भारत में जनवरी में लॉन्च होगा iQOO 11, लेकिन Pro वैरिएंट के दर्शन नहीं होंगे

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

iQOO 11 चीन के बाद अब जनवरी में भारत में लॉन्च होने वाला है। इस स्मार्टफोन की लॉन्च की तारीख कंपनी द्वारा सामने आयी है, लेकिन साथ ही कंपनी हेड निपुण मार्या ने ये भी बताया है कि iQOO 11 Pro फिलहाल भारत में लॉन्च नहीं किया जायेगा। ये स्मार्टफोन भारत में 10 जनवरी 2023 को रिलीज़ किया जायेगा, जब्कि इसकी सेल 13 जनवरी 2023 से शुरू होगी।

iQOO 11 में Snapdragon 8 Gen 2 चिपसेट मौजूद है, जिसके साथ ये भारत का पहला Snapdragon 8 Gen 2 स्मार्टफोन बनेगा। साथ ही इसमें फोटोग्राफी के लिए भी Vivo V2 इमेज प्रोसेसिंग चिप दी गयी है। फ़ोन को चीन में 3799 युआन (लगभग 45,000 रूपए) की शुरूआती कीमत पर लॉन्च किया गया था, तो आसार हैं कि भारत में भी इसकी लगभग यही या इससे थोड़ी ज़्यादा कीमत हो सकती है।

ये पढ़ें: BIS वेबसाइट पर दर्ज हुआ IQOO Neo 7 5G, जनवरी में भारतीय बाज़ार में देगा दस्तक

iQOO 11 कीमतें

iQOO 11 भारत में 13 जनवरी 2023 से उपलब्ध होगा। इसे तीन ग्रे (Track Edition), हरा (isle of man edition), और सफ़ेद (Legend edition) रंगों में ख़रीदा जा सकता है।

  • 8GB रैम+128GB स्टोरेज – 3799 युआन
  • 8GB रैम+256GB स्टोरेज – 4099 युआन
  • 12GB रैम+256GB स्टोरेज – 4399 युआन
  • 16GB रैम+256GB स्टोरेज – 4699 युआन
  • 16GB रैम+512GB स्टोरेज – 4999 युआन
iQOO 11 की इंडिया लॉन्च डेट सामने आयी

iQOO 11 स्पेसिफिकेशन

iQOO 11 में 6.78-इंच की 2K AMOLED डिस्प्ले, 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आएगी। फ़ोन में आपको HDR10+ सपोर्ट भी मिलेगा। फ़ोन में फ्लैट डिस्प्ले दी गयी है। लेटेस्ट और फ़ास्ट चिपसेट के साथ इसमें 16GB तक की LPDDR5x रैम और 512GB तक की UFS 4.0 स्टोरेज मौजूद है। साथ ही 8GB तक की वर्चुअल रैम सपोर्ट भी आपको इसमें मिलता है।

इसमें आपको ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा जिसमें 50MP का प्राइमरी सेंसर, 8MP का अल्ट्रा वाइड और 13MP का टेलीफ़ोटो सेंसर 2x ऑप्टिकल ज़ूम के साथ शामिल है। हालांकि अगर यहां Pro वैरिएंट लॉन्च होता तो आपको प्राइमरी और अल्ट्रा वाइड सेंसर, दोनों 50MP रेज़ॉल्यूशन के साथ मिलते और 13MP का पोर्ट्रेट टेलीफ़ोटो लेंस मिलता। सेल्फी के लिए इन दोनोंiQOO 11 सीरीज़ स्मार्टफोनों में 16MP का फ्रंट कैमरा मिलेगा।

iQOO 11 में 5000mAh की बैटरी 120W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ मिलती है। इसमें वायरलेस चार्जिंग टेक्नोलॉजी भी आएगी। सॉफ्टवेयर की बात करें तो, दोनों ही फ़ोन Android 13 पर आधारित iQOO की Origin OS स्किन पर काम करते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageOnePlus 16 में पहली बार मिलेगी BOE X4 स्क्रीन, गेम्स में 185Hz तक जाएगा रिफ्रेश रेट

एक नज़र में : OnePlus 16 में BOE के साथ मिलकर बनाई गई नई X4 स्क्रीन मिलेगी, और कंपनी के अनुसार ये स्क्रीन सबसे पहले इसी फोन में आएगी। रोज़ के इस्तेमाल में ये 165Hz पर चलेगी, लेकिन कंपनी का दावा है कि इस पर बिजली उतनी ही खर्च होगी, जितनी पिछली पीढ़ी की स्क्रीन …

Image2023 जनवरी में आने वाले स्मार्टफोन्स ( Upcoming smartphones in January 2023 )

अब बहुत कम समय बचा है 2023 के आने में, आशा करते हैं, आपका ये साल अच्छा रहा होगा। स्मार्टफोन सेक्टर में भी ये साल काफी महत्वपूर्ण रहा है। कई नयी स्मार्टफोन और उनमें बेहतर तकनीकें हमने देखी हैं। लेकिन 2023 में भी कुछ ऐसा ही है और साल के पहले ही महीने में हमें …

ImageiQOO Neo 7 की इंडिया लॉन्च डेट सामने आयी

iQOO Neo 7 का भारत में काफी समय से इंतज़ार है। Vivo सब-ब्रैंड iQOO ने इस स्मार्टफोन को चीन में अक्टूबर 2022 में लॉन्च किया था और अब लगभग 3 महीने बाद इसके भारत में लॉन्च होने की ख़बर आयी है। हालांकि भारत में ये फ़ोन चीन में लॉन्च हुए फ़ोन से अलग हो सकता …

ImageXiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 8,500mAh बैटरी वाला Pro Max नहीं, कंपनी ने दिया टीज़र

Xiaomi की Pro सीरीज़ अब तक भारतीय खरीददारों के लिए सिर्फ खबरों तक ही सीमित रही है, क्योंकि पिछले साल के Xiaomi 17 Pro और 17 Pro Max कभी भारत आए ही नहीं। यहाँ सिर्फ Xiaomi 17 और 17 Ultra लॉन्च हुए थे। लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा। 23 सितंबर को चीन में लॉन्च …

ImageRedmi Note 17 Pro Max 5G का इंडिया लॉन्च टीज़: 10,000mAh बैटरी के साथ इस दिन होगा लॉन्च

Redmi Note सीरीज़ भारत में मिड-रेंज सेगमेंट में काफी पसंद की जाती रही है, क्योंकि कंपनी हर नए मॉडल में बैटरी और चार्जिंग को बेहतर करने के साथ अच्छे फीचर भी देती आई है। लेकिन इस बार बैटरी के साथ दाम भी ऊपर जा रहे हैं। Redmi Note 17 Pro Max 5G के इंडिया लॉन्च …

Discuss

Be the first to leave a comment.