Nothing Phone 3a Lite के बारे में लॉन्च से पहले जानें सबकुछ: कीमत, लॉन्च टाइमलाइन और फीचर्स

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

कुछ देशों में लॉन्च होने के बाद Nothing Phone 3a Lite अब जल्द ही भारतीय बाज़ार में एंट्री करने वाला है। कंपनी ने खुद इसके पुष्टि की है, जिससे फैन्स में उत्साह बढ़ गया है। यह फोन Nothing Phone 3 की लाइनअप में अब तक का सबसे सस्ता स्मार्टफोन होगा, लेकिन फीचर्स और डिज़ाइन के मामले में ये कई लोगों की पसंद बन सकता है। इसका ट्रांसपेरेंट बैक डिज़ाइन, 120Hz AMOLED डिस्प्ले और दमदार बैटरी इसे एक खास बनाते हैं। आइए जानते हैं इसके लॉन्च, कीमत और फीचर्स से जुड़ी सारी जानकारी, जो लॉन्च से पहले ही सामने आ चुकी है।

Nothing Phone 3a Lite India Launch: कब होगा लॉन्च?

Nothing ने अब तक Phone 3a Lite की भारत में लॉन्च डेट की आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन कंपनी ने X (Twitter) पर एक पोस्ट में संकेत दिया है कि ये डिवाइस “coming soon to India” है, यानि जल्द ही आने वाला है।

जानकारी के अनुसार, फोन नवंबर के आखिर या दिसंबर 2025 की शुरुआत में भारत में लॉन्च हो सकता है। कंपनी इसे Flipkart के ज़रिए ऑनलाइन और ऑफलाइन रिटेलरों, दोनों चैनलों से बेचने की तैयारी कर रही है।

ये पढ़ें: Galaxy S26 Ultra Vs OnePlus 15: कीमत, कैमरा और परफॉर्मेंस में कौन आगे?

Nothing Phone 3a Lite Price in India: कितनी हो सकती है कीमत?

Nothing Phone 3a Lite को कंपनी की सबसे सस्ती पेशकश माना जा रहा है, जो मिड-रेंज स्मार्टफोनों से मुकाबला करेगा। रिपोर्ट्स के अनुसार, भारत में इसकी शुरुआती कीमत करीब ₹20,000 हो सकती है। यूरोप में यह 249 यूरो (लगभग ₹25,000) में लिस्टेड है।

यह फोन कंपनी के CMF Phone 2 Pro और Phone 3a के बीच की रेंज में रखा जाएगा, ताकि यूज़र्स को एक बजट-फ्रेंडली Nothing एक्सपीरियंस मिल सके।

Phone (3a) Lite

Phone 3a Lite स्पेसिफिकेशन

Nothing के इस फोन का डिज़ाइन कंपनी की सिग्नेचर ट्रांसपेरेंट बैक के साथ आता है, हालांकि इस बार LED लाइट स्ट्रिप्स की जगह सिर्फ एक सिंगल Glyph लाइट दी गई है।

फोन में 6.77-इंच का AMOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट है, जो स्मूद एक्सपीरियंस देता है। साथ ही MediaTek Dimensity 7300 Pro चिपसेट से लैस है और इसमें 5,000mAh की बड़ी बैटरी के साथ 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है।

ये भी पढ़ें: Galaxy S26 की चर्चा के बीच धड़ाम से गिरी Samsung Galaxy S25 की कीमत, अब इतने में मिलेगा प्रीमियम फोन

कैमरा सेटअप में 50MP का प्राइमरी, 8MP अल्ट्रावाइड और 2MP मैक्रो सेंसर शामिल समेत ट्रिपल रियर कैमरे हैं।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageFlipkart Big Billion Days 2026: ₹30,000 से कम में बड़ी बैटरी वाले 7 बेस्ट फोन

साल भर में गिने-चुने मौके ही ऐसे आते हैं, जब फोन खरीदते वक्त सच में पैसे बचते हैं, और Flipkart Big Billion Days 2026 उन्हीं में से एक है। इस सेल में बैंक डिस्काउंट, एक्सचेंज ऑफर और BBD 2026 की डील्स, तीनों सेल वाली कीमत के ऊपर एक साथ लग जाते हैं। यानी ऑफर के …

ImageRCB फैंस के लिए खास लाल फोन लेकर आया Nothing – Phone (4b) भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Nothing ने आज भारत में अपना नया फोन Nothing Phone (4b) लॉन्च कर दिया है, और इसी के साथ कंपनी ने अपनी बिल्कुल नई “b” सीरीज़ की शुरुआत भी कर दी है। ₹34,999 की शुरुआती कीमत वाले इस फोन में वही ट्रांसपैरेंट डिज़ाइन और पीछे जलती-बुझती Glyph लाइट वाला सिग्नेचर लुक है, जिसके लिए Nothing …

Imagevivo T5 Lite 5G भारत में लॉन्च: 6500mAh बैटरी और ढेरों AI फीचर्स, जानें कीमत

vivo ने भारत में vivo T5 Lite 5G को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है और इसके साथ ही ₹25,000 से कम कीमत वाले, तेज़ी से फोनों की भीड़ से भरते इस सेगमेंट में एक और फोन जुड़ गया है। कंपनी यहाँ बैटरी लाइफ और AI को ही मुख्य आकर्षण के तौर पर आगे …

ImageOppo F35 Pro के डिब्बे पर लिखी कीमत पर मत जाइए, लॉन्च से पहले लीक हुआ असली दाम

OPPO F35 Pro के लॉन्च से पांच दिन पहले इसके बॉक्स पर छपी कीमत लीक हो गई है, और ये आंकड़ा ₹79,999 का है। पहली नज़र में ये किसी फ्लैगशिप फोन का दाम लगता है, लेकिन असल में ऐसा नहीं है। डिब्बे पर लिखी कीमत MRP होती है, यानी वो ऊपरी सीमा जिससे ज़्यादा कोई …

ImageiPhone 18 Pro के लिए ₹10,000 और देने होंगे… लॉन्च से पहले लीक हुई भारत की कीमत

आज रात Apple अपने नए iPhone लॉन्च करने जा रहा है, और टेक की दुनिया में आज सबसे ज़्यादा चर्चा इसी की है। लोगों के मन में सवाल भी एक ही है, कि इस बार कीमत कितनी रखी जाएगी। इवेंट से चंद घंटे पहले iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की भारतीय कीमतें …

Discuss

Be the first to leave a comment.