LG G7 और G7+ के रेंडर हुए लीक; हो सकता है Notch डिस्प्ले और Snapdragon 845

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

MWC 2018 इवेंट के दौरान कहा गया था की LG G7 को कुछ विशेष क्लाइंट्स को ही दिखाया गया था। उसके बाद एक प्राइवेट विडियो लीक भी हुई थी जिसमे फ़ोन की थोडा झलक दिखाई दी, जिस से पता चला की G7 में Notch-डिस्प्ले दिया जायेगा। अभी हाल ही में एक और पोस्टर लीक हुआ है जिसपर आप LG G7 और G7+ को साफ़ साफ़ देख सकते है।

इन दोनों फ़ोनों में कोई ख़ास अंतर नहीं होगा सिर्फ रैम और इंटरनल स्टोरेज का अंतर हो सकता है बाकि डिजाईन, डिस्प्ले और प्रोसेसर अभी समान रहने की सम्भावना है। पोस्टर में आप साफ़ देख सकते है की LG की इन दोनों डिवाइस में LG Thinq Mods सपोर्ट भी दिया गया होगा।

यह भी पढ़िए: Oppo F7 ;Notch Screen और MediaTek Helio P60 के साथ हो सकता है लांच

LG G7 और G7+ के स्पेसिफिकेशन (आपेक्षित)

रिपोर्ट की माने तो LG अपने नयी डिवाइस में OLED डिस्प्ले का उपयोग नहीं करेगा। जिस कारण फ़ोन में आपको 6.1-इंच की MLCD+ फुल-विज़न डिस्प्ले दी जा सकती है। फोन में notch-डिस्प्ले दिया जायेगा जिस वजह से हम कह सकते है की यह 19.5:9 आस्पेक्ट रेश्यो और 3120 x 1440 रेसोलुशन के साथ आ सकता है।

प्रोसेसर के रूप में यहाँ पर आपको बेहतर स्नैपड्रैगन 845 चिपसेट दिया जायेगा। LG G7 में आपको 4GB रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज का विकल्प मिलेगा वही G7+ में आपको 6GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज का विकल्प भी दिया जा सकता है।

फोटोग्राफी के लिए, दोनों फ़ोनों में आपको रियर साइड 16MP का ड्यूल कैमरा सेटअप दिया जायेगा। जहाँ तक उम्मीद में अन्य विशेषताओ में आपको 3000mAh की बैटरी, IP68 सर्टिफाइड Chassis, आईरिस स्कैनर और HDR 10 सपोर्ट भी दिया जा सकता है।

LG G7 और G7+ की कीमत (आपेक्षित)

LG G7 आपको 4GB रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज के विकल्प के साथ और LG G7+ 6GB रैम और128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ लगभग 850$ से 950$ के बीच की कीमत पर उपलब्ध हो सकता है। वेसे अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गयी है लेकिन यह डिवाइस अप्रैल महीने में पेश की जा सकती है जो मई महीने तक बाज़ार में उपलब्ध हो सकती है।

Samsung Galaxy S9 Plus Camera Comparison With iPhone X: Which One Captures Better Stills?

Related Articles

ImageKawasaki Z300 दुनिया में सबसे पहले भारत में लॉन्च, कीमत ₹3.24 लाख, जानें इसकी हर ज़रूरी बात

एक नज़र में : Kawasaki India ने भारत में Z300 लॉन्च कर दी है, जिसकी कीमत ₹3.24 लाख (एक्स-शोरूम) रखी गई है। कंपनी का कहना है कि नई Z300 मोटरसाइकिल दुनिया में सबसे पहले भारतीय ग्राहकों को मिलेगी। बाकी देशों में ये कब पहुंचेगी, इसकी जानकारी अभी नहीं दी गई है, लेकिन भारत में इसकी …

Imageआगामी फरवरी महीने में लांच होने वाले बेहतरीन स्मार्टफोन

साल 2019 के पहले महीने में हमको काफी आकर्षक स्मार्टफोन देखने को मिले है जिनमे सबसे ख़ास साबित हुए है जनवरी महीने के अंत में पेश किये गये Honor View 20 और Samsung की नयी M-सीरीज के दोनों स्मार्टफोन। इस महीने के अंत में आपको MWC 2019 देखने का आयोजन होगा जहाँ पर एक से …

Image27W के टर्बो चार्जर के साथ Moto G7 Plus की फोटो हुई लीक; जाने क्या होगी खासियत

Lenovo के स्वमित्व वाली कंपनी Motorola अगले महीने अपनी नयी Moto G7-सीरीज को जल्द ही लांच करने वाली है। हमेशा की तरह डिवाइस के लांच होने से पहले उसकी इमेज सामने आने लग गयी है और हाल ही में Moto G7 Plus की लाइव-इमेज सामने आई है जिसपर लगे स्टीकर से यह साफ़ हो जाता …

ImageOnePlus 16 चीन में लॉन्च, इसमें है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6, 185Hz डिस्प्ले और 9,000mAh बैटरी

एक नज़र में : OnePlus ने चीन में OnePlus 16 लॉन्च कर दिया है। कंपनी के इस नए फोन में लेटेस्ट फ्लैगशिप चिपसेट, हाई रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले और 9,000mAh की बैटरी दी गयी है। इसके 12GB + 256GB मॉडल की शुरूआती कीमत CNY 5,999 (करीब ₹85,846) रखी गयी है। OnePlus ने अभी इसके ग्लोबल …

Image9,000mAh बैटरी और Snapdragon 8 Elite Gen 5 के साथ Geekbench पर दिखा OnePlus Ace 7, क्या भारत में 16R के नाम से आएगा?

एक नज़र में : OnePlus का नया Ace 7 चीन में लॉन्च से पहले ही Geekbench पर दिख गया है, और भारत में यही फोन OnePlus 16R के नाम से आ सकता है। पिछले साल चीन का Ace 6T भारत में OnePlus 15R बनकर लॉन्च हुआ था। लिस्टिंग बताती है कि इसमें Snapdragon 8 Elite …

Discuss

Be the first to leave a comment.