30 अक्टूबर को लॉन्च होगा Nothing Phone (2a) Community Edition: जानें इसकी सभी खासियतें

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Nothing Phone (2a) Community Edition 30 अक्टूबर को शाम 4:30 बजे (IST) लॉन्च होगा। ये इंडस्ट्री का पहला ऐसा डिवाइस है, जिसके डिज़ाइन और सॉफ्टवेयर को कंपनी ने Nothing Community के साथ मिलकर तैयार किया है। ये फ़ोन ओरिजिनल Nothing Phone (2a) का नया वर्ज़न होगा, लेकिन एक अनोखे अंदाज़ के साथ।

इस फोन को Kenta Akasaki और Astrid Vanhuyse ने डिज़ाइन किया, जिसमें एक ग्लो-इन-द-डार्क फीचर है और ये नए शानदार हरे रंग में आएगा।

वॉलपेपर डिजाइन स्टेज के विजेता, Andrés Mateos ने इसके वॉलपेपर को डिज़ाइन करने के लिए पारदर्शी वस्तुओं और Nothing इकोसिस्टम, जिसमें ब्रांड के ईयरफोन्स भी शामिल हैं, से प्रेरणा ली।

Ian Henry Simonds ने पैकेजिंग को डिज़ाइन किया है, जिससे इस फ़ोन के के बॉक्स को एक नया और अनोखा लुक मिला है और इसमें “Phone (2a)” की ब्रांडिंग भी दिखती है।

ये पढ़ें : Realme GT 7 Pro बैटरी लीक्स आये सामने, 120W फ़ास्ट चार्जिंग के साथ मिलेगी शानदार बैटरी लाइफ

वहीँ सोनिआ पाल्मा ने इस फ़ोन के मार्केटिंग कैंपेन में अपना योगदान दिया है।

Nothing Phone (2a) Community Edition में मिलेंगे ये स्पेसिफिकेशन

इस Community Edition फ़ोन के स्पेसिफिकेशन लगभग स्टैण्डर्ड Nothing Phone (2a) जैसी ही होंगे। इसमें 6.7-इंच का OLED डिस्प्ले, 1080 x 2412 रेज़ॉल्यूशन और 120 Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगा। डिस्प्ले में 1100 निट्स की HBM ब्राइटनेस, 1300 निट्स की पीक ब्राइटनेस भी होगी। ये फ़ोन ओक्टा कोर Dimensity 7200 Pro चिपसेट द्वारा संचालित होगा।

कैमरों की बात करें तो, इसमें 50 MP f/1.6 का प्राइमरी सेंसर और 50 MP f/2.2 का अल्ट्रा-वाइड सेंसर आएगा। वहीँ सामने की तरफ, 32 MP f/2.2 का सेल्फी सेंसर मिलेगा। डिवाइस में 5,000 mAh की बैटरी होगी, जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।

ये पढ़ें: ये पढ़ें: भारत में उपलब्ध 55-इंच कर्व्ड टेलीविज़नों की कीमतें

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imageमिड-रेंज चिप, पर कीमत फ्लैगशिप वाली – Oppo Reno 16C में आख़िर ऐसा क्या है?

Oppo का नया Reno 16C भारत में लॉन्च हो गया है, और आते ही सबसे ज़्यादा चर्चा इसकी कीमत की हो रही है। ₹46,999 से शुरू होने वाले इस फोन में वही मिड-रेंज चिप लगी है जो अक्सर ₹25,000 तक के फोन में दिखती है, फिर दाम इतना ऊपर क्यों गया? इसका जवाब किसी एक …

ImageNothing Phone 3 कब होगा लॉन्च; जानें स्पेसिफिकेशन, डिज़ाइन से जुड़ी खबरें

Carl Pei ने जब से 2020 में Nothing ब्रैंड लॉन्च की है, इसके सभी डिवाइसों ने अपने अनोखे डिज़ाइन के कारण अपनी एक अलग जगह बनायी है। सबसे पहले Nothing Ear (1) TWS और उसके बाद 2022 में Nothing Phone 1 को लॉन्च करने के बाद, इस ब्रैंड ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। इस साल …

Imageएक्सक्लूसिव: Nothing Phone 2a के शानदार डिज़ाइन को दिखाती तस्वीरें लीक हुईं

Nothing Phone (2a) MWC 2024 के दौरान 5 मार्च, 2024 को लॉन्च होने वाला है। ये कंपनी का पहला फ़ोन होगा जो मिड-रेंज सेगमेंट में आएगा। इसे पहले आये लीक हम आपके साथ साझा कर चुके हैं। अब हम टिपस्टर@OnLeaks के साथ मिलाकर आपके लिए इस फ़ोन के डिज़ाइन को पूरी तरह से दर्शाने …

ImageNothing Phone (4b): कीमत से लॉन्च डेट और स्पेक्स तक सबकुछ जानिए

Nothing अपना अगला बजट स्मार्टफोन Nothing Phone (4b) 7 जुलाई 2026 को भारत में लॉन्च करने जा रहा है, और कंपनी ने इसकी तारीख खुद कन्फर्म कर दी है। इवेंट दोपहर 3:30 बजे (IST) रखा गया है। जब से इस फोन का पहला टीज़र सामने आया है, तब से रोज़ इसकी कोई न कोई लीक …

ImageNothing का नया बजट फोन Phone (4b) आ रहा है भारत में, लॉन्च डेट लीक, इस दिन होगा पेश

Nothing पिछले कुछ दिनों से अपने आने वाले Phone (4b) को लेकर लगातार टीज़र दे रहा है, हालांकि कंपनी ने अब तक इस डिवाइस के बारे में बहुत कम जानकारी दी है। लेकिन अब ये तस्वीर जल्द साफ़ हो सकती है, क्योंकि एक नए लीक में फोन की संभावित लॉन्च डेट सामने आ गई है। …

Discuss

Be the first to leave a comment.