सावधान! मोबाइल बना जानलेवा, चार्जिंग के बाद फटने से युवक ही हालत गंभीर

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में 18 मार्च को स्मार्टफोन फटने से फिर एक दुखद घटना हुई। एक 19 वर्षीय गोलगप्पे विक्रेता अरविंद की पैंट की जेब में रखा स्मार्टफोन अचानक उस समय फट गया, जब वो बाइक (मोटरसाइकिल) चला रहा था। ये एक सेकंड-हैंड मोबाइल फोन था, जो उस वक्त फटा, जब अरविंद अपनी बाइक से उदनखेड़ी टोल प्लाजा के पास से गुज़र रहा था। फोन फटने से बाइक का संतुलन बिगड़ गया और अरविन्द अचानक सड़क पर गिर पड़े, जिससे उनके सिर और प्राइवेट पार्ट्स में में गंभीर चोटें आईं।

राह चलते कई लोगों ने इस व्यक्ति की मदद करते हुए तुरंत इसे सारंगपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उन्हें शाजापुर भेज दिया गया। डॉक्टरों के मुताबिक, अब उनकी हालत बेहतर है और वो जानलेवा खतरों से बाहर हैं। हालांकि ये घटना नकली और घटिया इलेक्ट्रॉनिक्स से होने वाले खतरों को काफी साफ साफ उजागर करती है।

अरविंद के भाई के अनुसार, उन्होंने ये सेकंड-हैंड फोन अपनी छोटी सी गोलगप्पे की दुकान की बचत से खरीदा था और इसे रातभर चार्जिंग पर रखा था, जो हममें से कई लोगों की आदत होती है और इसके बाद उन्होंने इसे सुबह जेब में रखा और चले गए।

स्मार्टफोन फटने से लगी चोट

उन्होंने जिस स्थानीय मोबाइल विक्रेता, भगवान सिंह राजपूत से मोबाइल लिया था, उसके अनुसार, सेकंड-हैंड मोबाइल में अक्सर सस्ते और नकली “चीनी बैटरियां” डाली जाती हैं, जिनमें जरूरत से ज़्यादा चार्ज होने पर फटने का खतरा होता है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि ये घटना भारत में बिना निगरानी के बढ़ते सेकंड-हैंड मोबाइल बाज़ार की एक आम लेकिन गंभीर समस्या है।

पहली बार नहीं हुआ ऐसा हादसा

हालांकि, मोबाइल फोन में विस्फोट कम होते हैं, लेकिन भारत में इस तरह की घटनाएं पहले भी हुई हैं। दिसंबर 2024 में महाराष्ट्र में CMF Phone (1) में हुए विस्फोट से एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। वहीं, मई 2024 में असम में चार्जिंग के दौरान ओवरहीटिंग से फोन फटने के कारण भी एक व्यक्ति को जान गंवानी पड़ी।

भारत में नकली बैटरियों या अन्य नकली पुर्जों से तैयार किए गए सेकंड-हैंड फोनों की संख्या तेज़ी से बढ़ रही है, जिससे कम आय वाले ग्राहकों की सुरक्षा खतरे में है। हमारे देश में इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर में इस तरह की छोटी मोटी दुकानें, जहां ये काम होते हैं, निगरानी का अभाव है, जिससे लोग खराब और असुरक्षित प्रोडक्ट्स का शिकार आसानी से बन जाते हैं।

भविष्य पर क्या होसा इसका असर ?

अरविंद के साथ हुई ये घटना, इस व्यक्ति के भविष्य पर गहरा प्रभाव छोड़ सकती है। गंभीर चोटें होने से उनकी सेहत और आजीविका पर लंबे समय तक असर पड़ सकता है। डॉक्टरों के अनुसार, प्राइवेट पार्ट्स की चोट के कारण सर्जरी की जरूरत पड़ सकती है, जिससे उनकी प्रजनन क्षमता पर भी असर होने की सम्भावना है। ये उनके परिवार के लिए भी एक बड़ा झटका साबित हो सकता है।

सुरक्षा विशेषज्ञ उपभोक्ताओं को चार्जिंग के तरीकों और प्रमाणित बैटरियों के उपयोग पर बेहतर शिक्षा देने के साथ-साथ सेकंड-हैंड डिवाइस की बिक्री पर कड़े नियम लागू करने की मांग कर रहे हैं।

इस तरह की घटनाओं से सुरक्षित कैसे रहें?

