Nothing Phone 3a Pro Geekbench पर आया नजर, इस तारीख को धांसू फीचर्स के साथ बाजार में देगा दस्तक

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Nothing अपना अगला प्रीमियम फोन Nothing Phone 3a सीरीज को जल्द ही भारत में लॉन्च करने वाला है, जिसमें Phone (3a) और Phone (3a) Pro को शामिल किया गया है। इस सीरीज से संबंधित पहले भी कई लीक्स सामने आ चुके हैं, और अब हाल ही में Nothing Phone 3a Pro Geekbench लिस्टिंग की जानकारी सामने आई है, जिससे इसकी परफॉरमेंस का पता चलता है, आगे इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: 16e लॉन्च के बाद ऐसे खरीद पाएंगे iPhone 15 24000 रूपये से कम कीमत में, कम समय के लिए है ऑफर

Nothing Phone 3a Pro Geekbench लिस्टिंग पर आया नजर

हाल ही में इस फोन को Geekbench लिस्टिंग पर देखा गया है, जहां ये मॉडल नंबर A059P के साथ लिस्ट किया गया है। लिस्टिंग के अनुसार फोन Snapdragon 7s Gen 3 SoC द्वारा संचालित हो सकता है, और ग्राफिक्स के लिए इसमें Adreno 810 GPU का उपयोग किया गया है।

Nothing Phone (3a) Pro

फोन में 12GB RAM ऑप्शन मिलने वाला है, और ये Android 15 पर रन होगा। टेस्टिंग के दौरान इसने सिंगल कोर में 1208 पॉइंट्स का स्कोर हासिल किया है, जबकि मल्टी कोर टेस्टिंग में इसका स्कोर 3325 पॉइंट्स का है।

अन्य फीचर्स

Nothing Phone (3a) series

परफॉरमेंस के अतिरिक्त अन्य फीचर्स की बात करें, तो अन्य लीक्स के अनुसार इस फोन में 6.72 इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है, जो 2500 nits की पीक ब्राइटनेस और 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट कर सकता है। फोन 3 साल के OS अपडेट और 4 साल के सिक्योरिटी अपडेट के साथ लॉन्च किया जा सकता है।

पैनल पैनल पर 50 मेगापिक्सल प्राइमरी OIS कैमरा, 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड कैमरा, और 50 मेगापिक्सल 3x पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा का ट्रिपल कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है, जिसमें 1/1.95 इंच Sony Lytia LYT-600 सेंसर का उपयोग किया गया है। इसके अतिरिक्त, फ्रंट में 50 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। इसमें 50W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh की बैटरी मिलने की उम्मीद है।

रिपोर्ट्स के अनुसार इस सीरीज को 4 मार्च को लॉन्च किया जाने वाला है, इस सीरीज के वनीला वेरिएंट की कीमत लगभग 25000 रुपए के आस पास और प्रो वेरिएंट की कीमत लगभग 30,000 रूपये के आस पास हो सकती है। जल्द ही इससे संबंधित अन्य जानकारी सामने आ सकती है।

ये पढ़ें: JioCoin क्या है, और कैसे मुफ्त में इसे कमा के हर महीने हजारों रुपए बचा सकते हो?

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

Imageअक्टूबर 2026 में ₹25,000 में बेस्ट फोन: 4K कैमरा से गेमिंग के लिए दमदार चिपसेट तक सब कुछ

₹25,000 का बजट सुनते ही अब तक दिमाग में एक पूरे पैकेज वाले फोन की तस्वीर आती थी, जिसमें AMOLED स्क्रीन, तेज़ प्रोसेसर और भरोसेमंद कैमरा, सब कुछ एक साथ मिल जाता था। लेकिन इस साल ये तस्वीर बदल चुकी है, क्योंकि मेमोरी चिप्स के बढ़ते दामों ने कई बजट फोनों को खिसकाकर इसी रेंज …

ImageRCB फैंस के लिए खास लाल फोन लेकर आया Nothing – Phone (4b) भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Nothing ने आज भारत में अपना नया फोन Nothing Phone (4b) लॉन्च कर दिया है, और इसी के साथ कंपनी ने अपनी बिल्कुल नई “b” सीरीज़ की शुरुआत भी कर दी है। ₹34,999 की शुरुआती कीमत वाले इस फोन में वही ट्रांसपैरेंट डिज़ाइन और पीछे जलती-बुझती Glyph लाइट वाला सिग्नेचर लुक है, जिसके लिए Nothing …

ImageNote सीरीज़ में पहली बार Pro Max नाम, Redmi Note 17 Pro सीरीज़ 15 सितंबर को होगी लॉन्च

Xiaomi ने Redmi Note 17 Pro सीरीज़ के इंडिया लॉन्च पर आखिरकार खुद मुहर लगा दी है और ये फोन 15 सितंबर को भारत में दस्तक देंगे। कंपनी के टीज़र का पूरा ज़ोर बैटरी पर है, जिसमें 10,000mAh के आंकड़े के साथ एक बार चार्ज पर चार दिन से ज़्यादा चलने का दावा किया गया …

ImageiQOO 16 के फीचर लीक, जानें 8500mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro समेत इस गेमिंग फ्लैगशिप में क्या मिलेगा?

iQOO जल्द ही अपनी अगली फ्लैगशिप सीरीज़ लाने की तैयारी में है और आने वाले iQOO 16 को लेकर एक नया लीक सामने आया है। टिपस्टर Digital Chat Station ने वीबो पर इस फोन के कई अहम फीचर्स की जानकारी शेयर की है। लीक के अनुसार, iQOO 16 का इंजीनियरिंग सैंपल अभी टेस्टिंग फेज़ में …

ImageRedmi Note 17 Pro Max 5G का इंडिया लॉन्च टीज़: 10,000mAh बैटरी के साथ इस दिन होगा लॉन्च

Redmi Note सीरीज़ भारत में मिड-रेंज सेगमेंट में काफी पसंद की जाती रही है, क्योंकि कंपनी हर नए मॉडल में बैटरी और चार्जिंग को बेहतर करने के साथ अच्छे फीचर भी देती आई है। लेकिन इस बार बैटरी के साथ दाम भी ऊपर जा रहे हैं। Redmi Note 17 Pro Max 5G के इंडिया लॉन्च …

Discuss

Be the first to leave a comment.