Motorola ने आधिकारिक रूप से इंडिया में आज अपने 2 स्मार्टफोन Moto G7 और Motorola One Power को लांच कर दिया है। यह दोनों ही फ़ोन फ्लिप्कार्ट, Moto Hub स्टोर और कुछ मोबाइल रिटेल स्टोर पर भी उपलब्ध होंगे। यह दोनों ही फोन आपको अलग-अलग कीमत में पेश किये गये है जहाँ पर Motorola One एंड्राइड वन और बड़ी बैटरी के साथ पेश किया गया है। (Read in English)
तो चलिए नज़र डालते है इन दोनों फ़ोनों के फीचरों पर:
यह भी पढ़िए: Redmi 7 और Redmi Note 7 Pro हुए चीन में आज लांच
Moto G7 और Motorola One की कीमत
Moto G7 को इंडिया में 4GB रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज के साथ सिर्फ 16,999 रुपए की कीमत में लांच किया गया है जबकि Motorola One को 13,999 रुपए के साथ 4GB रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज के साथ फ्लिप्कार्ट और अन्य ऑफलाइन स्टोर पर उपलब्ध करवाया गया है।
Moto G7 के फीचर
Moto द्वारा पेश किये गये Moto G7 में आपको 6.24-इंच की FHD+ 1080×2270 पिक्सेल रेज़ोलुशन और 19:9 आस्पेक्ट रेश्यो वाली बड़ी डिस्प्ले दी गयी है। ऊपर की तरफ आपको वाटर-ड्राप नौच भी देखने को मिलता है। प्रोसेसर की बात करे तो डिवाइस में स्नैपड्रैगन 632 चिपसेट 4GB रैम और 64GB स्टोरेज के विकल्प के साथ दिया गया है।
फोटोग्राफी के लिए पीछे की तरफ आपको 12MP का f/1.8 अपर्चर वाला प्राइमरी सेंसर तथा 5MP का डेप्थ सेसर भी दिया गया है। सामने की तरफ आपको 8MP का सेल्फी कैमरा मिलता है। इसके अलावा यहाँ आपको पीछे फिंगरप्रिंट सेंसर भी उपलब्ध करवाया गया है।
सॉफ्टवेयर की बात करे तो यहाँ आपको एंड्राइड 9.0 पाई के साथ मोटो जेस्चर जैसे उपयोगी फीचर भी देखने को मिलते है। साथ में 3000mAh की बैटरी, 15W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट USB टाइप-C और 4G VoLTE जैसे फीचर भी शामिल किये गये है।
Motorola One के फीचर
कंपनी के पहले एंड्राइड वन स्मार्टफोन Motorola One में आपको 5.9-inch Max Vision डिस्प्ले 2.0GHz स्नैपड्रैगन 625 चिपसेट के साथ पेश की गयी है। यहाँ पर G7 की ही तरह 4GB रैम और 64GB स्टोरेज का विकल्प उपलब्ध है।
फोटोग्राफी के लिए पीछे 13MP+2MP का ड्यूल रियर कैमरा सेटअप तथा सामने की तरफ 8MP का सेल्फी कैमरा सेंसर मिलता है। पीछे की तरफ फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।
एंड्राइड वन सॉफ्टवेयर पर रन करने के साथ-साथ यह 5000mAh की बड़ी बैटरी 15W टर्बोचार्जर के सपोर्ट के साथ मिलता है। कनेक्टिविटी के लिए भी सभी सामान्य फीचर शामिल किये गये है।
यह भी पढ़िए: Samsung Galaxy A30 रिव्यु: Redmi Note 7 Pro का विकल्प?
Moto G7 और Motorola One के स्पेसिफिकेशन
मॉडल | Moto G7 | Motorola One |
डिस्प्ले | 6.24-इंच 1080 x 2270 pixel 19:9 आस्पेक्ट रेश्यो | 5.9-इंच Max Vision डिस्प्ले, 19:9 आस्पेक्ट रेश्यो |
प्रोसेसर | 1.8 GHz ओक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 632 | 2.0 GHz ओक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 625 |
रैम | 4GB | 4GB |
इंटरनल स्टोरेज | 64GB (512GB तक बढ़ा सकते है) | 64GB (256GB तक बढ़ा सकते है) |
सॉफ्टवेयर | एंड्राइड v9.0 पाई | एंड्राइड वन (एंड्राइड 8.1 ओरियो) |
रियर कैमरा | 12 MP (F/1.8)+ 5MP (F/2.2) | 13MP+2MP |
फ्रंट कैमरा | 8 MP (F/2.2) | 8MP |
बैटरी | 3000 mAh टर्बो चार्जिंग (15W) | 5000 mAh टर्बो चार्जिंग(15W) |
कीमत | 16,999 रुपए | 13,999 रुपए |