भारत सरकार ने Xiaomi के 5000 करोड़ रूपए से ज़्यादा के एसेट ज़ब्त किये, Xiaomi और भारत सरकार की इस भिड़ंत का आखिर क्या है कारण?

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Xiaomi ने हाल ही में भारत में Xiaomi 12 Pro को लॉन्च किया है। भारत में कंपनी अपने कम दाम पर बेहतर से बेहतर फ़ीचर के साथ स्मार्टफोन लॉन्च करने के कारण अक्सर चर्चा में रहती है, लेकिन इस बार Xiaomi का नाम खबरों में किसी और कारण से आ रहा है। दरअसल, ED का आरोप है कि Xiaomi ने FEMA के नियमों का उल्लंघन करने के साथ-साथ, मनी लॉन्ड्रिंग भी की है। इसी को लेकर कंपनी ने भारतीय हेड मनु कुमार जैन से भी काफी पूछताछ हुई है। आइये जानते हैं कि आखिर ये माजरा क्या है ?

ED (प्रवर्तन निदेशालय – जो विदेशी मुद्रा नियमों के उल्लंघन और धन शोधन के अपराधों की जांच करती है) ने पिछले सप्ताह ही Xiaomi के 5500 करोड़ के एसेट ज़ब्त किये हैं। ईडी का कहना है कि कंपनी ने विदेशी कंपनियों को अवैध रूप से पैसे भेजे हैं और इसे रॉयल्टी पेमेंट का नाम दिया जा रहा है।

Xiaomi पर आरोप है कि उसने जबसे भारत में अपना काम शुरू किया है, उससे पहले से ही यानि 2015 से विदेशी मुद्रा अन्य कंपनियों को भेजना शुरू किया, जो अब तक लगभग 5,551.27 करोड़ रूपए है। कंपनी ने रॉयल्टी इनकम के नाम पर ये पैसे तीन अलग-अलग कंपनियों को भेजे हैं, जिनमें से एक Xiaomi के ही ग्रुप की है और बाकी दो कंपनियां अमेरिका की हैं, लेकिन अंत में उनका फायदा या पैसा भी Xiaomi को ही मिलता है।

इसके अलावा ईडी ने ये भी कहा है कि जिन तीन कंपनियों को Xiaomi द्वारा पैसे भेजे गए हैं, उनसे Xiaomi ने कोई सेवा या प्रोडक्ट नहीं लिया है, फिर भी इन्हें पैसे भेजे गए हैं। कंपनी ने अपने इन स्मार्टफोनों को पूरी तरह से भारत के अंदर ही तैयार किया है। साथ ही Xiaomi पर बैंकों को इस पैसे के बारे में गलत जानकारी देने का भी आरोप है।

अब इस आरोप पर Xiaomi का कहना ये है कि ये पैसे बाहर की कंपनियों को उन लाइसेंस्ड टेक्नोलॉजी और IP एड्रेस के लिए दिए गए हैं, जो भारत में Xiaomi के प्रोडक्ट पर इस्तेमाल किये जाते हैं। इस मुद्दे को लेकर इन गलतफहमियों को सुलझाने के लिए हम भारतीय सरकार के साथ काम कर रहे हैं।

आपको बता दें कि इसी आरोप के चलते ईडी ने हाल ही में Xiaomi India के हेड मनु कुमार जैन को समन भी भेजा था और उनसे पूछताछ भी की थी।

अभी भी ईडी इस मुद्दे की जांच कर रही है, देखना ये है कि इस जांच का क्या नतीजा निकलता है।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imageनई Maruti Baleno का चेहरा सामने आया, 5 सितंबर को लॉन्च – अब सनरूफ भी मिलेगा

Maruti Suzuki 5 सितंबर 2026 को नई Baleno लॉन्च करने जा रही है, और लॉन्च से ठीक पंद्रह दिन पहले ये हैचबैक टेस्टिंग के दौरान बहुत करीब से कैमरे में कैद की गयी, जिसकी तसवीरें भी सामने आयी हैं। YouTube चैनल Throttle Tales India के स्पाई वीडियो में इसकी आखिरी राउंड की टेस्टिंग दिख रही …

ImageOnePlus TV करेगा 2 जुलाई को अपना किफायती स्मार्टटीवी इंडिया में लांच

OnePlus के सीओ-फाउंडर और सीईओ Pete Lau ने आज सुनिश्चित कर दिया है की कंपनी अपने किफायती स्मार्टटीवी को इंडियन मार्किट में 2 जुलाई को लांच करने वाली है। टीज़र में टीवी का टॉप-व्यू दिखाया गया है जिसमें Kevlar बैक-पैनल भी दिखाई देता है। ट्विटर की पोस्ट में लिखे कैप्शन के हिसाब से कंपनी इंडियन …

ImageXiaomi India पर संकट के बादल; इतने करोड़ की आयात शुल्क की चोरी के लिए मिला सरकार द्वारा नोटिस

Xiaomi India पर पिछले 3 साल में करोड़ों रूपए की कस्टम ड्यूटी से बच निकलने का आरोप लगा हिअ। इनकम टैक्स विभाग द्वारा चीनी स्मार्टफोन कंपनियों पर जो जांच की गयी है, उसमें पता चला कि पिछले तीन साल में Xiaomi India ने 653 करोड़ की कस्टम ड्यूटी की रकम नहीं दी। DRI का दावा …

ImageOnePlus N6x भारत में लॉन्च: बड़ी बैटरी के बदले OnePlus ने क्या छोड़ा है, जानें पूरी बात

OnePlus ने भारत में अपना नया बजट स्मार्टफोन OnePlus N6x उतार दिया है, और इस बार कंपनी का सारा ज़ोर बैटरी पर है। ₹19,000 से कम की शुरुआती कीमत में इसमें 7,000mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, 6.8-इंच का 120Hz डिस्प्ले और MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन वाली मज़बूती दी गई है। लेकिन इतनी बड़ी बैटरी इतनी कम कीमत में …

ImageRedmi Note 17 5G भारत में इस दिन देगा दस्तक, दो दिन से ज़्यादा चलने वाली बैटरी और सबसे बड़ी स्क्रीन के साथ, जानें पूरी डिटेल

Redmi Note सीरीज़ के फैंस के लिए इंतज़ार का समय खत्म होने जा रहा है। एक नई लीक के अनुसार, Xiaomi अपना नया बजट फोन Redmi Note 17 5G भारत में 6 अगस्त को लॉन्च करने वाली है, और 11 अगस्त से इसकी सेल शुरू होगी। Redmi Note 17 की लॉन्च डेट टिपस्टर अभिषेक यादव …

Discuss

Be the first to leave a comment.