Nothing Phone 3 कब होगा लॉन्च; जानें स्पेसिफिकेशन, डिज़ाइन से जुड़ी खबरें

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Carl Pei ने जब से 2020 में Nothing ब्रैंड लॉन्च की है, इसके सभी डिवाइसों ने अपने अनोखे डिज़ाइन के कारण अपनी एक अलग जगह बनायी है। सबसे पहले Nothing Ear (1) TWS और उसके बाद 2022 में Nothing Phone 1 को लॉन्च करने के बाद, इस ब्रैंड ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। इस साल कंपनी ने अपना दूसरा फ़ोन Nothing Phone 2 पेश किया, जो कि एक फ्लैगशिप किलर के रूप में सामने आया है और अब लगता है कि कंपनी अपने अगले स्मार्टफोन Nothing Phone 3 की तैयारी कर रही है।

अपने ट्रांसपेरेंट डिज़ाइन के साथ Nothing ने एक अलग ट्रेंड सेट किया है और इसी ट्रेंड को आगे बढ़ाते हुए Nothing अपनी स्मार्टफोन की तीसरी जनरेशन को 2024 में पेश करेगा। हालांकि ये घोषणा कंपनी ने नहीं की है, लेकिन इस बात को लेकर काफी अफवाहें सामने आ रही हैं। आइये आपको बताते हैं कि अब तक Nothing Phone 3 के बारे में क्या खबर सामने आयी है।

ये पढ़ें: OnePlus 12 की रियल तस्वीरों में देखें फ़ोन का शानदार डिज़ाइन

Nothing Phone 3 की लॉन्च टाइमलाइन

अगर आप गौर करें तो, Nothing Phone 3 के प्रीडिसेस्सर Nothing Phone 1 और Nothing Phone 2 भारत में जुलाई में लॉन्च हुए हैं। अब अगले साल 2024 में Nothing Phone 3 के भी जुलाई में ही लॉन्च होने के कयास लगाए जा रहे हैं। हालांकि अधिकतर स्मार्टफोन साल के शुरूआती छह महीने में ही लॉन्च होते नज़र आते हैं, तो जुलाई में लॉन्च होने पर, इस स्मार्टफोन के लिए बहुत कड़ी प्रतियोगिता नहीं रहेगी।

Nothing Phone 3 की कीमत क्या होगी

अगर हम Nothing के पहले और दूसरे स्मार्टफोनों की तुलना करें तो, इनकी कीमतों में काफी अंतर है। जहां Nothing Phone 1 एक मिड-रेंज फ़ोन था, जिसकी कीमत 32,999 रुपए से शुरू थी, वहीँ Nothing Phone 2 एक फ्लैगशिप किलर के तौर पर पेश किया गया, जिसमें Snapdragon 8+ Gen 1 प्रोसेसर है और इसकी कीमत 44,999 रुपए से शुरू होती है। इनमें जितना अंतर है, उसके देखते हुए Nothing Phone 3 की कीमतों के बारे में कुछ भी कहना मुश्किल है। अगर कंपनी इस बार अपने नए फ़ोन में फीचरों को और बेहतर करती है या कुछ नए फ़ीचर देती है, तो इसकी कीमत 50,000 रुपए तक जा सकती है।

ये पढ़ें: मोबाइल ग्राहकों के लिए वॉटर प्रोटेक्शन नहीं है चिंता का विषय, ये पांच चीज़ें स्मार्टफोनों में हैं ज़्यादा ज़रूरी

Nothing Phone 3 के स्पेसिफिकेशन

Fपिछले दोनों फोनों की तरह ही Nothing Phone 3 में भी Snapdragon का पिछले साल का चिपसेट जैसे Snapdragon 8 Gen 2 देखने को मिल सकता है। इसी के साथ इसमें भी ट्रांसपेरेंट डिज़ाइन नज़र आने की सम्भावना है। हालांकि इस स्मार्टफोन के अलावा एक और फ़ोन Nothing Phone 2a ने आने की भी अफवाहें हैं और कहा जा रहा है कि ये एक मिड-रेंज फ़ोन होगा।