सेकेंड हैंड स्मार्टफोन फटने की घटना क्यों बढ़ रहीं

सरकार ने अब तक इस घटना की जांच शुरू नहीं की है और न ही फोन के ब्रांड का खुलासा किया गया है। लेकिन ये हादसा भारत में सेकंड-हैंड मोबाइल मार्केट की अनदेखी सुरक्षा समस्याओं पर प्रश्न खड़ा करता है।

इस तरह की घटनाओं से बचने के लिए हमें केवल प्रमाणित चार्जर और बैटरी का इस्तेमाल करना चाहिए, फोन चार्जिंग के दौरान ज़्यादा गर्म हो रहा हो तो तुरंत सावधानी बरतनी चाहिए। यदि फोन की बैटरी फूली हुई लगे, तो उसे तुरंत बदलवाना चाहिए और इसके लिए अधिकृत सर्विस सेंटर पर ही जाना चाहिए, कोई सस्ती बैटरी आपकी जान के लिए काफी महंगी पड़ सकती है। इसके अलावा रातभर फोन चार्जिंग पर न छोड़ें और ज़रा भी गर्म लगने पर जेब में न रखें।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageHMD Vibe2 Pro vs Lava Bold N4 Pro: FHD+ स्क्रीन या IP64 और घर पर सर्विस, 15,000 में आपके लिए क्या बेहतर?

HMD ने आज से Flipkart की Big Billion Days सेल में अपना नया HMD Vibe2 Pro 5G बेचना शुरू कर दिया है, और लॉन्च ऑफर के साथ इसकी कीमत ₹14,999 बैठती है। ठीक इसी कीमत पर Amazon पर देसी ब्रांड Lava का Lava Bold N4 Pro 5G भी मिल रहा है, जिसे कंपनी ने करीब …

ImageUPI का नया नियम: अब पेमेंट के बाद किसी को नहीं दिखेगा आपका मोबाइल नंबर, पर एक चीज़ आपको खुद बदलनी होगी

दुकान पर QR स्कैन करके पेमेंट किया और आपका पूरा मोबाइल नंबर दुकानदार की स्क्रीन पर आ गया। UPI चलाने वाले करोड़ों लोगों के साथ ये रोज़ होता है, और ज़्यादातर को पता ही नहीं होता। अब इस पर रोक लगने में एक महीने से भी कम समय बचा है। NPCI के नए नियम (UPI …

Imagevivo और iQOO ने T5x और Z11x के दाम फिर बढ़ाए, 1 सितंबर से ₹4,000 तक महंगे

vivo और iQOO ने भारत में vivo T5x और iQOO Z11x के दाम एक बार फिर बढ़ा दिए हैं। ये दोनों फोन असल में लगभग एक जैसे ही हैं और इनमें फर्क सिर्फ ब्रांडिंग का है। इस बढ़ोतरी के बाद ये दोनों ₹4,000 तक महंगे हो गए हैं। नई कीमतें 1 सितंबर से लागू हो …

Imageसस्ता फोन लेने वालों को सबसे बड़ा झटका, 10 हज़ार से कम वाले फोन 32% तक महंगे

पिछले साल तक आप ₹10,000 लेकर मोबाइल की दुकान पर जाते थे, तो एक ठीक-ठाक स्मार्टफोन लेकर ही लौटते थे। लेकिन इस साल सबसे ज़्यादा दबाव इसी बजट पर पड़ा है। रिसर्च फर्म Counterpoint की नई रिपोर्ट के अनुसार 2026 की पहली छमाही में ₹10,000 से कम वाले फोन औसतन 32% तक महंगे हो गए …

Imageफोन महंगे होने के बाद भी ₹15,000 से कम में मिल रहे ये 5G मोबाइल, देखें लिस्ट

भारत में स्मार्टफोन खरीदना अब पहले जैसा नहीं रहा है। RAM और मेमोरी चिप्स की कीमतें बढ़ने की वजह से कई कंपनियों ने अपने फोन महंगे कर दिए हैं और पहले जो फोन बजट कैटेगरी में आते थे, वो अब मिड-रेंज सेगमेंट में खड़े नज़र आते हैं। इस बदलाव का सबसे ज़्यादा असर भी बजट …

Discuss

Be the first to leave a comment.