[एक्सक्लूसिव] Samsung Galaxy Z Fold 4 की पहली झलक – इन 5K तस्वीरों में देखिये डिज़ाइन की बारीकियां

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Samsung ने कई सुधार करने के बाद पिछले साल Galaxy Z Fold 3 और Flip 3 को लॉन्च किया। इन स्मार्टफोनों को लोगों ने काफी पसंद भी किया। और अब कंपनी इनके सक्सेसर यानि Galaxy Z Fold 4 और Galaxy Z Flip 4 की तैयारी शुरू कर चुकी है। इन दोनों ही स्मार्टफोनों को इस साल वही अगस्त-सितम्बर में लॉन्च किया जा सकता है। लेकिन लॉन्च से काफी पहले ही हम आज आपके लिए Galaxy Z Fold 4 की कुछ तस्वीरें लेकर आये हैं, जिनमें इसके डिज़ाइन को आप चारों तरफ से देख सकते हैं।

ये पढ़ें:

Samsung Galaxy Z Fold 4 की पहली झलक इन 5K तस्वीरों में देखें

हालांकि अभी लॉन्च में समय है, लेकिन @OnLeaks के साथ मिलकर Smartprix को सबसे पहले इस स्मार्टफोन की 5K तस्वीरें मिली हैं, जिनमें इस स्मार्टफोन के डिज़ाइन को आप 360 डिग्री में यानि चारों तरफ से देख सकते हैं।

Samsung Galaxy Z Fold 4 का 360 डिग्री व्यू

हमें Galaxy Z Fold 4 के 360 डिग्री व्यू का एक वीडियो भी मिला है, जिसमें इस फ़ोन के डिज़ाइन को आप और बेहतर समझ पाएंगे।

Samsung Galaxy Z Fold 4 का डिज़ाइन और माप

हम आपको जो एक्सक्लूसिव तस्वीरें दिखा रहे हैं, इनमें आप देख सकते हैं कि पिछले साल के Galaxy Z Fold 3 के मुकाबले, Galaxy Z Fold 4 के डिज़ाइन में कुछ बदलाव किये गए हैं। सबसे पहले स्क्रीन की बात करें तो, Galaxy Z Fold 4 में 6.2-इंच की कवर डिस्प्ले आएगी और खोलने पर आपको मुख्य डिस्प्ले नज़र आएगी, जो कि 7.6-इंच की होगी। यहां भी कंपनी हाई रिफ्रेश रेट के साथ OLED पैनल का ही इस्तेमाल करने वाली है। साथ ही हमें इस आने वाले स्मार्टफोन की कवर डिस्प्ले पर एक अंडर-डिस्प्ले कैमरा देखने को भी मिल सकता है।

लेकिन यहां इस बार इसके माप में काफी अंतर देखने को मिलेगा। जहां Z Fold 3 को अनफोल्ड करने पर उसका माप 158.2 x 128.1 x 6.4 mm है, वहीँ Z Fold 4 उससे थोड़ा मोटा होगा और उसका माप 155x130x7.1mm होगा। इस माप को देखकर आप समझ गए होंगे, कि प्रेडेसर के मुकाबले फ़ोन की लम्बाई को थोड़ा सा छोटा किया गया है और चौड़ाई को ज़रा बढ़ा दिया गया है। इस चैड़ाई के साथ अब स्क्रीन भी थोड़ी बड़ी लगेगी।

GALAXY-Z-FOLD4-07

इसके अलावा इसके रियर पैनल पर कैमरा में भी कुछ तब्दीलियाँ हैं। कैमरा मॉड्यूल में तीन कैमरे और एक LED फ़्लैश लाइट मौजूद होगी। इसका कैमरा सेटअप हमें कुछ-कुछ Samsung Galaxy S22 Ultra की याद दिलाता है।

