Home न्यूज़ Mi 7 आएगा In-Display Fingerprint Sensor के साथ; Xiaomi CEO द्वारा हुआ...

Mi 7 आएगा In-Display Fingerprint Sensor के साथ; Xiaomi CEO द्वारा हुआ सुनिश्चित

0

इस साल की शुरुआत में विवो ने अपने Synapitcs इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर की सुविधा वाला Vivo X20 Plus UD को पेश किया था. यह फीचर वैसे तो काफी लम्बे समय से स्मार्टफोन मार्किट से दूर रहा है लेकिन लगता है 2018 में काफी फ्लैगशिप फोन / प्रीमियम फ़ोनों में यह फीचर दिया जा सकता है। (Read in English)

Mi 7 में तो सुनिश्चित हो गया है की In-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जायेगा। रिपोर्ट्स के अनुसार यह डिवाइस फरवरी महीने में लांच होने की सम्भावना थी लेकिन लगातार इसमें देर होती जा रही है जिसकी वजह इसमें दिए जाने वाला ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर बताया जा रहा है। पहले यह वजह काफी अजीब प्रतीत होती थी लेकिन नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार यह वजह काफी वाजिब लगती है।

यह भी पढ़िए: Nokia 7 Plus या Xiaomi Redmi Note 5 Pro की तुलना; कौन है बेहतर 

Xiaomi Mi 7; ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर

शाओमी के सीईओ Lei Jun ने काफी सामान्य तरीके से अपने फ्लैगशिप की इस खासियत को सुनिश्चित किया है। Weibo पोस्ट पर उनके कमेंट को देखा गया है जो उन्होंने Mi Mix 2S के लांच के बारे में पोस्ट पर की गयी थी। आप भी नीचे स्क्रीनशॉट को देख सकते है जिसमे Lei Jun ने दुसरे Weibo यूजर के द्वारा किये गये फिंगरप्रिंट सेंसर सम्बंधित कमेंट पर इसकी पुष्टि की है।

यह भी पढ़िए: शाओमी रेड्मी 5 का रिव्यु: जाने क्या है खूबियाँ और कमियाँ

यह पूरी बातचीत शुरुआत में सिर्फ एक यूजर पोस्ट पर कमेंट ही लग रही थी लेकिन इसके बाद इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर कोड जिसको पहले भी देखा गया था, उसके बारे में पुष्टि की गयी है। इसके अलावा डिवाइस से सम्बंधित कोई भी जानकारी प्राप्त नहीं हुई है।

यहाँ ध्यान देने वाली बात यह है की डेवलपमेंट स्टेज पर पहले भी लीक आ चूका है की जिसमे Mi 7 के इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर युक्त रेंडर देखे जा सके है। उन्ही लीक्स के अनुसार फोन में सैमसंग द्वारा निर्मित 6.01-इंच OLED स्क्रीन दी जा सकती है और प्रोसेसर के रूप में स्नैपड्रैगन 845 चिपसेट और 8GB रैम दी जा सकती है।

7 बेस्ट अंडर-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर वाले स्मार्टफोन

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version