Nothing Phone (2) की कीमतें लीक; क्या इस कीमत पर भी बनेगा ये लोगों की पसंद?

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Nothing Phone (2) के ग्लोबल लॉन्च में केवल दो सप्ताह ही बचे हैं। ये स्मार्टफोन विश्व स्तर पर 11 जुलाई को पेश किया जायेगा और इस बार कंपनी इसे फ्लैगशिप चिपसेट Snapdragon 8+ Gen 1 के साथ लॉन्च कर रही है। पिछले कुछ दिनों में फ़ोन के कई फ़ीचर कंपनी द्वारा सामने आ चुके हैं और इसका डिज़ाइन भी हम आपको Smartprix पर दिखा चुके हैं, लेकिन आज इसकी कीमतों से भी पर्दा उठ गया है। कंपनी इस स्मार्टफोन को Nothing Phone 1 के मुकाबले थोड़ी ज़्यादा कीमत पर बाज़ार में उतारने वाली है।

ये पढ़ें: Nothing Phone (2) की चार्जिंग केबल भी होगी ट्रांसपेरेंट, कंपनी ने शेयर की फोटो

Nothing Phone (2) की कीमतें हुईं लीक

Dealabs की रिपोर्ट के अनुसार, Nothing Phone 2 को दो स्टोरेज वैरिएंट में पेश किया जा सकता है, जिनमें 8GB+256GB और 12GB+512GB स्टोरेज वैरिएंट शामिल हैं। Phone 2 के 8+256 GB मॉडल की कीमत 729 यूरो (65,668 रूपए) बतायी जा रही है, जबकि Nothing Phone 1 के बेस मॉडल 8+128GB को 469 यूरो (लगभग 42,247 रुपए) में लॉन्च किया गया था। वहीँ इसके 12+512 GB मॉडल की कीमत 849 यूरो (लगभग 76,483 रुपए) हो सकती है। लेकिन अगर भारत में Nothing Phone 1 की कीमत देखें, तो ये साफ़ है कि यहां इनकी कीमतें, युरोपियन कीमतों के मुकाबले काफी कम हो सकती हैं।

Nothing Phone 2 स्पेसिफिकेशन

Nothing Phone (2) में 6.7 इंच की डिस्प्ले होगी। ये फुल एचडी+ रेज़ॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आ सकती है और इसमें AMOLED पैनल होगा। Snapdragon 8+ Gen 1 पर चलने वाले इस स्मार्टफोन में 4700mAh की बैटरी मिलेगी और वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी। कैमरा की पूरी जानकारी आना बाकी है, लेकिन फीचरों में Raw HDR और 60fps पर 4K रिकॉर्डिंग को भी कंपनी ने कन्फर्म कर दिया है। इसके अलावा इसमें तीन Android अपडेट और 4 साल तक के सिक्योरिटी अपडेट आपको मिलने वाले हैं।

डिज़ाइन को लेकर भी एक मुख्य बात जो कंपनी ने बतायी है, वो ये है कि इस स्मार्टफोन में कार्बन फुटप्रिंट को और भी कम किया गया है और इसके निर्माण में लगभग पूरा रीसायकल मटेरियल इस्तेमाल हुआ है।

ये पढ़ें: OnePlus Fold की पहली झलक: कुछ ऐसा होगा OnePlus का पहला फोल्डेबल फ़ोन

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

सोर्स

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imageफोन ही बन जाएगा टीवी – Jio के नए JioTV Pro Pack में मिलेंगे 1000+ लाइव चैनल, जान लीजिए कीमत

रिलायंस Jio ने अपने यूज़र्स के लिए एक नया एंटरटेनमेंट पैक पेश किया है, जिसका नाम है JioTV Pro Pack। सिर्फ ₹55 में इस पैक के साथ आपको 1000 से ज़्यादा लाइव TV चैनल मिलते हैं, और इसकी वैलिडिटी पूरे 30 दिन की है। मतलब अब बड़ी स्क्रीन के इंतज़ार के बिना आपका फोन ही …

ImageNothing Phone (1) मिड-रेंज कीमतों के साथ Flipkart पर होगा सेल के लिए उपलब्ध

Nothing Phone (1), Nothing कंपनी का पहला स्मार्टफोन है, जो 2022 के गर्मियों के मौसम में लॉन्च होने वाला है। इस स्मार्टफोन को लेकर लोग थोड़े उत्सुक हैं, क्योंकि कंपनी की तरफ से सामने आ चुके पारदर्शी (ट्रांसपेरेंट) Nothing Buds का डिज़ाइन देखकर, आसार हैं कि इस आने वाले फ़ोन में भी कुछ ऐसा ही …

ImageNothing Phone (1) में भी मिल सकता है Snapdragon 7 Gen 1, लॉन्च डेट और कीमतें लीक हुईं

Nothing (1) स्मार्टफोन को लेकर लोग काफी उत्साहित हैं। OnePlus के को-फाउंडर रह चुके कार्ल पेई (Carl Pei) की इस नयी कंपनी के पहले और ट्रांसपेरेंट डिज़ाइन के साथ लॉन्च हुए Nothing Ear (1) TWS को देखने के बाद, Nothing Phone (1) से भी कुछ अलग करने की उम्मीदें की जा रही हैं। अब एक …

ImageNothing का नया बजट फोन Phone (4b) आ रहा है भारत में, लॉन्च डेट लीक, इस दिन होगा पेश

Nothing पिछले कुछ दिनों से अपने आने वाले Phone (4b) को लेकर लगातार टीज़र दे रहा है, हालांकि कंपनी ने अब तक इस डिवाइस के बारे में बहुत कम जानकारी दी है। लेकिन अब ये तस्वीर जल्द साफ़ हो सकती है, क्योंकि एक नए लीक में फोन की संभावित लॉन्च डेट सामने आ गई है। …

ImageNothing Phone 4a की बड़ी लीक आयी सामने – क्या इस बार इतना महंगा होगा नया मॉडल

Nothing के Phone (3a) लाइनअप को लॉन्च हुए अभी बस कुछ ही महीने हुए हैं, लेकिन अगली सीरीज़ की बातें भी अभी से हो रही हैं। Nothing 4a सीरीज़ की नई लीक से ये चर्चा और भी तेज़ हो चुकी है। इस ये नयी लीक बताती है कि कंपनी इस बार सिर्फ डिज़ाइन नहीं, बल्कि …

Discuss

Be the first to leave a comment.