लॉन्च से पहले मचा बवाल – Nothing Phone 3 के कैमरा, बैटरी और डिज़ाइन, अभी से हो गए वायरल

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Nothing Phone 3 आज, 1 जुलाई की रात को लंदन में लॉन्च होने जा रहा है। इस इवेंट को कंपनी ने “Nothing Event: Come to Play” नाम दिया है और भारत में ये रात 10:30 बजे (IST) से लाइव स्ट्रीम होगा और इसे आप Nothing के YouTube चैनल पर देख सकते हैं। इस इवेंट को खास इसलिए माना जा रहा है क्योंकि कंपनी इसे अपना अब तक का सबसे प्रीमियम और “true flagship” फोन बता रही है। लेकिन लॉन्च से पहले ही अभी ये सुर्ख़ियों में इसलिए है, क्योंकि इसका डिज़ाइन और ख़ास फीचर सामने आ चुके हैं। [अंग्रेजी में पढ़ें]

Nothing Phone 3 के फीचर और डिज़ाइन लॉन्च से पहले ही इंटरनेट पर चा गए हैं। Twitter, Instagram और Reddit जैसे प्लेटफॉर्म पर इसके कैमरा, डिज़ाइन और नए Glyph Matrix को लेकर काफी चर्चा है।

ये पढ़ें: जुलाई में आने वाले स्मार्टफोन – Upcoming phones in July 2025

लॉन्च से पहले ही लीक हुए धमाकेदार फीचर

Nothing Phone 3 के स्पेसिफिकेशन लॉन्च से पहले ही इंटरनेट पर वायरल हो चुके हैं। ये फोन नए Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट के साथ आएगा जो इसे Phone 2 के मुकाबले में कई गुना तेज़ बना देगा। इसमें 6.7 इंच की OLED डिस्प्ले, फुल एचडी+ रिज़ॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ नज़र आ सकती है। इसके अलावा फोन में मिलेगी 5,200mAh की दमदार बैटरी जो 65W फ़ास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।

कैमरा के मामले में भी इस बार गेम बदलने वाला है। पीछे की तरफ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा और तीनों ही 50MP के कैमरे आने की खबरें हैं। खास बात है – इसका periscope lens, जो 3X ऑप्टिकल ज़ूम, 60X हाइब्रिड ज़ूम और 10cm की मैक्रो फोकसिंग डिस्टेंस के साथ आएगा। सेल्फी कैमरा भी 50MP का बताया जा रहा है, जो ऑटो फोकस सपोर्ट करेगा।

डिज़ाइन में आया बड़ा ट्विस्ट

Nothing अपने डिज़ाइन के लिए हमेशा से चर्चा में रहा है और इस बार भी कुछ नया लेकर आया है। पिछली बार के Glyph Interface को हटाकर अब फोन में Glyph Matrix दिया गया है, जो एक राउंड शेप वाला LED डिस्प्ले, जिसे आप फोन के पीछे ऊपर दाईं ओर देख पाएंगे। फोन का बैक अब भी semi-transparent रहेगा लेकिन थोड़ा अलग स्टाइल में, जिससे इसकी पहचान बरकरार रहेगी लेकिन अनुभव नया लगेगा।

Nothing Phone 3 roundup

कीमत और वेरिएंट की जानकारी – Nothing Phone 3 price

भारत में Nothing Phone 3 की शुरुआती कीमत ₹50,000 से ₹60,000 के बीच हो सकती है। फोन का बेस वेरिएंट 12GB RAM और 256GB स्टोरेज के साथ आ सकता है, वहीं हाई-एंड वर्जन 16GB RAM और 512GB स्टोरेज के साथ आने की उम्मीद है। कंपनी के अनुसार ये अब तक का सबसे महंगा Nothing डिवाइस होगा, जिससे इसकी तुलना सीधे iPhone 16e और Google Pixel 9a जैसे फोनों से की जाएगी।

ये पढ़ें: भारत में आ रहा है Elon Musk का Starlink, इंटरनेट की दुनिया में मचाएगा धूम

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageApple ने लॉन्च किए iPhone 18 Pro और Pro Max, मिलेगा 2nm A20 Pro चिप और बदलने वाला अपर्चर

Apple ने अपने “Surprise and Shine” इवेंट में आखिरकार iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max लॉन्च कर दिए हैं। डिज़ाइन के मामले में ये दोनों फोन पिछले साल के iPhone 17 Pro के काफी करीब ही रहे हैं। लेकिन कैमरा, चिपसेट, कूलिंग सिस्टम, कनेक्टिविटी, बैटरी और सॉफ्टवेयर, इन सभी में कंपनी ने इस …

ImagePoco F9 Pro और F9 Ultra के ग्लोबल लॉन्च से पहले कीमतें लीक, F-सीरीज़ में मिलेगा 200MP कैमरा और Snapdragon 8 Elite Gen 5

अभी तक Poco F-सीरीज़ किफायती फ्लैगशिप रही है, क्योंकि इस सीरीज़ में आने वाले सभी फोन फ्लैगशिप स्तर वाले प्रोसेसर के साथ आते रहे हैं और वो भी काफी कीमत पर। लेकिन इस बार शायद ऐसा नहीं होगा। कल जो दो फोन ग्लोबल बाज़ार में दस्तक देने जा रहे हैं, उनकी लीक हुई कीमत बताती …

Image6,500mAh बैटरी और 120Hz स्क्रीन – Vivo T5 Lite 5G के स्पेक्स लॉन्च से पहले लीक

Vivo अपनी T सीरीज़ में एक नया बजट 5G फोन Vivo T5 Lite 5G लाने की तैयारी में है, और लॉन्च से पहले ही इसके लगभग सारे स्पेक्स लीक हो गए हैं। लीक के मुताबिक इसमें 6,500mAh की बड़ी बैटरी, MediaTek Dimensity 6300 चिप और 120Hz डिस्प्ले मिल सकती है। फोन की बैटरी एक दिन …

ImageNothing Phone (4b) vs (4a): बड़ी बैटरी या ज़ूम वाला कैमरा, एक जैसी कीमत में कौन सा फोन खरीदें?

Nothing Phone (4b) vs (4a): Nothing ने आज भारत में अपना नया फोन Phone (4b) लॉन्च कर दिया है। ये कंपनी की बिल्कुल नई “b-सीरीज़” का पहला फोन है, और इसकी कीमत ₹34,999 से शुरू होती है। दिलचस्प बात ये है कि कंपनी के पास पहले से Phone (4a) मौजूद है, जो इसी साल मार्च …

ImageiQOO Z11 भारत में 20 अगस्त को होगा लॉन्च, 7,050mAh बैटरी और 50MP कैमरा कन्फर्म

एक नज़र में: iQOO Z11 भारत में 20 अगस्त को दस्तक देने जा रहा है, और लॉन्च से तीन दिन पहले कंपनी ने इसके कैमरा, बैटरी और सॉफ्टवेयर से सम्बंधित टीज़र पेश किया है। इससे पहले आये के टीज़र में स्क्रीन और प्रोसेसर की जानकारी शामिल थी, जिसके अनुसार ये भारत का पहला Dimensity 7500 …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products