इसके अलावा देखने में ये डिवाइस Galaxy Z Fold 3 जैसा ही दिखता है। हिन्ज के डिज़ाइन में भी काफी बारीक बदलाव किये गए हैं, जो कि काफी गौर करने पर नज़र आते हैं। कुछ बदलाव हैं, लेकिन वो क्या हैं, ये अभी कहना थोड़ा मुश्किल ही है।

अब डिज़ाइन की डिटेल तो हम आप तक पंहुचा चुके हैं, उम्मीद है कि इसके स्पेसिफिकेशन और सॉफ्टवेयर सम्बन्धी जानकारी भी जल्दी ही सामने आ सकती हैं। इसके बारे में और दिलचस्प खबरें सामने आने पर हम यहीं Smartprix पर आपको अपडेट करते रहेंगे।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imageजुलाई 2026 में आने वाले स्मार्टफोन – Upcoming Smartphones in July 2026 in India

जून 2026 स्मार्टफोन लॉन्च के लिहाज़ से काफ़ी भरा-भरा रहा। Motorola Edge 70 Pro+, Xiaomi 17T, Redmi Turbo 5 और Tecno Pova 8 जैसे फोन एक के बाद एक आए, और मिड-रेंज सेगमेंट में अच्छी हलचल देखने को मिली। लेकिन जुलाई का मिज़ाज थोड़ा अलग रहने वाला है। इस बार पूरा फोकस सिर्फ़ मिड-रेंज पर …

ImageSamsung Galaxy Z Fold 3, Galaxy Z Flip 3, और Galaxy Buds 2 की कीमतें लीक हुईं

[4.8.2021, अपडेट]: Samsung अगले सप्ताह Galaxy Z Fold 3, Z Flip 3 को लॉन्च करने वाला है। इनकी युरोपियन कीमत पहले ही लीक हो चुकी है, जिसकी खबर आप नीचे पढ़ सकते हैं। आज भारत में इनकी क्या कीमत होगी, ये भी सामने आ गया है। विश्वसनीय सूत्रों की मानें तो भारत में Samsung Galaxy Z Flip …

ImageSnapdragon 888 चिपसेट के साथ बाज़ार में उपलब्ध हैं ये बेहतरीन स्मार्टफोन

Qualcomm ने पिछले साल ही अपना लेटेस्ट चिपसेट Snapdragon 8 Gen 1 लॉन्च किया, जिसके साथ इस साल कई पावरफुल स्मार्टफोन देखने को मिले हैं। लेकिन पिछले साल जो फ़ोन फ्लैगशिप चिपसेट Snapdragon 888 के साथ लॉन्च हुए, वो भी एक पावरफुल पैकेज थे और अब भी कई कंपनी मिड-रेंज सेगमेंट में भी Snapdragon 888 …

ImageGalaxy Z Fold8 और Fold8 Ultra साथ दिखे, Samsung इस बार बदल सकता है Fold लाइनअप

Samsung के आने वाले Galaxy Z Fold8 और Galaxy Z Fold8 Ultra की डमी यूनिट्स की नई तस्वीरें ऑनलाइन सामने आई हैं। इन तस्वीरों से पहली बार Samsung के अपकमिंग फोल्डेबल फोनों का real-world comparison देखने को मिला है। तस्वीरें कोरियाई फोरम पर शेयर की गईं और बाद में भरोसेमंद टिप्स्टर Ice Universe ने भी …

ImageGalaxy Z Fold 8 (Wide) पहली बार हाथ में दिखा, Samsung बदल सकता है Fold का डिजाइन

Samsung Fold phones को लेकर एक शिकायत लंबे समय से रही है कि बंद होने पर वो पतले लगते हैं और खुलने पर स्क्रीन हर काम के लिए उतनी नेचुरल नहीं लगती। अब Galaxy Z Fold 8 (जिसे पहले Wide का नाम दिया जा रहा था) की नई लीक इसी कमी को ठीक करने की …

Discuss

Be the first to leave a comment.