LG ला रहा है अपना पहला 5G स्मार्टफोन; 24 फरवरी को हो सकता है लांच

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Lg ने हाल ही में अपनी फ्लैगशिप ग्रेड डिवाइस LG V40 Thinq को इंडिया में लांच किया था जो आपको Amazon से 49,990 रुपए की कीमत में खरीद सकते है। माकेर्ट में अपनी पकड़ को और मजबूत करने के लिए अब कंपनी इसके अपग्रेड वर्जन LG V50 ThinQ को भी लांच करने के लिए पूरी तरह तैयार है। यहाँ ख़ास बात यह है की LG V50 ThinQ कंपनी का पहला 5G सपोर्ट वाला स्मार्टफोन बन सकता है।

यह भी पढ़िए: 27W के टर्बो चार्जर के साथ Moto G7 Plus की फोटो हुई लीक; जाने क्या होगी खासियत

LG V50 ThinQ से जुडी जानकारी

ETNews की एक रिपोर्ट के अनुसार LG V50 ThinQ को अपनी पहली 5G डिवाइस के रूप में पेश कर सकता है। LG V50 ThinQ में आपको स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट भी देखने को मिल सकती है जिसके साथ स्नैपड्रैगन X50 5G मॉडेम का सपोर्ट भी मिलेगा।

LG V50 ThinQ में आपको सामने की तरफ 6.4-इंच की P-OLED डिस्प्ले दी जा सकती है जिसमे QHD+ रेज़ोलुशन के साथ 2.5D कर्व टेम्पर्ड ग्लास भी दिया जा सकता है। लेटेस्ट चिपसेट के साथ यहाँ पर 6GB/8GB रैम विकल्प के साथ 64GB/128GB स्टोरेज का सपोर्ट भी दिया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए यहाँ पर LG V40 ThinQ की ही तरह ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ इस बार सामने की तरफ ड्यूल सेल्फी कैमेरा भी दिया जा सकता है।

एंड्राइड पाई सॉफ्टवेयर के साथ आपको इस डिवाइस में LG की नयी यूजर इंटरफ़ेस जेस्चर सपोर्ट के साथ भी दी जा सकती है। पहले न्यूज़ आई थी V50 ThinQ के साथ G8 ThinQ भी लांच किया जा सकता है लेकिन अब यह साफ़ हो चूका है की यह दोनों डिवाइस अलग-अलग इवेंट में पेश की जाएगी।

LG V50 ThinQ की स्पेसिफिकेशन (आपेक्षित)

मॉडल  LG V50 ThinQ
डिस्प्ले 6.4-इंच QHD+ POLED डिस्प्ले, 19.5:9 आस्पेक्ट रेश्यो डिस्प्ले
प्रोसेसर स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट
रैम 6GB/8GB
इंटरनल स्टोरेज 64GB/128GB
सॉफ्टवेयर एंड्राइड 9 पाई
रियर कैमरा ट्रिपल कैमरा सेटअप, LED फ़्लैश, HDR
सेल्फी कैमरा ड्यूल कैमरा सेटअप
बैटरी 4,000mAh
अन्य  ड्यूल-सिम, 4G स्टैंडबाई Wi-Fi, ब्लूटूथ 5, 3.5mm ऑडियो जैक, GPS
कीमत अभी घोषित नहीं

 

Related Articles

ImageRedmi Note 17 Pro, Pro Max लॉन्च, Note सीरीज़ में पहली बार मिली 10,000mAh बैटरी

Redmi Note सीरीज़ भारत में मिड-रेंज की सबसे भरोसेमंद पसंद रही है, क्योंकि कंपनी हर मॉडल में बैलेंस्ड स्पेसिफिकेशन के साथ कीमत भी काबू में रखती आई है। लेकिन इस बार ये बात पूरी तरह लागू नहीं होती। पिछले महीने ₹27,999 में आया Redmi Note 17 अब भी बाज़ार में है, और आज उसी सीरीज़ …

ImageLG Velvet के नाम से 15 मई को लॉन्च हो सकता है कंपनी का अगला स्मार्टफोन

LG मोबाइल डिवीज़न काफी समय से एक आकर्षक स्मार्टफोन को लांच करने के लिए काम कर रही है। फरवरी महीने में V60 ThinQ को लांच करनेबाद भी कंपनी को उतना अधिक फायदा नहीं हुआ जितनी उम्मीद की गयी थी। इसके बाद खबर आई की कंपनी अपनी फ्लैगशिप G-सीरीज को भी किसी अन्य सीरीज से …

Imageस्नैपड्रैगन 855 चिपसेट के साथ पेश होने वाले कुछ बेहतरीन स्मार्टफोन

क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 855 अभी के लिए सबसे लेटेस्ट चिपसेट है जिसमे पिछले स्नैपड्रैगन 845 चिपसेट की तुलना में हर चीज में आपको बेहतर प्रदर्शन देखने को मिलता है। यहाँ पर पिछले चिपसेट की तुलना में बेहतर और नए ARM कोर, बेहतर पॉवर मैनेजमेंट, डेडिकेटेड AI इंजन, लेटेस्ट कनेक्टिविटी विकल्प, इसके अलावा भी काफी और …

Imageभारत में इस दिन आएगा पहला Mivi स्मार्टफोन, 15,000 से कम में मिल सकते हैं 120Hz स्क्रीन और 6,000mAh बैटरी

Mivi One 5G भारत में 24 सितंबर को लॉन्च होगा, और ये उस कंपनी का पहला स्मार्टफोन है जिसे आप अब तक ईयरबड्स और स्पीकरों के लिए जानते आए हैं। हैदराबाद की ये कंपनी 2015 से सिर्फ ऑडियो प्रोडक्ट बनाती आई है, और किसी दूसरे ब्रांड की सब-ब्रांड नहीं, अपना अलग भारतीय ब्रांड है। इस …

ImagePhilips S7221 5G कल भारत में होगा लॉन्च, जानें किस कीमत पर 64MP कैमरा व 120Hz स्क्रीन के साथ मिलेगा ये फोन

भारत में Philips अब तक ट्रिमर, बल्ब और किचन अप्लायंस तक सीमित रहा है, लेकिन अब ये कंपनी 5G स्मार्टफोन सेगमेंट में अपना पहला कदम रख रही है। इससे पहले Philips के नाम पर यहाँ ज़्यादातर हज़ार-बारह सौ रुपये वाले बेसिक कीपैड मॉडल ही दर्ज हैं। इस नए स्मार्टफोन को कंपनी Philips S7221 5G के …

Discuss

Be the first to leave a comment.