₹835 करोड़ की Ramayana के पीछे का मास्टरमाइंड: गैराज से हॉलीवुड तक पहुँचे नमित मल्होत्रा कौन हैं?

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित Ramayana को भारत की अब तक की सबसे बड़ी फिल्म का खिताब दिया जा रहा है। India’s biggest movie Ramayana, ₹835 करोड़ के भारी-भरकम बजट और Ranbir Kapoor, Yash, Sai Pallavi और Sunny Deol जैसे बड़े नामों के साथ, ग्लोबल सिनेमा में भारत का प्रतिनिधित्व करने जा रही है। लेकिन इस मेगा-प्रोजेक्ट की सबसे खास बात है Ramayana Producer Namit Malhotra। Ramayana जैसी फिल्म को विश्व स्तर पर पहुंचाने का सपना भी इन्हीं का है। क्या आप जानते हैं ये शख्स कौन हैं?

ये पढ़ें: Metro… In Dino Review: प्यार, पछतावा और उम्मीद की खूबसूरत मेट्रो

कौन हैं Ramayana Producer Namit Malhotra ?

भारतीय दर्शकों के लिए ये नाम नया हो सकता है, लेकिन international film industry में नामित मल्होत्रा एक बड़ा नाम बन चुका है। उनके दादाजी MN Malhotra एक cinematographer थे और पिता Naresh Malhotra निर्माता। Namit ने कंप्यूटर ग्राफ़िक्स की पढ़ाई की और फिर अपने पिता के गैराज से Video Workshop नाम की कंपनी शुरू की। शुरुआत में इन्हें Boogie Woogie जैसे टीवी शोज़ से लेकर Channel V के पोस्ट प्रोडक्शन स्टूडियो तक का काम मिला और यहीं से इनका सफर शुरू हुआ।

1997 में उन्होंने अपने पिता के फिल्म बिज़नेस के साथ अपनी छोटी सी कंपनी – Video Workshop को मिलाकर Prime Focus VFX company बनाई। इसके ज़रिये उन्होंने The Hurricane Heist और Brahmastra Part One जैसी VFX movies का निर्माण किया। 2014 में उनकी कंपनी Prime Focus का UK की VFX studio Double Negative कंपनी के साथ मर्जर हुआ और तब जाकर बना DNEG, जो आप विश्व में एक नामी VFX स्टूडियो है। इस स्टूडियो ने Blade Runner 2049, Tenet, और Dune जैसी फिल्मों के Oscar-winning visual effects बनाए हैं और अब तक DNEG को 7 बार Academy Awards मिल चुका है।

ये पढ़ें: 8 Best Crime Thriller Web Series On OTT जो आपकी रातों की नींद उड़ा देंगी

2015 में Namit ने Ramayana movie project को लेकर अपनी विज़न या अपनी सोच पर काम शुरू किया था। उनका सपना है Indian mythology को विश्व भर के दर्शकों के सामने पेश करना। उनका मानना है कि जैसे Oppenheimer और Forrest Gump जैसी फिल्में universal stories होती हैं, वैसे ही Ramayana भी है। अब वो अपनी कंपनी DNEG के साथ इसमें भी ज़बरदस्त VFX देने वाले हैं।

Ramayana movie दो हिस्सों में रिलीज़ होगी। पहला भाग दिवाली 2026 पर और दूसरा 2027 में। इस फिल्म में VFX बनाने वाली कंपनी ने अलावा AR Rahman और Hans Zimmer की म्युज़िक के लिए बनायी गयी जोड़ी भी से और ग्रैंड बनाती है।

ये पढ़ें: Ramayana Teaser में Ravi Dubey की एंट्री बनी चर्चा का विषय, जो निभाएंगे Ranbir Kapoor के छोटे भाई लक्ष्मण का किरदार

Ramayana Producer Namit Malhotra, आज सिर्फ एक फिल्म निर्माता नहीं बल्कि वो नाम हैं जो Hollywood-level VFX के ज़रिए भारतीय सिनेमा को विश्व स्तर पर ले जाने वाले हैं।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageSamsung Galaxy F70 5G इंडिया लॉन्च: BIS, Google लिस्टिंग और फीचर

किसी फोन के बारे में कई बार सबसे बड़ा सुराग उसके नाम से नहीं, बल्कि उसके कोडनेम से मिलता है, और Samsung Galaxy F70 5G के साथ भी यही हुआ है। ये फोन Google Play Console की सपोर्टेड डिवाइस लिस्ट में दिखा है, लेकिन वहां इसका कोडनेम a17x लिखा है, जो पिछले साल अगस्त में …

Imageनई Pulsar पर भी आया फेस्टिव ऑफर, Pulsar 125 से NS400Z तक ₹12,000 तक का फायदा

जिन Pulsar बाइकों को Bajaj ने कुछ ही हफ्ते पहले नए अवतार में लॉन्च किया था, उन पर अब फेस्टिव ऑफर भी आ गया है। कंपनी ने Pulsar 125 से लेकर NS400Z तक, Bajaj Pulsar की दस बाइकों पर ₹12,000 तक के फायदे का ऐलान किया है। हालांकि ये पूरी रकम आपके हाथ में कैश …

ImageTelegram बैन के पीछे WhatsApp का हाथ? – भड़के Durov ने Reliance-Meta पर लगाया आरोप, बैन न खुला तो ये हैं बेस्ट विकल्प

अगर आप उन करोड़ों लोगों में हैं जिनकी सुबह की शुरुआत Telegram खोलने से होती है, तो पिछले कुछ दिनों से आपको झटका लगा होगा, क्योंकि भारत में Telegram फिलहाल बंद है। सरकार ने 16 जून से 22 जून की मध्यरात्रि तक इस मैसेजिंग ऐप पर अस्थायी रोक लगाई है, और वजह है 21 जून …

ImageOppo Find X10 से vivo V80 तक, अक्टूबर 2026 में लॉन्च होंगे ये 7 स्मार्टफोन

अक्टूबर को ज़्यादातर लोग Flipkart और Amazon की फेस्टिव सेल वाले महीने के तौर पर जानते हैं, जब पुराने फोनों के सस्ते होने का इंतज़ार रहता है। लेकिन इस बार यानी अक्टूबर 2026 में आपको नए और कुछ महत्वपूर्ण फोन भी देखने को मिलेंगे। इसकी वजह दिवाली है, जो इस बार नवंबर की शुरुआत में …

ImageIndane, HP और Bharatgas की LPG e-KYC घर बैठे कैसे करें, 1 अक्टूबर से सब्सिडी के लिए ज़रूरी

ज़्यादातर घरों में गैस सिलेंडर बुक करना अब तक बस एक कॉल, SMS या ऐप पर दो टैप का काम रहा है। लेकिन कल यानी 1 अक्टूबर से कई घरों के लिए ये बुकिंग पहले जैसी नहीं रहेगी। पेट्रोलियम मंत्रालय के नए नियम के तहत सब्सिडी वाले दाम पर रिफिल अब सिर्फ उन्हीं ग्राहकों का …

Discuss

Be the first to leave a comment.