LG V35 ThinQ के रेंडर हुए लीक; ड्यूल कैमरा और 18:9 रेश्यो डिस्प्ले से होगा युक्त

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

LG ने हाल ही में कंपनी का पहले फ्लैगशिप फोन LG G7 ThinQ को न्यूयॉर्क इवेंट में लांच किया था। अब कंपनी अपने नए फ्लैगशिप फोन को V-सीरीज के तहत लांच करेगी। अभी कुछ दिन पहले ही एक लीक के अनुसार पता चला था की इन डिवाइसों के नाम V40 और V35 रखा गया है। लेकिन आज इन्टरनेट पर V35 से जुड़े रेंडर लीक हुए है जिसके अनुसार फोन में ड्यूल-कैमरा और 18:9 रेश्यो डिस्प्ले दी जा सकती है।

Image Credit : Android Headlines

Evan Blass के अनुसार, कंपनी अपने LG V35 ThinQ (कोडनेम Emma) को जल्द ही पेश करने वाली है।

LG V35 ThinQ के फीचर

अगर फोन के स्पेसिफिकेशन के बात करे, तो यहाँ पर आपको 6-इंच की qHD+ रेज़ोलुशन वाली OLED डिस्प्ले दी जा सकती है। जिसका स्क्रीन रेश्यो 18:9 होगा जिसमे आपको बहुत पतले बेज़ेल दिए जायेंगे। “प्रीमियम ग्लॉसी फिनिश” डिजाईन के साथ यह फोन ब्लैक और ग्रे कलर विकल्प में उपलब्ध हो सकता है।

Inage Credit: Android Headlines

फोटोग्राफी के लिए, फोन में रियर साइड में 16MP का f/1.6 अपर्चर लेंस युक्त ड्यूल कैमरा सेटअप तथा सामने की तरफ आपको 16MP का 107-डिग्री वाइड एंगल लेंस वाला सेल्फी कैमरा दिया गया है। यहाँ यह भी सम्भावना है की फ़ोन के कैमरे में AI Cam, सुपर ब्राइट मोड और गूगल लेंस सपोर्ट दिया जा सकता है। फोन में रियर साइड में कैमरा के नीचे फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

LG V35 ThinQ की उपलब्धता

वैसे अभी डिवाइस के बारे में आधिकारिक रूप से कोई भी जानकारी प्राप्त नहीं हुई है। उपरोक्त सभी जानकारियाँ लीक पर आधारित है तो उम्मीद है कंपनी जल्द ही इसके बारे में कुछ जानकारियाँ सार्वजानिक करेगी तो नए अपडेट प्राप्त करने के लिए बने रहिये हमारे साथ!!!

LG G7 ThinQ और G7+ ThinQ हुए स्नैपड्रैगन 845 और AI कैमरे के साथ लांच; जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

Related Articles

ImageHMD Rise vs LAVA Smart 4 Pro: 10 हज़ार के इस मुकाबले में फैसला आसान है

HMD Rise vs Lava Smart 4 Pro: HMD ने इसी हफ्ते भारत में अपना नया बजट फोन HMD Rise पेश किया है, जो अगले हफ्ते से Flipkart पर बिकेगा। इस स्मार्टफोन की खासियत है Sarvam का Indus AI, जो 22 भारतीय भाषाओं में बात करता है, लेकिन इसके अंदर कंपनी ने 2018 में आया Unisoc …

ImageLG ला रहा है अपना पहला 5G स्मार्टफोन; 24 फरवरी को हो सकता है लांच

Lg ने हाल ही में अपनी फ्लैगशिप ग्रेड डिवाइस LG V40 Thinq को इंडिया में लांच किया था जो आपको Amazon से 49,990 रुपए की कीमत में खरीद सकते है। माकेर्ट में अपनी पकड़ को और मजबूत करने के लिए अब कंपनी इसके अपग्रेड वर्जन LG V50 ThinQ को भी लांच करने के लिए पूरी …

Imageआगामी फरवरी महीने में लांच होने वाले बेहतरीन स्मार्टफोन

साल 2019 के पहले महीने में हमको काफी आकर्षक स्मार्टफोन देखने को मिले है जिनमे सबसे ख़ास साबित हुए है जनवरी महीने के अंत में पेश किये गये Honor View 20 और Samsung की नयी M-सीरीज के दोनों स्मार्टफोन। इस महीने के अंत में आपको MWC 2019 देखने का आयोजन होगा जहाँ पर एक से …

ImagePoco F9 Pro और F9 Ultra के ग्लोबल लॉन्च से पहले कीमतें लीक, F-सीरीज़ में मिलेगा 200MP कैमरा और Snapdragon 8 Elite Gen 5

अभी तक Poco F-सीरीज़ किफायती फ्लैगशिप रही है, क्योंकि इस सीरीज़ में आने वाले सभी फोन फ्लैगशिप स्तर वाले प्रोसेसर के साथ आते रहे हैं और वो भी काफी कीमत पर। लेकिन इस बार शायद ऐसा नहीं होगा। कल जो दो फोन ग्लोबल बाज़ार में दस्तक देने जा रहे हैं, उनकी लीक हुई कीमत बताती …

ImageiPhone 18 Pro में क्या नया होगा? कैमरा, बैटरी और AI में मिल सकते हैं बड़े बदलाव

iPhone 18 Pro में इस बार Apple शायद ऐसा बदलाव न करे, जो पहली नज़र में चौंका दे। लेकिन हाल ही में आये लीक इशारा कर रहे हैं कि रोज़ के इस्तेमाल में फर्क ज़रूर महसूस हो सकता है। कंपनी डिज़ाइन बदलने से ज़्यादा कैमरा, बैटरी, डिस्प्ले और AI अनुभव को बेहतर बनाने पर ध्यान …

Discuss

Be the first to leave a comment.