Nokia 8 Sirocco हुआ भारत में लांच; जाने कीमत, स्पेसिफिकेशन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

HMD ग्लोबल ने भारत में अपना प्रीमियम फ्लैगशिप स्मार्टफोन Nokia 8 Sirocco एक इवेंट के दौरान आज लांच कर दिया है। नए Sirocco फोन में डिस्प्ले-नौच, बहुत ही सुन्दर डिजाईन, वायरलेस चार्जिंग और स्टॉक एंड्राइड जैसे फीचर शामिल किये गये है। इस फीचर के माध्यम से कंपनी मार्किट में उपस्थित Huawei, Xiaomi और OnePlus जैसी कम्पनियों से मुकाबला करने के लिए तैयार है। (Read in English)

यह भी पढ़िए: Google कर सकता है इंडिया के लिए मिड-रेंज Pixel Phone लांच; रिपोर्ट

Nokia 8 Sirocco के फीचर

Nokia 8 Sirocco की सबसे बड़ी खासियत इसका ग्लास और स्टैनलेस स्टील डिजाईन है। कंपनी के अनुसार Nokia 8 Sirocco का लगभग 95% भाग ग्लास से तथा बाकि बचा हुआ 5% हिस्सा स्टैनलेस स्टील से बना हुआ हुआ। यह स्टैनलेस स्टील सामान्य रूप से प्रयोग होने वाली 6000-सीरीज एलुमिनियम मेटल से 2.5% ज्यादा मजबूत है। कंपनी ने फ़ोन पर दोनों तरफ गोरिल्ला ग्लास 5 दिया है जो फोन को किसी भी तरफ की खरोचों और झटको से बचाता है।

Nokia 8 Sirocco में 2560 x 1440 रेसोलुशन वाली 5.5-इंच की कर्वड pOLED डिस्प्ले दी गयी है। फुल-व्यू pOLED डिस्प्ले का आस्पेक्ट रेश्यो 18:9 है जो आज के समय में सबसे आवश्यक चीज़ बन गयी है।

यह भी पढ़िए: Meizu Pro 7 ड्यूल डिस्प्ले के साथ हुआ भारत में लांच; जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

HMD ग्लोबल ने Nokia 8 Sirocco में स्नैपड्रैगन 835 चिपसेट दी है जो Nokia 8 में भी दी गयी थी। नए Sirocco में आपको 6GB LPDDR4X रैम और 128GB UFS 2.1 इंटरनल स्टोरेज दी गयी है।

फोटोग्राफी के लिए, Nokia 8 Sirocco में ZEISS ऑप्टिक्स के साथ ड्यूल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इस सेटअप में 12MP प्राइमरी सेंसर अरु 13MP का टेलीफ़ोटो सेंसर दिया गया है। पोर्ट्रेट मोड के अलावा, यह कैमरा सेटअप आपको 2X ऑप्टिकल ज़ूम से साथ अच्छी इमेज क्लिक करने में मदद करता है। सेल्फी के लिए नोकिया ने यहाँ पर ZEISS युक्त 5MP फ्रंट फेसिंग कैमरा दिया है।

Nokia 8 एंड्राइड 8.0 ओरियो पर रन करता हुआ मिलता है। फोन में 3,260mAh की बैटरी दी गयी है जो फ़ास्ट चार्जिंग और वायरलेस चार्जिंग फीचर से युक्त है। कनेक्टिविटी विकल्प के रूप में, 4G VoLTE, LTE Cat 12, Wi-Fi, ब्लूटूथ, चार्जिंग और डाटा ट्रान्सफर के लिए USB-Type C पोर्ट दिया गया है। iPhone X और Google Pixel 2 की तरह Nokia 8 Sirocco में हैडफ़ोन जैक नहीं दिया गया है।

Nokia 8 Sirocco की भारत में कीमत और उपलब्धता

Nokia 8 Sirocco की भारत में कीमत 49,999 रुपए रखी गयी है और यह 30 अप्रैल से Flipkart, Nokia Mobile Shor और कुछ मोबाइल आउटलेट्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध हो जायेगा। आप इस फोन को 20 अप्रैल से प्री-बुक भी कर सकते है जो आपको ब्लैक कलर के विकल्प में उपलब्ध होगा।

