6GB RAM और Android Oreo के साथ MOTO X4 होगा 1 फरवरी को भारत में लॉन्च

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

लेनोवो की स्वामित्व वाली मोटोरोला अपने प्रीमियम मध्य-श्रेणी स्मार्टफोन मोटो X4 के नए वेरिएंट को भारत में 1 फरवरी को लांच करने के लिए तैयार है। यह वेरिएंट 6GB रैम और एंड्राइड 8.0 Oreo के साथ पेश किया जा सकता है, जिसकी कीमत लगभग 25,9900 रुपए होगी।(Read in English)

कंपनी ने अपने आधिकारिक ट्वीटर अकाउंट से एक ट्वीट भी किया है,” जल्द ही आप ऐसी गति का अनुभव करेंगे जिसपर आप विश्वास नहीं कर पाएंगे। हमने अपने मोटो X4 को दोबारा बनाया है जो बहुत ही तेज़, स्मार्ट, शार्प और हमेशा की तरह आकर्षक है, फ़ोन 1 फरवरी को आ रहा है।”

Moto X4 की विशेषताएँ

मोटो X4 एक ड्यूल सिम स्मार्टफोन है जिसमे 16:9 रेश्यो वाली 5.2-इंच की FullHD AMOLED डिस्प्ले दी गयी है, जो गोरिल्ला ग्लास से सुरक्षित है। फ़ोन में रैम में बढ़ोतरी के अलावा, अन्य हार्डवेयर सामान ही रहने की उम्मीद है।

फ़ोन में क्वालकॉम स्नैपड्रगन 630 प्रोसेसर दिया गया है। मोटोरोला शायद अपने नए फ़ोन में इंटरनल स्टोरेज को 64GB से 128GB तक बढ़ा सकता है। मोटो X4 अपने पुराने वेरिएंट की तरह IP68 प्रमाणित वाटर एंड डस्ट रेसिस्टेंट होगा जिसका मतलब है कि फ़ोन पानी में 1.5 मीटर की गहराई को 30 मिनट तक झेल सकता है।

यह भी पढ़े:भारत में उपलब्ध 10 सबसे अच्छे Fast-Charging वाले Power Bank

फोटोग्राफी के लिए, फ़ोन में रियर साइड ड्यूल कैमरा के रूप में 12MP का प्राइमरी कैमरा और 8MP का सेकंडरी कैमरा दिया गया है जो In-Depth मोड फोटो लेने में सहायक होगा। वही सेल्फी लेने 16MP का फ्रंट फेसिंग कैमरा दिया गया है।

फ़ोन में 3,000mAh की बैटरी दी गयी है जो टर्बो चार्जर के साथ आती है, कंपनी का दावा है कि स्मार्टफोन 15 मिनट की चार्जिंग के साथ छह घंटे का बैकअप दे सकता है।

कनेक्टिविटी के लिए फ़ोन में ड्यूल सिम 4G VoLTE, USB टाइप-C पोर्ट, NFC, ब्लूटूथ, Wi-Fi 802.11, जीपीएस और फिंगरप्रिंट सेंसर फ़ोन के फ्रंट में होम बटन पर दिया गया है।

Moto X4 6GB संस्करण की कीमत

मोटो X4 के 3GB रैम वाले वेरिएंट की कीमत 20,999 रुपए है तथा 4GB वेरिएंट की कीमत 22,999 रुपए है।  हम उम्मीद करते है की 6GB वेरिएंट की कीमत 25,990 रुपए होगी जो केवल फ्लिपकार्ट तथा मोटो हब पर ही उपलब्ध होगा।

