Motorola X40 Snapdragon 8 Gen 2 के साथ लॉन्च

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Motorola ने देर रात चीन में अपना फ्लैगशिप स्मार्टफोन Moto X40 लॉन्च किया। ये Moto X30 का सक्सेसर है, जिसमें आपको पिछले महीने Qualcomm द्वारा लॉन्च हुआ फ्लैगशिप Snapdragon 8 Gen 2 चिपसेट मिलेगा। Moto X40 के अलावा फिलहाल चीन में iQOO 11 सीरीज़ और Xiaomi 13 सीरीज़ ही अभी तक इस चिपसेट के साथ सामने आये हैं और Moto का ये फ़ोन सीधा इन्हीं को टक्कर देगा। इस स्मार्टफोन की शुरूआती कीमत लगभग 40,000 रूपए है, जिसके साथ ये Snapdragon 8 Gen 2 के साथ आने वाला सबसे सस्ता फ़ोन बन सकता है।

ये पढ़ें: iOS यूज़र्स को भारत में इस कीमत पर मिल सकता Twitter Blue सब्सक्रिप्शन

Moto X40

कीमतें और उपलब्धता

Moto X40 को काले (Smoky Black)और नीले (Tourmaline Blue) रंग के विकल्पों में पेश किया गया है। इसमें चार स्टोरेज वैरिएंट सामने आये हैं, जिनकी कीमत आप नीचे देख सकते हैं।

  • 8+128GB – 3399 युआन (लगभग 40,300 रूपए)
  • 8+256GB – 3699 युआन (44,000 रूपए)
  • 12+256GB – 3999 युआन (लगभग 47,500 रूपए)
  • 12+512GB – 4299 युआन (लगभग 51,000 रूपए)

ये पढ़ें: भारत में जनवरी में लॉन्च होगा iQOO 11, लेकिन Pro वैरिएंट के दर्शन नहीं होंगे

Moto X40 स्पेसिफिकेशन

Moto X40 का सबसे ख़ास फ़ीचर ये है कि इसमें आपको 165Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा यहां फ़ास्ट चार्जिंग भी 125W की है। रही अन्य फीचरों की बात, तो फ्लैगशिप फ़ोन के तौर पर बाकी फ़ीचर भी आपको निराश नहीं करते हैं।

Moto X40 में 6.7-इंच की फुल एचडी+ डिस्प्ले मौजूद है। इसमें 10-बिट OLED पैनल का इस्तेमाल किया गया है, जो HDR सपोर्ट, DC डिमिंग और कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस की सुरक्षा के साथ यहां दिया गया है। इस डिस्प्ले में ही आपको बायोमेट्रिक सुरक्षा के चलते इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलता है। फ़ोन में 8 Gen 2 चिपसेट के साथ 12GB तक की LPDDR5x रैम और 512GB तक की UFS 4.0 स्टोरेज मौजूद है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो, इसमें भी Android 13 ही है, जिस पर MyUI 5.0 स्किन मिलेगी।

ये स्मार्टफोन 50MP के प्राइमरी सेंसर, 50MP के अल्ट्रा-वाइड सेंसर और 12MP के टेलीफ़ोटो लेंस समेत ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। इसके अलावा सेल्फी के शौकीनों के लिए यहां कंपनी ने पंच-होल कटआउट में 60MP का सेंसर फिट किया है। साथ ही आपको यहां IP68 रेटिंग के साथ पानी और धुल से सुरक्षा भी मिलती है।

इस स्मार्टफोन में 4600mAh की बैटरी मौजूद है और स्टीरियो स्पीकरों के साथ Dolby Atmos ऑडियो सपोर्ट भी है, जो बेहतरीन ऑडियो एक्सपीरियंस का दावा करता है। अन्य फीचरों की बात करें तो, इसमें 5G SA / NSA, Wi-Fi 6E, ब्लूटूथ 5.3, ड्यूल फ्रीक्वेंसी GPS, ड्यूल सिम स्लॉट, USB टाइप-सी पोर्ट, NFC सपोर्ट, इत्यादि।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageAmazon-Flipkart सेल 2026: 35 हज़ार से कम के 5 बेस्ट फोन, कौन सा फोन कहाँ मिलेगा सबसे सस्ता?

एक नज़र में : Amazon Great Indian Festival और Flipkart Big Billion Days, दोनों सेल अब सभी के लिए लाइव हो चुकी हैं, और ₹35,000 के बजट में इस बार आपको वो फोन भी मिल रहे हैं जो कुछ दिन पहले तक इस दायरे से बाहर थे। POCO X8 Pro इसका सबसे बड़ा उदाहरण है, …

Imageइसी सप्ताह लॉन्च हो सकता है Snapdragon 8 Gen 1 के साथ सबसे सस्ता फ़ोन; कीमतें लीक

कई अफवाहों के अनुसार, Moto Edge 30 Pro इसी हफ्ते भारत में लॉन्च हो सकता है। कंपनी ने इस फ़ोन के ग्लोबल लॉन्च की घोषणा भी कर दी है, जो 24 फरवरी को है। हालांकि फ़ोन के ग्लोबल लॉन्च से पहले ही इसके पूरे स्पेसिफिकेशन और कीमतों की जानकारी लीक हो चुकी है। रिपोर्ट बताती …

Image2023 जनवरी में आने वाले स्मार्टफोन्स ( Upcoming smartphones in January 2023 )

अब बहुत कम समय बचा है 2023 के आने में, आशा करते हैं, आपका ये साल अच्छा रहा होगा। स्मार्टफोन सेक्टर में भी ये साल काफी महत्वपूर्ण रहा है। कई नयी स्मार्टफोन और उनमें बेहतर तकनीकें हमने देखी हैं। लेकिन 2023 में भी कुछ ऐसा ही है और साल के पहले ही महीने में हमें …

ImageSnapdragon 8 Elite Gen 6 लॉन्च, पहली बार 5GHz पर पहुंचा फोन का प्रोसेसर

Qualcomm ने Snapdragon Summit 2026 में अपने नए फ्लैगशिप मोबाइल प्रोसेसर पेश कर दिए हैं, जिनमें Snapdragon 8 Elite Gen 6 के साथ ज़्यादा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 भी शामिल है। आने वाली पीढ़ी के प्रीमियम Android स्मार्टफोनों में आपको यही दोनों चिपसेट देखने को मिलेंगे। इस बार कंपनी ने अपने फ्लैगशिप …

ImagePoco F9 Pro और F9 Ultra के ग्लोबल लॉन्च से पहले कीमतें लीक, F-सीरीज़ में मिलेगा 200MP कैमरा और Snapdragon 8 Elite Gen 5

अभी तक Poco F-सीरीज़ किफायती फ्लैगशिप रही है, क्योंकि इस सीरीज़ में आने वाले सभी फोन फ्लैगशिप स्तर वाले प्रोसेसर के साथ आते रहे हैं और वो भी काफी कीमत पर। लेकिन इस बार शायद ऐसा नहीं होगा। कल जो दो फोन ग्लोबल बाज़ार में दस्तक देने जा रहे हैं, उनकी लीक हुई कीमत बताती …

Discuss

Be the first to leave a comment.