका है और अब लगातार इस सीरीज़ के दूसरे स्मार्टफोन की खबरें / लीक आने लगी हैं। इस दूसरे स्मार्टफोन को कुछ रिपोर्ट OnePlus 10 Pro+ का नाम दे रही हैं, वहीँ अन्य लीकों में इसे OnePlus 10 Ultra के नाम से पेश किया जा रहा है। पिछले ही हफ्ते ये …

ImageRealme GT 2 Pro की पहली झलक सामने आयी; कागज़ से प्रेरित है डिज़ाइन

Realme GT 2 Pro, 4 जनवरी को लॉन्च होने वाला है। इस फ़ोन को लेकर अब तक हमने कई अफवाहें/ लीक सुनी हैं और इसके डिज़ाइन के रेंडर भी देखें हैं, लेकिन आज Realme ने खुद इस स्मार्टफोन की पहली झलक शेयर की है। हाल ही में कंपनी ने इस फ़ोन के कैमरा, कनेक्टिविटी , …

ImageGoogle Pixel 11 Pro XL के असली फोटो लीक, अब कैमरा बार की लाइट नौ रंगों में जलेगी

एक नज़र में: लॉन्च से ठीक एक दिन पहले Google का सबसे बड़ा Pixel किसी के हाथ में नज़र आया है। टिपस्टर Pixel News Hub ने X पर Pixel 11 Pro XL के दो फोटो पोस्ट किए हैं। एक में मैट ब्लैक फोन हाथ में पकड़ा हुआ है, दूसरे में Dune रंग का रिटेल बॉक्स …

ImagePixel 11 सीरीज़ लॉन्च से पहले पूरी लीक: दाम बढ़ेंगे और Pro में कटौती भी, वजह Google ने खुद बता दी

Google की Pixel 11 सीरीज़ के लॉन्च में नौ दिन बचे हैं, और इवेंट से पहले लीक होने के लिए शायद ही कुछ बाकी रह गया है। Pixel 11, Pixel 11 Pro, Pixel 11 Pro XL और Pixel 11 Pro Fold, चारों की स्पेसिफिकेशन शीट और कीमतें बाहर आ चुकी हैं। शुरुआत भी खुद Google …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products