OnePlus 12 की रियल तस्वीरों में देखें फ़ोन का शानदार डिज़ाइन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

OnePlus 12 5 दिसंबर यानि कल लॉन्च होने वाला है, लेकिन उससे पहले ही इसकी रियल तस्वीरें सामने आ गयी हैं, जिनमें इसका आकर्षक डिज़ाइन और रंगों के विकल्प साफ तौर पर नज़र आ रहे हैं। इसके अलावा अन्य लीक हुई तस्वीरों में इसके स्टोरेज विकल्पों, सॉफ्टवेयर और बैटरी की भी जानकारी शामिल है।

OnePlus 12 की असल तस्वीरों में लॉन्च से देखें इसका शानदार डिज़ाइन

OnePlus 12 इन तस्वीरों में सफ़ेद और हरे रंग के विकल्पों में सामने आया है। ये फोटो खुद कंपनी के प्रेज़िडेंट ली जी लुइस ने Weibo पर शेयर किये गए हैं। इन तस्वीरों में आप फ़ोन का रियर पैनल देखें तो, एक बड़ा गोल कैमरा और उस पर Hasselblad की ब्रांडिंग नज़र आ रही है।

OnePlus 12 white

अपने पिछले फ्लैगशिप फोनों की तरह, OnePlus के इस नए फ्लैगशिप फ़ोन के लिए भी Hasselblad से पार्टनरशिप की है। OnePlus 12 में भी इसके प्रीडिसेस्सर की तरह, ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा, लेकिन इसमें प्राइमरी कैमरा Sony LYT-808 सेंसर के साथ आएगा। इसके अलावा यहां 64MP का पेरिस्कोप ज़ूम लेंस भी होगा।

OnePlus 12 emerald green

इन तस्वीरों के अलावा OnePlus 12 के अन्य फोटो भी इंटरनेट पर लीक हुए हैं, जिनके अनुसार ये फ़ोन ये स्मार्टफोन Android 14 आधारित ColorOS 14.0 के साथ आएगा। इसके अलावा इसमें 5400mAh की बैटरी भी होगी। अगर इन लीक खबरों की मानें तो, OnePlus 12 में 24GB रैम के साथ 1TB स्टोरेज और 16GB रैम के साथ 512GB स्टोरेज विकल्प लॉन्च किये जायेंगे।

OnePlus 12 स्पेसिफिकेशन (अनुमानित)

OnePlus 12 ओक्टा कोर Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर द्वारा संचालित फ़ोन होगा। इस फ़ोन में 6.7-इंच की AMOLED 2K LTPO डिस्प्ले आने के आसार हैं और इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट भी मिलेगा। इसे DisplayMate द्वारा A+ सर्टिफिकेशन भी मिला है।

OnePlus 12 में 5400mAh की बैटरी के साथ 150W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगी। इसमें 50MP प्राइमरी सेंसर और 64MP पेरिस्कोप कैमरा के अलावा 48MP का अल्ट्रा वाइड लेंस भी होगा और सेल्फी के लिए यहां 32MP का कैमरा आएगा।

OnePlus 12 के अन्य स्पेसिफिकेशन भी लॉन्च नज़दीक आते आते सामने आ सकते हैं, जिनकी जानकारी हम यही आपको देते रहेंगे।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageGoogle Pixel 11 सीरीज़ भारत में लॉन्च, मिलेंगे Tensor G6 चिप और नई HiLight लाइट जैसे फीचर्स

एक नज़र में: Google ने भारत में Pixel 11 सीरीज़ लॉन्च कर दी है, जिसमें Pixel 11, Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL शामिल हैं। तीनों फोन Google के इंडिया ऑनलाइन स्टोर, Flipkart और चुनिंदा ऑफलाइन स्टोरों से ऑर्डर किए जा सकते हैं, और इनकी रिटेल सेल 20 अगस्त से शुरू होगी। करीब ₹90,000 की शुरुआती …

ImageOnePlus Fold की पहली झलक: कुछ ऐसा होगा OnePlus का पहला फोल्डेबल फ़ोन

हम सभी काफी समय से ये खबर सुन रहे हैं कि Samsung, Oppo के बाद अब OnePlus भी अपने पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन पर काम कर रहा है। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर भी ये घ्ष्ण की है कि 2023 के तीसरे क्वार्टर यानि जुलाई से सितम्बर के बीच सामान्य अपना पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। …

Image[एक्सक्लूसिव] OnePlus 10T की पहली झलक: देखें OnePlus 10 Pro से कितना अलग है ये नया प्रीमियम फ़ोन

OnePlus 10T को लेकर काफी समय से चर्चा है। OnePlus का ये अगला फ्लैगशिप फ़ोन कैसा होगा, सभी जानना चाहते हैं और आज हम इस स्मार्टफोन के डिज़ाइन की पूरी जानकारी आपको यहां Smartprix पर देने वाले हैं, वो भी बिलकुल एक्सक्लूसिव। आइये देखते हैं OnePlus 10T की पहली झलक। OnePlus 10 सीरीज़ में पहले ही …

ImageOnePlus का सबसे सस्ता फोन आ रहा है भारत में: N6 की लॉन्च डेट कन्फर्म, इस दिन होगा पेश

OnePlus ने अपनी नई N सीरीज़ के पहले फोन OnePlus N6 की लॉन्च डेट कन्फर्म कर दी है। Amazon India पर लाइव हुई टीज़र लिस्टिंग के अनुसार, यह फोन 30 जून 2026 को दोपहर 12 बजे भारत में लॉन्च होगा। कई दिनों तक नई लाइनअप को टीज़ करने के बाद कंपनी ने अब इसका पहला …

ImageAther Konarc की तस्वीरें आईं, माइनस 4 डिग्री में परखा गया कंपनी का आने वाला सबसे सस्ता स्कूटर

एक नज़र में: हिमालय की ठंड में टेस्ट होते Ather Konarc की तस्वीरें सामने आ गई हैं, और इन्हें किसी और ने नहीं, खुद कंपनी ने जारी किया है। इन तस्वीरों में Konarc अकेला नहीं है, इसके काफिले में Ather 450 और Rizta भी साथ चल रहे हैं। ऊपर से देखने पर ये स्कूटर पहचान …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products