Nothing Phone (1) मिड-रेंज कीमतों के साथ Flipkart पर होगा सेल के लिए उपलब्ध

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Nothing Phone (1), Nothing कंपनी का पहला स्मार्टफोन है, जो 2022 के गर्मियों के मौसम में लॉन्च होने वाला है। इस स्मार्टफोन को लेकर लोग थोड़े उत्सुक हैं, क्योंकि कंपनी की तरफ से सामने आ चुके पारदर्शी (ट्रांसपेरेंट) Nothing Buds का डिज़ाइन देखकर, आसार हैं कि इस आने वाले फ़ोन में भी कुछ ऐसा ही पारदर्शी डिज़ाइन आने वाला है। हालाँकि कंपनी ने फ़ोन के बारे में अभी कुछ नहीं कहा है, लेकिन इतनी पुष्टि ज़रूर कर दी है कि ये भारत में Flipkart द्वारा सेल किया जायेगा।

जैसे कि आप जानते ही होंगे, Nothing, कार्ल पेई (Carl Pei) की कंपनी है, जो पहले OnePlus के फाउंडर रह चुके हैं और इस कंपनी ने अपना पहला प्रोडक्ट Nothing Ear (1) बड्स भी भारत में Flipkart द्वारा ही सेल किये हैं। हालांकि फिलहाल इस खबर के आने से इतना तय है कि Nothing Phone (1) भारत में अब जल्दी लॉन्च किया जा सकता है।

फ्लिपकार्ट (Flipkart) ने इस स्मार्टफोन के लिए एक डेडिकेटेड वेबपेज भी बनाया है। हालांकि कंपनी ने अभी ये नहीं कहा है कि Flipkart एक्सक्लूसिव सेलिंग पार्टनर है या वो और भी ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोरों पर इस स्मार्टफोन को सेल करेंगे।

ये स्मार्टफोन भारत में तीसरे क्वार्टर यानि जुलाई-अगस्त 2022 में दस्तक दे सकता है और उससे पहले कंपनी इसे ग्लोबली लॉन्च कर सकती है। स्पेसिफिकेशन की बात करें तो कंपनी द्वारा ये घोषणा कर दी गयी है कि इस स्मार्टफोन में Snapdragon चिपसेट और Android पर बेस्ड Nothing OS देखने को मिलेगा।

इसके अलावा अफवाहों की मानें तो, Nothing Phone (1) में 6.43-इंच की फुल एचडी+ 90Hz AMOLED डिस्प्ले आ सकती है। इसमें आपको HDR10+ सपोर्ट भी मिलेगा। इस स्मार्टफोन में मिड-रेंज चिपसेट Snapdragon 778G आने के आसार हैं और इसके साथ 8GB की रैम और 128GB की स्टोरेज मिल सकती है।

इसके अलावा फ़ोन में 50+8+2MP के ट्रिपल रियर कैमरे और 32MP का सेल्फी सेंसर आने के कयास लगाए जा रहे हैं। फ़ोन में 4500mAh की बैटरी आने की चर्चा है, लेकिन कितनी मिलती है, इस पर अभी कोई खबर या अफवाह सामने नहीं आयी है।

इसके अलावा Nothing इंडिया के वाईस प्रेजिडेंट और जनरल मैनेजर, मनु शर्मा के अनुसार, “ये स्मार्टफोन उन ग्राहकों या लोगों के लिए है, जो टेक्नोलॉजी और डिज़ाइन के प्रति ज़्यादा उत्साहित हैं। इसके साथ उन्होंने कहा है कि ये स्मार्टफोन, इस जगत में चली आ रही डिज़ाइन की एकरसता को तोड़ेगा और कुछ रोमांचक होगा।”

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageJio ने IMC 2026 में दिखाए AI स्मार्ट ग्लास, अब AI चश्मे से बोलकर होगा UPI पेमेंट

दिल्ली में इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC 2026) शुरू हो चुका है और इसमें Reliance Jio ने UPI पेमेंट्स को और आसान करने के लिए नए स्मार्ट गिलास यानी चश्मे प्रदर्शित किए हैं। कंपनी के AI स्मार्ट ग्लास (Jio AI Smart Glasses) पहनकर आप दुकान का QR कोड बस देखते हैं और बोलकर पेमेंट शुरू कर …

Imageआकर्षक है Nothing स्मार्टफोन का पहला लुक, ऐसा दिखता है ये ट्रांसपेरेंट फ़ोन

Nothing अपना पहला स्मार्टफोन Nothing Phone (1) 12 जुलाई को लॉन्च करने वाला है। इस स्मार्टफोन के कई टीज़र भी सामने आ चुके हैं और Flipkart पर इसका लैंडिंग पेज भी मौजूद है। इस स्मार्टफोन को लेकर उत्सुकता का एक बड़ा कारण है, इसमें आने वाला ट्रांसपेरेंट डिज़ाइन और अब तक इस तरह के डिज़ाइन …

ImageNothing Phone (1) में भी मिल सकता है Snapdragon 7 Gen 1, लॉन्च डेट और कीमतें लीक हुईं

Nothing (1) स्मार्टफोन को लेकर लोग काफी उत्साहित हैं। OnePlus के को-फाउंडर रह चुके कार्ल पेई (Carl Pei) की इस नयी कंपनी के पहले और ट्रांसपेरेंट डिज़ाइन के साथ लॉन्च हुए Nothing Ear (1) TWS को देखने के बाद, Nothing Phone (1) से भी कुछ अलग करने की उम्मीदें की जा रही हैं। अब एक …

ImageHMD Vibe2 Pro vs Lava Bold N4 Pro: FHD+ स्क्रीन या IP64 और घर पर सर्विस, 15,000 में आपके लिए क्या बेहतर?

HMD ने आज से Flipkart की Big Billion Days सेल में अपना नया HMD Vibe2 Pro 5G बेचना शुरू कर दिया है, और लॉन्च ऑफर के साथ इसकी कीमत ₹14,999 बैठती है। ठीक इसी कीमत पर Amazon पर देसी ब्रांड Lava का Lava Bold N4 Pro 5G भी मिल रहा है, जिसे कंपनी ने करीब …

ImageRedmi Note 17 Pro Max 5G का इंडिया लॉन्च टीज़: 10,000mAh बैटरी के साथ इस दिन होगा लॉन्च

Redmi Note सीरीज़ भारत में मिड-रेंज सेगमेंट में काफी पसंद की जाती रही है, क्योंकि कंपनी हर नए मॉडल में बैटरी और चार्जिंग को बेहतर करने के साथ अच्छे फीचर भी देती आई है। लेकिन इस बार बैटरी के साथ दाम भी ऊपर जा रहे हैं। Redmi Note 17 Pro Max 5G के इंडिया लॉन्च …

Discuss

Be the first to leave a comment.