Nokia 8 Sirocco के स्पेसिफिकेशन

मॉडल Nokia 8 Sirocco 
डिस्प्ले 5.5-Inch QHD, OLED
प्रोसेसर ओक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 835
रैम 6GB
आंतरिक स्टोरेज 128GB, 256GB तक बढ़ा सकते है
सॉफ्टवेयर एंड्राइड 8.1 Oreo(Android One)
प्राथमिक कैमरा 13MP+12MP
सेकेंडरी कैमरा 5MP
बैटरी 3260mAh
अन्य 4G VoLTE, ब्लूटूथ,Wi-Fi, USB 2.0, OTG, फिंगरप्रिंट सेंसर
कीमत  49,999 रुपए

 

7 Smartphones Expected to Launch In April 2018 In India

Related Articles

ImageRedmi Note 17 5G रिव्यू: क्या 8,000mAh बैटरी इस सेगमेंट में इसकी जगह बचा पायेगी?

Xiaomi की Redmi Note सीरीज़ ने अपना नाम बैलेंस पर बनाया है, हर फोन में ठीक-ठाक स्पेसिफिकेशन और कहीं कोई साफ दिखने वाली कमज़ोरी नहीं। Redmi Note 17 इस फॉर्मूले को पूरी तरह तोड़ता नज़र आ रहा है। ₹27,999 से शुरू होने वाला ये फोन अपना लगभग पूरा वज़न एक ही खंभे पर डाल देता …

ImageNokia C30 एंड्राइड 11 गो एडिशन और NOkia 6310 फीचर फोन हुए लांच, जाने कीमत और फीचर

HMD ग्लोबल ने आज Nokia C30 और Nokia 6310 को लांच कर दिया गया है। जहाँ पर Nokia C30 एक एंट्री लेवल स्मार्टफोन है वही Nokia 6310 एक फीचर फोन के तौर पर पेश किये गये है। तो चलिए नज़र डालते है Nokia C30 और Nokia 6310 की कीमत और स्पेसिफिकेशन पर: Nokia C30 और …

Imageभारत में लॉन्च हुआ Nokia T20 टैबलेट; ऑनलाइन क्लास वालों के लिए एक और किफ़ायती विकल्प

दिवाली से ठीक पहले HMD Global ने एक किफ़ायती टैबलेट Nokia ब्रैंड के साथ भारत में लॉन्च कर दिया है। वैसे अगर आप दिवाली पर टैबलेट खरीदने वाले हैं, तो इस किफ़ायती विकल्प Nokia T20 पर भी एक नज़र डाल सकते हैं, जो कि स्टॉक एंड्राइड के साथ रिलीज़ किया गया है। HMD Global की …

ImagePOCO M8 Power भारत में 8,000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और लॉन्च ऑफर

POCO ने भारत में POCO M8 Power 5G लॉन्च कर दिया है। इस फोन की पूरी पहचान एक ही आंकड़े पर टिकी है, 8,000mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी। POCO का दावा है कि एक बार फुल चार्ज करने पर ये फोन तीन दिन चलता है। ₹25,000 से कम की शुरुआती कीमत में इसमें 6.99-इंच का 120Hz …

ImageSamsung Galaxy Z Flip 8 भारत में लॉन्च – नए चिपसेट के साथ आया सबसे हल्का Flip, जानें कीमत

Samsung ने आज Galaxy Unpacked इवेंट में अपना नया क्लैमशेल फोल्डेबल Galaxy Z Flip 8 भारत में लॉन्च कर दिया है। यह पिछले साल आए Galaxy Z Flip 7 का सक्सेसर है और लाइनअप के तीन नए फोल्डेबल फोनों में सबसे किफायती विकल्प है। इस बार सबसे बड़ा बदलाव प्रोसेसर और वज़न में है। कैमरा, …

Discuss

Be the first to leave a comment.