Moto X4 6GB का विवरण

मॉडल MOTO X4
डिस्प्ले 5.25-इंच full HD डिस्प्ले, Gorilla Glass Protected
प्रोसेसर 2.2GHz Octa-core Snapdragon 630 processor
रैम 6GB
आंतरिक स्टोरेज 128GB(जिसको बढ़ा भी सकते है)
सॉफ्टवेयर एंड्राइड 7.1 नोगट
प्राथमिक कैमरा 12MP dual autofocus pixel sensor के साथ + 8MP का ultra-wide angle के साथ ड्यूल कैमरा
सेकेंडरी कैमरा 16MP का सेल्फी कैमरा फ़्लैश के साथ
माप 148.36×73.4×7.99mm
बैटरी 3,000mAh फ़ास्ट चार्जिंग के साथ
अन्य 4G VoLTE, ब्लूटूथ5.0, GPS, ड्यूल सिम, Wi-Fi, और फिंगरप्रिंट सेंसर
कीमत 25,990 रुपए (आपेक्षित)

 

7 Best Snapdragon 630 Phones To Buy In 2018

Related Articles

Imageनई TVS Raider 125 शोरूम पहुंची: ड्यूल ABS और ट्रैक्शन कंट्रोल के साथ क्या-क्या बदला

TVS Raider 125 में अब तक ABS सिर्फ आगे वाले पहिये पर काम करता था, यानी अचानक ब्रेक लगाने पर पिछला पहिया लॉक होने का खतरा बना रहता था। अब इसके नए यूनिट शोरूम तक पहुंच गए हैं, जिनमें ड्यूल-चैनल ABS दिया गया है, और ये बदलाव Machine Rules के एक शोरूम वीडियो में सामने …

Imageआगामी फरवरी महीने में लांच होने वाले बेहतरीन स्मार्टफोन

साल 2019 के पहले महीने में हमको काफी आकर्षक स्मार्टफोन देखने को मिले है जिनमे सबसे ख़ास साबित हुए है जनवरी महीने के अंत में पेश किये गये Honor View 20 और Samsung की नयी M-सीरीज के दोनों स्मार्टफोन। इस महीने के अंत में आपको MWC 2019 देखने का आयोजन होगा जहाँ पर एक से …

ImageMWC 2022: Poco X4 Pro 5G और Poco M4 Pro 4G से उठा पर्दा; भारत में 15,000 रूपए में लॉन्च हुआ ये किफ़ायती फ़ोन

MWC 2022 में कई बड़े बड़े ब्राण्डों ने पहले दिन ही अपने डिवाइस लॉन्च कर दिए। इन्हीं में से एक है, POCO, जिसने कल रात अपने दो नए स्मार्टफोन Poco X4 Pro 5G और Poco M4 Pro 4G से पर्दा उठाया। इनमें से Poco M4 Pro 4G कल उसी समय पर भारत में भी लॉन्च …

ImageOPPO K14 Plus 29 सितंबर को होगा लॉन्च, 8,000mAh बैटरी के साथ मिलेगा 6 साल का दावा

OPPO अपनी K14 सीरीज़ में एक और नया मॉडल जोड़ने जा रही है, और इसका नाम है OPPO K14 Plus। कंपनी ने अब भारत में इसकी लॉन्च की तारीख पर भी मुहर लगा दी है। Flipkart पर आये पोस्टर से पता चला है कि ये फोन 29 सितंबर को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा। आइए …

ImagePhilips S7221 5G कल भारत में होगा लॉन्च, जानें किस कीमत पर 64MP कैमरा व 120Hz स्क्रीन के साथ मिलेगा ये फोन

भारत में Philips अब तक ट्रिमर, बल्ब और किचन अप्लायंस तक सीमित रहा है, लेकिन अब ये कंपनी 5G स्मार्टफोन सेगमेंट में अपना पहला कदम रख रही है। इससे पहले Philips के नाम पर यहाँ ज़्यादातर हज़ार-बारह सौ रुपये वाले बेसिक कीपैड मॉडल ही दर्ज हैं। इस नए स्मार्टफोन को कंपनी Philips S7221 5G के …

Discuss

Be the first to leave a comment.