Metro… In Dino Review: प्यार, पछतावा और उम्मीद की खूबसूरत मेट्रो

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Metro In Dino Review – अनुराग बासु फिर एक बार Metro… In Dino में अलग अलग लोगों का एक भावनात्मक सफर लेकर आये हैं, जो 18 साल पहले आई Life in a… Metro की यादें ताज़ा कर देगा। लेकिन ये फिल्म उस फील केवल एक सीक्वल नहीं है, बल्कि 18 साल बाद आज के दौर की कहानियों और रिश्तों की एक झलक खूबसूरत फिल्म है। इसमें कमिटमेंट या रिश्ते निभाने की हिचकिचाहट, Modern Love Dilemmas (आधुनिक ज़माने में प्रेम की उलझनें), रिश्तों में होती थकान और भावनात्मक दूरी जैसे मुद्दों को बेहद संवेदनशीलता से दिखाया गया है।

ये पढ़ें: Ramayana Teaser में Ravi Dubey की एंट्री बनी चर्चा का विषय, जो निभाएंगे Ranbir Kapoor के छोटे भाई लक्ष्मण का किरदार

फिल्म की सबसे बड़ी ताकत हैं इसके महिला किरदार। चाहे वो कोंकणा सेन शर्मा जैसी जुझारू पत्नी हों, फातिमा सना शेख जैसी उलझनों में घिरी पत्रकार हो या सारा अली खान जैसी एक कन्फ्यूज्ड कॉर्पोरेट प्रोफेशनल, इसमें हर महिला अपने रिश्ते में उलझती और उसे सुलझाती दिखती है। इस बार Metro… In Dino के पुरुष किरदार बैकफुट पर हैं, और महिलाएं अपनी शर्तों पर प्यार और जीवन को समझने की कोशिश करती हैं।

पंकज त्रिपाठी और कोंकणा की जोड़ी अपने एक पुराने रिश्ते में थकान का सामना कर रही है, जिसे मज़ाक और गंभीरता के बीच संतुलन बनाकर दर्शाया गया है। वहीं अली फज़ल और फातिमा की कहानी एक मॉडर्न मैरिज की जटिलताओं को दर्शाती है, जिसमें इमोशनल गैप, कम्युनिकेशन की कमी और करियर की प्राथमिकताएं रिश्ते की नींव को हिला देती हैं।

Metro... In Dino Review

फिल्म में न सिर्फ चार कपल्स की कहानियाँ हैं, बल्कि LGBTQ+ प्रतिनिधित्व, बुज़ुर्गों का दोबारा प्यार पाना और जेनरेशन गैप जैसी थीम्स को भी बेहद संवेदनशीलता से छूआ गया है। नाना-नानी की उम्र में प्यार ढूंढते अनुपम खेर और नीना गुप्ता के बीच की बातचीत और सीन्स आपको हंसने पर मजबूर कर देंगे।

पिछली मेट्रो की तरह, संगीत इस फिल्म का भी बहुत खास हिस्सा है। प्रीतम के गाने, खासतौर पर Zamana Lage और Dil Ka Kya, कहानी में बेहद खूबसूरत लगते हैं। हालांकि कई दर्शकों को बीच-बीच में गानों का आना खल सकता है, लेकिन अनुराग बासु के सिनेमाई स्टाइल में म्यूज़िक हमेशा से एक किरदार रहा है।

ये पढ़ें: न कोई विलेन, न कोई मसाला… फिर भी इन फिल्मों में है ज़िंदगी की असली झलक

Metro In Dino Review की खूबी इसके आम ज़िन्दगी को दिखाने वाले किरदार और शहरी कहानियों को कहने का इसका अंदाज़ है, जो हम सब कहीं न कहीं जी चुके हैं। हां, कुछ कहानियाँ थोड़ी दोहराई हुई लग सकती हैं, और फिल्म थोड़ी लंबी है, पर इसकी सादगी और सच्चाई दिल छूती है।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imagevivo ने लॉन्च किया S2 FE, मिलेंगे 10,000mAh बैटरी और IP69 रेटिंग जैसे फीचर

अगस्त में vivo ने S2 के साथ भारत में अपनी S-सीरीज़ की वापसी की थी, और ठीक दो महीने बाद आज कंपनी ने इसी सीरीज़ में vivo S2 FE लॉन्च कर दिया है। नाम में FE देखकर इसे S2 का सस्ता वर्ज़न समझना आसान है, लेकिन 8GB रैम वाले वैरिएंट में ये vivo S2 से …

Image2026 Scorpio N Facelift ₹13.69 लाख से लॉन्च, , लेकिन नया डैशबोर्ड इस वेरिएंट से पहले नहीं मिलता – जानें सभी मॉडलों की कीमतें

Mahindra ने 2026 Scorpio N भारत में लॉन्च कर दी है और शुरुआती कीमत ₹13.69 लाख (एक्स-शोरूम) है। कंपनी ने इसे 15 अगस्त की उम्मीद से पहले ही पेश कर दिया। Z2, Z4, Z6, Z8S, Z8, Z8T और Z8L, इन सात वेरिएंट में कुल 31 कॉन्फिगरेशन हैं, और टॉप Z8L डीज़ल ऑटोमैटिक 4WD ₹25.49 लाख …

ImageiPhone 18 Pro के लिए ₹10,000 और देने होंगे… लॉन्च से पहले लीक हुई भारत की कीमत

आज रात Apple अपने नए iPhone लॉन्च करने जा रहा है, और टेक की दुनिया में आज सबसे ज़्यादा चर्चा इसी की है। लोगों के मन में सवाल भी एक ही है, कि इस बार कीमत कितनी रखी जाएगी। इवेंट से चंद घंटे पहले iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की भारतीय कीमतें …

ImageSamsung Galaxy S26 FE की भारत में Amazon और Flipkart पर माइक्रोसाइट लाइव, इस दिन से शुरू होगी सेल

Samsung Galaxy S26 FE ग्लोबल बाज़ार में लॉन्च हो चुका है, लेकिन उस दिन तक भारत के लॉन्च का कोई इशारा नहीं था। लेकिन आज तीनों जगह, Amazon, Flipkart और Samsung के ऑनलाइन स्टोर पर इस नए स्मार्टफोन की माइक्रोसाइट लाइव हो गई है, और कंपनी ने सेल की तारीख 18 सितंबर तय कर दी …

ImageGoogle Fitbit Air भारत में लॉन्च, अब बिना स्क्रीन वाले ट्रैकर में 7 दिन की बैटरी और 24/7 हेल्थ ट्रैकिंग

लंबे इंतज़ार के बाद आखिरकार Google का Fitbit Air भारत पहुंच गया है। बिना स्क्रीन वाला ये फिटनेस ट्रैकर सबसे पहले 26 मई को अमेरिका में लॉन्च हुआ था। उसके कई महीने बाद अब Google ने भारत में भी इसके आने की पुष्टि कर दी है। 2 अक्टूबर से आप इसे भारत में ₹13,999 की …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products