OnePlus Nord 2 x PAC-MAN Edition भारत में लॉन्च हुआ; फ़ोन पाने के लिए इस कॉन्टेस्ट में लेना होगा हिस्सा

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

OnePlus Nord 2 का एक स्पेशल एडिशन आज सामने आया है। कंपनी ने कई अफवाहों के बाद, आज आखिरकार OnePlus Nord 2 x PAC-MAN Edition को भारत में लॉन्च कर दिया है। इसकी ख़ासियत है एक नया और अलग रियर डिज़ाइन। इसमें ड्यूल फिल्म डिज़ाइन है, जिसमें निचली फिल्म पर फोस्फोरेसेंट इंक (phosphorescent ink) लगाई गयी है, जो घने अँधेरे में काफी चमकती है और ये एक क्लासिक गेम से प्रेरित है।

OnePlus Nord 2 x PAC-MAN Edition में कुछ गेम, चैलेंज और कुछ एक्सक्लूसिव कंटेंट ही हैं, लेकिन इसे उपयोगकर्ता द्वारा ही अनलॉक किया जा सकता है। हालांकि इससे सम्बंधित बाकी की जानकारी कंपनी आने वाले समय में ही शेयर करेगी।

ये पढ़ें: फिर OnePlus Nord 2 हुआ ब्लास्ट; वकील के काले कोट में फटा फ़ोन और मामला पहुंचा पुलिस के पास

इस स्मार्टफोन को फिलहाल आप ओपन सेल में नहीं खरीद सकते, लेकिन एक ऑनलाइन कॉन्टेस्ट का हिस्सा बनकर लेना होगा।

कैसे खरीद सकते हैं OnePlus Nord 2 x PAC-MAN Edition?

इसके लिए सबसे पहले oneplus.com पर जाकर आपको PAC-MAN कॉन्टेस्ट का हिस्सा बनना होगा और इस पर 48 घंटे में हाई स्कोर बनाकर आप इस डिवाइस को जीत भी सकते हैं। इसके साथ कंपनी इस कांटेस्ट में तीन स्मार्टफोनों का गिव अवे (give away) कर रही है, जिनके साथ मुफ्त में OnePlus Buds Z भी दिए जायेंगे।

इसके अलावा कंपनी 12 नवंबर से 15 नवंबर के 72 घंटे के चैलेंज में आपको इस फ़ोन को ऑर्डर करने के लिए early access codes (फ़ोन को पाने के लिए कोड) देगी। जिन्हें भी इस चैलेंज के बाद ये एक्सेस कोड मिलेगा, उन्हें फ़ोन के साथ OnePlus Buds Z भी मिलेंगे। लेकिन ये कॉन्टेस्ट केवल यूरोप और भारत में रहने वालों के लिए है।

वैसे इसके अलावा कंपनी ने अभी इस फ़ोन के बारे में और कोई स्पेसिफिकेशन नहीं बतायी है। इस फ़ोन की कीमत और उपलब्धता की जानकारी आ चुकी है, लेकिन स्पेसिफिकेशन वही Nord 2 वाले रहते हैं, या कुछ अपग्रेड है, ये आने वाले दिनों में ही पता चलेगा।

कीमत और उपलब्धता

OnePlus Nord 2 x PAC-MAN Edition में केवल एक ही स्टोरेज विकल्प मिलेगा। फ़ोन में 12GB की रैम के साथ 256GB की स्टोरेज दी गयी है और इसे आप 37,999 रूपए में खरीद सकते हैं। जिन्हें कॉन्टेस्ट में अर्ली एक्सेस मोड मिलेंगे, उनके लिए फ़ोन की सेल 16 नवंबर से शुरू होगी। ओपन सेल को लेकर कोई जानकारी नहीं है।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imageबाइक लेनी है? अक्टूबर में सबसे ज़्यादा बिकीं ये 10 बाइक, जानें आपके लिए कौन सी सही

एक नज़र में : Best Selling Bikes October 2026: अक्टूबर 2026 में भारत की सबसे ज़्यादा बिकने वाली बाइक एक बार फिर Hero Splendor रही, जिसकी 4,15,144 यूनिट बिकीं। यानी इस महीने देश में जितनी मोटरसाइकिलें बिकीं, उनमें से हर 10 में से करीब 3 Splendor थीं। लेकिन टॉप 10 के निचले हिस्से में इस …

ImageOnePlus Nord होगा स्नैपड्रैगन प्रोसेसर 5G कनेक्टिविटी के साथ लांच

OnePlus काफी दिनों से अपनी अपकमिंग डिवाइस को लेकर मार्किट में काफी चर्चा में बना हुआ है। कल कंपनी ने साफ़ कर दिया की इस आगामी डिवाइस का नाम OnePlus Nord होने वाला है जिसकी कीमत 500 डॉलर से कम रह सकती है। अभी वैसे तो डिवाइस से जुडी स्पेसिफिकेशन सामने नहीं आई है। लेकिन आज …

ImageOnePlus 10T के बाद कंपनी ने लॉन्च किया बजट फ़ोन, कीमत 12,000 से भी कम

OnePlus को अभी अपना प्रीमियम स्मार्टफोन OnePlus 10T लॉन्च किये बस दो ही दिन हुए हैं और कंपनी ने आज Nord सीरीज़ में चुपचाप एक नया स्मार्टफोन पेश कर दिया है। इस स्मार्टफोन का नाम OnePlus Nord N20 SE है और ये कंपनी की तरफ से पहला इतना सस्ता फ़ोन है। इस स्मार्टफोन के सभी स्पेसिफिकेशन …

ImageOnePlus 16 के भारत लॉन्च पर हुई मीटिंग, चीन से डेढ़ गुना हो सकती है कीमत

एक नज़र में : OnePlus अपना फ्लैगशिप OnePlus 16 आखिरकार भारत भी ला सकती है। कंपनी ने इसे 12 अक्टूबर को चीन में लॉन्च किया था, लेकिन दूसरे बाज़ारों के लिए उसकी योजना अभी साफ नहीं है। पहले बताया जा रहा था कि नॉर्थ अमेरिका और यूरोप से निकलने के बाद OnePlus इस फ्लैगशिप को …

Imageअक्टूबर में इलेक्ट्रिक स्कूटरों की रिकॉर्ड बिक्री, पर 1 लाख वाले इस स्कूटर के लिए 2027 तक करना होगा इंतज़ार

एक नज़र में : Electric Scooter Sales October 2026: अक्टूबर 2026 में भारत में करीब 2.24 लाख इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बिके हैं, जो किसी एक महीने में अब तक की सबसे बड़ी बिक्री है। इस रिकॉर्ड महीने में सबसे आगे TVS रही, जिसने 60,429 यूनिट बेचे हैं। ये पहली बार है जब किसी भारतीय कंपनी ने …

Discuss

Be the first to leave a comment.