Nothing फोनों को लोग एक साफ़ और आसान सॉफ्टवेयर के लिए भी पसंद करते हैं, यही आशा Nothing Phone 3 से भी की जा रही है कि इसमें Nothing OS 3 होगा, जो ब्लोटवेयर से फ्री होगा।

Nothing Phone 1 और Phone 2 के कैमरों में अब भी सुधार की गुंजाइश है, तो उम्मीद है कि कंपनी Nothing Phone 3 में पहले और दूसरे फोनों के मुकाबले एक बेहतर कैमरा का अनुभव देने की पूरी कोशिश करेगी। पहले फोनों में लो-लाइट में कैमरा अच्छी तस्वीरें नहीं लेता है। इनमें शटर स्पीड कम हो जाती है और एक्सपोज़र टाइम भी लम्बा हो जाता है। साथ ही लो-लाइट में तस्वीर की क्वालिटी भी इन कैमरों में एक बड़ी समस्या रही है।

इसके अलावा Nothing Phone 3 से एक बड़ी बैटरी और बेहतर फ़ास्ट चार्जिंग की अपेक्षा की जा रही है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageMoto G77 Power भारत में लॉन्च, एक चार्ज में 3 दिन चलने का दावा

Motorola ने आज भारत में अपना नया बैटरी-फोकस्ड स्मार्टफोन Moto G77 Power लॉन्च कर दिया है। इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7,000mAh बैटरी है, जिसके बारे में कंपनी का दावा है कि एक बार चार्ज करने पर ये तीन दिन तक साथ निभा सकती है। इसके साथ मिलते हैं, 50MP का Sony LYTIA …

ImageLG Velvet के नाम से 15 मई को लॉन्च हो सकता है कंपनी का अगला स्मार्टफोन

LG मोबाइल डिवीज़न काफी समय से एक आकर्षक स्मार्टफोन को लांच करने के लिए काम कर रही है। फरवरी महीने में V60 ThinQ को लांच करनेबाद भी कंपनी को उतना अधिक फायदा नहीं हुआ जितनी उम्मीद की गयी थी। इसके बाद खबर आई की कंपनी अपनी फ्लैगशिप G-सीरीज को भी किसी अन्य सीरीज से …

ImageLG Velvet के टीज़र से लांच डेट का हुआ खुलासा, 7 मई को होगा क्वैड कैमरा के साथ लांच

हल ही में LG के अपकमिंग मिड-रेंज स्मार्टफोन से जुडी जानकरी सामने आई थी जिसमे फोन के डिजाईन को लेकर काफी चर्चा हुई थी। फोन के डिजाईन को लेकर इन्ते उत्साह के बाद आज कंपनी ने अपने यूट्यूब पेज पर डिवाइस को टीज़ किया है जिसके फोन काफी आकर्षक नज़र आ रहा है। नयी विडियो …

ImageNothing Phone (4b): कीमत से लॉन्च डेट और स्पेक्स तक सबकुछ जानिए

Nothing अपना अगला बजट स्मार्टफोन Nothing Phone (4b) 7 जुलाई 2026 को भारत में लॉन्च करने जा रहा है, और कंपनी ने इसकी तारीख खुद कन्फर्म कर दी है। इवेंट दोपहर 3:30 बजे (IST) रखा गया है। जब से इस फोन का पहला टीज़र सामने आया है, तब से रोज़ इसकी कोई न कोई लीक …

Imageएक चार्ज में 3 दिन का दम, Moto G77 Power इसी हफ्ते होगा लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Motorola इस हफ्ते अपना नया बैटरी-फोकस्ड फोन Moto G77 Power भारत में उतारने जा रहा है। कंपनी ने कन्फर्म किया है कि ये 8 जुलाई को लॉन्च होगा और लॉन्च से पहले ही इसके ज़्यादातर फीचर्स मोटोरोला की अपनी वेबसाइट पर सामने आ चुके हैं। इस फोन की सबसे बड़ी हाईलाइट, इसकी 7000mAh की बैटरी …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products