Snapdragon 7 Gen 3 के साथ आने वाले इस फोन पर मिल रही है 10,000 रुपए की छूट

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

पिछले साल लॉन्च हुआ Motorola Edge 50 Pro 5G एक बेहतरीन मिड-रेंज स्मार्टफोन है, जो डिज़ाइन में एक प्रीमियम और स्टाइलिश है और फीचरों के मामले में भी एकदम दमदार। लेकिन कई लोग जो इस स्मार्टफोन को लेने की सोच रहे थे, उनके रास्ते में बजट एक मुख्य समस्या थी। अब अब Motorola ने इसी समस्या को दूर कर दिया है और अब ये फोन Flipkart पर ₹10,000 से ज़्यादा की छूट के साथ उपलब्ध है।

इस फोन को अप्रैल 2024 में ₹36,999 की कीमत पर बाज़ार में उतारा गया था, लेकिन अब ये मात्र ₹26,660 में बिक रहा है। ये फोन इस बजट में काफी प्रीमियम है। इसमें बैंगनी और काले रंगों के विकल्प लैदर बैक के साथ आते हैं और एक पर्ल स्पेशल एडिशन भी उपलब्ध है। इसके अलावा फोन में आपको मात्र 26,660 रुपए की कीमत पर Snapdragon 7 Gen 3 प्रोसेसर की ताकत देखने को मिलेगी।

ये पढ़ें: ₹30,000 में उपलब्ध बेस्ट AI फ़ोन्स (Best AI Phones Under 30,000)

Flipkart पर डिस्काउंट के साथ खरीदें Motorola Edge 50 Pro

ये फोन Flipkart पर ₹27,999 रुपए में बेचा जा रहा है और इस पर Axis Bank क्रेडिट कार्ड के साथ 5% का कैशबैक ऑफर भी है, यानि इसकी फाइनल कीमत हुई ₹26,660।

आप Motorola Edge 50 Pro को और भी सस्ते दामों में खरीद सकते हैं। इसके लिए आप अपना कोई पुराना फोन एक्सचेंज ऑफर में देकर, इस पर और भी छूट पा सकते हैं। इस पर 17,750 तक का एक्सचेंज ऑफर लग सकता है। आपको एक्सचेंज ऑफर में कितनी छूट मिलेगी, ये आपके पपुराने फोन की कंडीशन पर निर्भर करता है।

Motorola Edge 50 Pro में मिलते हैं ये धमाकेदार फीचर

  • 6.7-इंच की कर्व्ड pOLED डिस्प्ले, 144Hz रिफ्रेश रेट, HDR10+ सपोर्ट, 2000 निट्स तक की ब्राइटनेस
  • Snapdragon 7 Gen 3 चिपसेट
  • 12GB रैम
  • 256GB स्टोरेज
  • 4500mAh की बैटरी
  • 125W फास्ट चार्जिंग
  • 50MP प्राइमरी + 13MP अल्ट्रा वाइड लेंस + 10MP टेलीफोटो लेंस
  • 50MP सेल्फी कैमरा

ये पढ़ें: 30000 से कम कीमत में gaming phone

लेना चाहिए या नहीं?

अगर 30,000 के बजट में एक दमदार, प्रीमियम और ढेरों बेहतरीन फीचरों के साथ एक स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं, तो Motorola Edge 50 Pro एक काफी अच्छा विकल्प है। कुछ Snapdragon 7 Gen 3 फोनों कीमतें ज़्यादा हैं, और जो इस कीमत पर उपलब्ध भी हैं, उनमें टेलीफ़ोटो लेंस की कमी है और सेल्फी कैमरा किसी में भी 50MP का नहीं मिलेगा। इसके अलावा ये फोन डिज़ाइन के मामले में भी काफी प्रीमियम फील देता है।

तो जनाब! इस मौके का फायदा उठाइए। ये एक अच्छा ऑफर है।

ये पढ़ें: Moto Edge 60 Pro के सबसे बेहतरी 6 विकल्प (Best Moto Edge 60 Pro Alternatives)

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imageफोटो से AI वीडियो घर बैठे ऐसे बनाएं, ये ऐप्स फ्री में करेंगे काम

कुछ समय पहले तक किसी फोटो को वीडियो में बदलने का मतलब था, लैपटॉप पर एडिटिंग सॉफ्टवेयर खोलना और घंटों बैठकर एनिमेशन तैयार करना। अब यही काम आपके फोन पर एक फोटो और एक लाइन के प्रॉम्प्ट से हो जाता है, क्योंकि Google, Meta, Adobe और Canva जैसी कंपनियों ने अपने ऐप्स में ऐसे AI …

ImageFlipkart के साथ आई Lava की Virat सीरीज़, मिलेंगे ₹10,000 से कम में मेड-इन-इंडिया 4G-5G फोन

Lava ने Flipkart के साथ मिलकर अपनी नई स्मार्टफोन सीरीज़ Virat का ऐलान कर दिया है। यह कंपनी की पहली “ऑनलाइन-फर्स्ट” सीरीज़ है, यानी ये फोन आपको सिर्फ Flipkart पर मिलेंगे। फिलहाल इसे टीज़ किया गया है और जल्द ही इसके फोन बाज़ार में आने वाले हैं। इस सीरीज़ की सबसे खास बात ये है …

Imageसस्ता फोन लेने वालों को सबसे बड़ा झटका, 10 हज़ार से कम वाले फोन 32% तक महंगे

पिछले साल तक आप ₹10,000 लेकर मोबाइल की दुकान पर जाते थे, तो एक ठीक-ठाक स्मार्टफोन लेकर ही लौटते थे। लेकिन इस साल सबसे ज़्यादा दबाव इसी बजट पर पड़ा है। रिसर्च फर्म Counterpoint की नई रिपोर्ट के अनुसार 2026 की पहली छमाही में ₹10,000 से कम वाले फोन औसतन 32% तक महंगे हो गए …

ImagePOCO M8x 5G भारत में लॉन्च, Snapdragon 4 Gen 5 वाला देश का पहला फोन बना

एक नज़र में: POCO ने भारत में POCO M8x 5G लॉन्च कर दिया है। ये भारत में Qualcomm Snapdragon 4 Gen 5 चिप के साथ आने वाला पहला फोन भी बना है। इस फोन की शुरुआती कीमत ऑफर के बाद ₹18,999 है, और आपको इसमें 7,900mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और Android 16 पर आधारित HyperOS …

ImagePoco F9 Pro और F9 Ultra के ग्लोबल लॉन्च से पहले कीमतें लीक, F-सीरीज़ में मिलेगा 200MP कैमरा और Snapdragon 8 Elite Gen 5

अभी तक Poco F-सीरीज़ किफायती फ्लैगशिप रही है, क्योंकि इस सीरीज़ में आने वाले सभी फोन फ्लैगशिप स्तर वाले प्रोसेसर के साथ आते रहे हैं और वो भी काफी कीमत पर। लेकिन इस बार शायद ऐसा नहीं होगा। कल जो दो फोन ग्लोबल बाज़ार में दस्तक देने जा रहे हैं, उनकी लीक हुई कीमत बताती …

Discuss

Be the first to leave a comment.