Nokia 8 Sirocco HMD ग्लोबल द्वारा पेश किया गया अभी तक का सबसे महँगा स्मार्टफोन है। लेकिन लगता है कंपनी जल्दी ही अपना एक और फ्लैगशिप स्मार्टफोन लांच करने की तैयारी कर रही है। अभी प्राप्त जानकारी के अनुसार HMD Global अपने नए स्मार्टफोन Nokia A1 Plus/Nokia 9 को IFA 2018 में लांच कर सकती है।
WinFuture की रिपोर्ट के अनुसार, Nokia A1 Plus या HMD Global के पैटर्न को देखते हुए यह डिवाइस Nokia 9 नाम से लांच की जा सकती है। Nokia की इस फ्लैगशिप डिवाइस में आपको LG- निर्मित OLED डिस्प्ले, नवीनतम चिपसेट के साथ इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया जा सकता है। WinFuture की यह रिपोर्ट लोकप्रिय टिपस्टर Roland Quandt द्वारा लीक की गयी जानकारी से भी मेल खाती है।
Yes, you may have heard rumors before, but here’s proof. HMD and FIH are working on the Nokia “A1P” aka “A1 Plus” aka “AOP” with Snapdragon 845 and an under-display fingerprint reader (LG OLED panel). Also has a “high risk” camera, whatever that means. https://t.co/V9tU6xUVzQ
— Roland Quandt (@rquandt) June 27, 2018
यह भी पढ़िए: Xiaomi Mi A2 हो सकता है जल्द लांच; NCC सर्टिफिकेशन साईट पर देखा गया
Nokia A1 Plus या Nokia 9 से जुडी जानकारी
अफवाहों के अनुसार इस डिवाइस में आपको काफी हाई-एंड स्पेसिफिकेशन देखने को मिलेंगे। जिनके अनुसार आपको Nokia A1 Plus/ Nokia 9 में 6.01-इंच की LG द्वारा निर्मित OLED डिस्प्ले कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन के साथ दी जा सकती है। फ्लैगशिप स्मार्टफोन होने के नाते यहाँ पर स्नैपड्रैगन 845 चिपसेट के साथ 8GB रैम और 128GB/256GB स्टोरेज की सुविधा दी जा सकती है।
फोटोग्राफी के लिए यहाँ पर नोकिया ट्रिपल कैमरा सेटअप दे सकता है जिसमे आपको 41MP, 20MP और 9.7MP के कैमरा सेंसर दिए जा सकते है। समाने की तरफ सेल्फी कैमरे से जुडी कोई जानकरी अभी नहीं दी गयी है। इसके अलावा यहाँ पर इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया जा सकता है जो एक आकर्षक फीचर साबित होगा।
Nokia A1 Plus या Nokia 9 की उपलब्धता
कहा जा रहा है कि HMD Global Nokia A1 Plus के निर्माण के लिए Foxconn के साथ काम कर रहा है, और अगस्त-सितंबर के आसपास डिवाइस को लॉन्च करने का लक्ष्य बनाये हुए है। इसी समय बर्लिन में IFA का भी आयोजन किया जायेगा तो हो सकता है की कंपनी अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन को प्रदर्शित करने के लिए इस मंच का उपयोग कर करना चाहे। अधिक जानकरी के लिए बने रहिये हमारे साथ!!!