OnePlus 10T के बाद कंपनी ने लॉन्च किया बजट फ़ोन, कीमत 12,000 से भी कम

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

OnePlus को अभी अपना प्रीमियम स्मार्टफोन OnePlus 10T लॉन्च किये बस दो ही दिन हुए हैं और कंपनी ने आज Nord सीरीज़ में चुपचाप एक नया स्मार्टफोन पेश कर दिया है। इस स्मार्टफोन का नाम OnePlus Nord N20 SE है और ये कंपनी की तरफ से पहला इतना सस्ता फ़ोन है। इस स्मार्टफोन के सभी स्पेसिफिकेशन सबसे पहले AliExpress पर सामने आये हैं।

ये पढ़ें: 150W चार्जिंग और Snapdragon 8+ Gen 1 के साथ भारत में OnePlus 10T लॉन्च हुआ

OnePlus Nord N20 SE कीमतें और उपलब्धता

ये स्मार्टफोन केवल एक ही स्टोरेज वैरिएंट में सामने आया है, जिसमें 4GB की रैम और 64GB की इंटरनल स्टोरेज मौजूद है। इसकी कीमत $150 (लगभग 11,900 रूपए) है। ये फ़ोन अभी बाहर ही लॉन्च हुआ है और फिलहाल इसके भारत में लॉन्च होने की खबर आना बाकी है।

OnePlus Nord N20 SE स्पेसिफिकेशन

OnePlus Nord N20 SE में 50MP का प्राइमरी कैमरा है, और साथ में 2MP का डेप्थ सेंसर भी शामिल है। इसके अलावा ये फ़ोन 5000mAh बैटरी के साथ आया है। हालांकि यहां चिपसेट नया नहीं है, इस फ़ोन में आपको MediaTek Helio G35 प्रोसेसर देखने को मिलेगा, वहीँ सॉफ्टवेयर की बात करें तो, फ़ोन में Android 12 के साथ Oxygen OS 12.1 मौजूद है।

ये पढ़ें: अगस्त 2022 में भारत में लॉन्च होने वाले बेस्ट स्मार्टफोन – Upcoming Phones In August 2022

इस स्मार्टफोन में 6.56-इंच की HD+ LCD डिस्प्ले है। अन्य फीचरों में 600 निट्स तक की ब्राइटनेस, USB टाइप-सी पोर्ट, 33W फ़ास्ट चार्जिंग जैसे फ़ीचर मौजूद हैं। फ़ोन को आप नील (Blue Oasis) और काले (Celestial Black) रंगों में खरीद सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageSamsung Galaxy F70 5G इंडिया लॉन्च: BIS, Google लिस्टिंग और फीचर

किसी फोन के बारे में कई बार सबसे बड़ा सुराग उसके नाम से नहीं, बल्कि उसके कोडनेम से मिलता है, और Samsung Galaxy F70 5G के साथ भी यही हुआ है। ये फोन Google Play Console की सपोर्टेड डिवाइस लिस्ट में दिखा है, लेकिन वहां इसका कोडनेम a17x लिखा है, जो पिछले साल अगस्त में …

ImageOnePlus 10T की कीमत लीक, तोड़ेगा सारे रिकॉर्ड; 150W फ़ास्ट चार्जिंग के साथ आएगा फ़ोन

हाल ही में हमने OnePlus 10T का पूरा डिज़ाइन आपके सामने पेश किया। अब इसकी कीमतों से भी पर्दा उठ चुका है। फ़ोन में ख़ासियत है 150W फ़ास्ट चार्जिंग और लेटेस्ट Snapdragon 8+ Gen 1 चिपसेट। पहले री-प्रोडक्शन यूनिट से सीधे-सीधे इसकी लाइव इमेज यानि फोटो लीक हुईं और अब फ़ोन की कीमत। साथ ही …

ImageOnePlus इस साल लेकर आ रहा है 6 नए फ़ोन- देखें इन धमाकेदार फोनों की पूरी लिस्ट

OnePlus ने साल के शुरुआत में ही OnePlus 10 Pro को चीन में लॉन्च कर दिया था, हालांकि भारत में ये फ़ोन अब 31 मार्च को आ रहा है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये कंपनी इस साल 1 या 2 नहीं, बल्कि 6 नए स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है। दरअसल, OnePlus का …

Imageनई Pulsar पर भी आया फेस्टिव ऑफर, Pulsar 125 से NS400Z तक ₹12,000 तक का फायदा

जिन Pulsar बाइकों को Bajaj ने कुछ ही हफ्ते पहले नए अवतार में लॉन्च किया था, उन पर अब फेस्टिव ऑफर भी आ गया है। कंपनी ने Pulsar 125 से लेकर NS400Z तक, Bajaj Pulsar की दस बाइकों पर ₹12,000 तक के फायदे का ऐलान किया है। हालांकि ये पूरी रकम आपके हाथ में कैश …

Imageboltt Ace 5G और Evo भारत में लॉन्च, अब 15,000 से कम में 120Hz स्क्रीन और 6,000mAh बैटरी

Fire-Boltt के नाम से अब तक बस स्मार्टवॉच ही दिमाग में आती थी, लेकिन आज कंपनी ने स्मार्टफोन की दुनिया में भी अपना पहला कदम रख दिया है। अच्छी बात ये है कि जैसे कंपनी की स्मार्टवॉच की कीमत बजट में रही है, वैसे ही ये नए फोन भी काफी किफायती हैं। Fire-Boltt ने boltt …

Discuss

Be the first to leave a comment.